हादसा: डिवाडर से टकरा गयी तेज़ रफ्तार बाइक, एक की अस्पताल में मौत, दूसरे घायल की हालत चिंताजनक

हादसा: डिवाडर से टकरा गयी तेज़ रफ्तार बाइक, एक की अस्पताल में मौत, दूसरे घायल की हालत चिंताजनक
Spread the love

 

देहरादून। डोईवाला क्षेत्र में भानियावाला चौक पर देर शाम एक तेज रफ्तार बाइक अचानक डिवाइडर से टकरा गयी और फिर विद्युत पोल से जा भिड़ी। इससे बाइक सवार दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान एक की मौत हो गयी। दूसरे की हालत चिंताजनक बनी हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, कल शाम लगभग 6 बजे बाइक सवार दो युवक तेज रफ्तार से ऋषिकेश से डोईवाला की ओर आ रहे थे। जब वह भानियावाला दुर्गा चौक पर पहुंचे तो अचानक चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। उसके बाद बाइक एक विद्युत पोल से जा भि ड़ी, जिससे दोनों युवकों के सिर पर गंभीर चोटें आईं । सड़क पर यह हादसा देख वहां भीड़ जमा हो गयी। स्थानीय लोगों द्वारा घायलों को हिमालयन हास्पिटल जौलीग्रांट ले जाया गया। वहां पर 31 वर्षीय नवीन ध्यानी, निवासी शांतिनगर ढालवाला, मुनीकीरेती (टिहरी गढ़वाल) की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं बाइक चालक 29 वर्षीय आशीष राणा, निवासी गढ़ी श्यामपुर ऋषिकेश की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों के स्वजनों को भी सूचित कर दिया गया, जिसके बाद परिजन अस्पताल पहुंच गए हैं।

Parvatanchal