घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
Spread the love

हरिद्वार। घर में घुस कर किशोरी के साथ दुष्कर्म किये जाने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि किशोरी के बेहोश हो जाने के बाद आरोपी ने उसकी वीडियो भी बनायी है जिसे वह सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी भी दे रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 10 अगस्त की रात को उसकी भतीजी अपने घर में अकेली थी। इसी दौरान किशोरी को अकेला पाकर पड़ोसी युवक घर में घुस आया और किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। तहरीर में कहा गया है कि किशोरी के बेहोश होने पर युवक ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। किशोरी जब होश में आई तो आरोपी ने उसे इस संबंध में किसी को बताने पर उसकी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी है। आरोप है कि अश्लील वीडियो इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देकर फिर से शारीरिक संबंध बनाने का दवाब बनाया जा रहा है। तहरीर में कहा गया है कि किशोरी के घटना के बाद से गुमशुम रहने पर परिजनों द्वारा पूछने पर किशोरी ने घटना के बाबत जानकारी दी। जिसके बाद परिजन कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर आरोपित युवक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। वहीं पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Parvatanchal