विवाद: पूर्व ग्राम प्रधान के खिलाफ भ्रामक बातें वायरल करने के के आरोप में रेंजर ने दर्ज कराया मुकदमा

विवाद: पूर्व ग्राम प्रधान के खिलाफ भ्रामक बातें वायरल करने के के आरोप में रेंजर ने दर्ज कराया मुकदमा
Spread the love

 

ऋषिकेश। पूर्व प्रधान के खिलाफ रेंजर ने मुकदमा दर्ज कराया है। रेंजर का आरोप है कि पूर्व प्रधान ने इंटरनेट पर भ्रामक बातें वायरल करने की धमकी दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ऋषिकेश गौहरी माफी (रायवाला) के पूर्व ग्राम प्रधान संजय पोखरियाल के खिलाफ राजा जी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में मोतीचूर रेंज की क्षेत्राधिकारी ने सोमवार की रात मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि पूर्व प्रधान ने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से रेंज अधिकारी के खिलाफ भ्रामक बातें प्रसारित कीं और उसे धमकी दी। मोतीचूर की रेंजर आलोकी ने थाना रायवाला में गौहरी माफी के पूर्व प्रधान संजय पोखरियाल के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

Parvatanchal