सतर्कता: युवती ने इंस्टाग्राम पर डाली आत्महत्या करने की पोस्ट, सतर्क पुलिस ने बचा दी जान

सतर्कता: युवती ने इंस्टाग्राम पर डाली आत्महत्या करने की पोस्ट, सतर्क पुलिस ने बचा दी जान
Spread the love

देहरादून। प्रेम प्रसंग टूटने के चलते आत्महत्या करने जा रही एक युवती को एसटीएफ व उधमसिंहनगर पुलिस के कड़े प्रयासों के बाद बचाया जा सका है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि इन दिनों एसटीएफ द्वारा साइबर अपराधों के साथ ही सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रखी जा रही है। इसके तहत फेसबुक के नोडल अधिकारी अश्विन मधुसुदन से सम्पर्क कर पुलिस उपाधीक्षक अंकुश मिश्रा को एसटीएफ का नोडल अधिकारी बनाया गया है।  राज्य में कोई भी आत्महत्या की शिकायत या प्रयास किये जाने सम्बन्धी सूचना ऑनलाईन माध्यम से प्राप्त होती है तो उसकी सूचना मेटा कम्पनी (फेसबुक,इन्सटाग्राम,व्हट्सएच) पर तुरन्त यूएसए से कॉल के माध्यम से एवं मेल के जरिये पुलिस उपाधीक्षक साइबर को देती है।
इसी क्रम में देर रात को सूचना प्राप्त हुई कि एक लड़की द्वारा आत्महत्या का प्रयास किया जा रहा है जिसके  बारे में उसके द्वारा इंस्टाग्राम में पोस्ट किया गया है। इस पूरी प्रक्रिया में हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार द्वारा समय पर तकनीकी सहयोग दिया गया। उक्त घटना जनपद उधमसिंह नगर से सम्बन्धित होने के कारण रात में ही उधमसिंह नगर के पुलिस अधिकारियों से वार्ता की गयी। उनके द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मौके पर पुलिस रवाना की गयी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में यह सामने आया कि जिस लड़की द्वारा आत्महत्या का प्रयास किया जा रहा था, उक्त लड़की का नाम शालिनी (काल्पनिक नाम) है, जिसकी मां का देहांत हो चुका है और पिता द्वारा दूसरी शादी कर ली गयी है। शालिनी अपने ताऊ के साथ रहती है। उसका नगदपुरी के रहने वाले एक लड़के के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, जो किसी कारण से टूट गया। इसके कारण शालिनी द्वारा अवसाद में आकर आत्महत्या करने की बात को इन्स्टाग्राम के माध्यम से पोस्ट कर शेयर किया गया। पुलिस द्वारा शालिनी को समझाया गया तथा उसके ताऊ व अन्य परिजनों के सुपुर्द किया गया। वर्तमान में उक्त लड़की सही सलामत है तथा अपने किए पर माफी मांग रही है। लड़की की काउंसलिंग की गई है। उसके द्वारा विश्वास दिलाते हुए बताया गया है कि वह भविष्य में इस तरह का कदम नहीं उठायेगी।

Parvatanchal