ब्रेकिंग न्यूज: चलती कार के ऊपर पहाड़ी से आ गिरा मलबा, तीन लोग दबे, रेस्क्यू जारी

ब्रेकिंग न्यूज: चलती कार के ऊपर पहाड़ी से आ गिरा मलबा, तीन लोग दबे, रेस्क्यू जारी
Spread the love

नयी टिहरी। सोमवार की दोपहर चंबा थाना क्षेत्र में चलती कार के ऊपर पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा गिर गया। इससे कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मलबे में तीन लोगों के दबे होने की सूचना है।नई टिहरी के चंबा थाने के पास टैक्सी पार्किंग में भारी भूस्खलन हो गया। पहाड़ी से पार्किंग में मलबा गिरने से यहां अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान मलबे की चपेट में अन्य दो वाहन भी आ गए। कुछ तीन के मलबे में दबने की सूचना भी मिली है, जिनमें पूनम देवी पत्नी सुमन , उसका चार माह का बच्चा और एक अन्य महिला सरस्वती देवी शामिल हैं। तीनों को मलबे से निकालने का काम जारी है।

Parvatanchal