दुखद: अस्पताल में भर्ती युवक की मौत, दस दिन पहले वाहन की टक्कर से हुआ था घायल
हल्द्वानी। सड़क हादसे में घायल हुए व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराने के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया । मालिया फार्म वार्ड नंबर 12 निवासी 34 वर्षीय धर्मेंद्र सिंह चौधरी पुत्र धर्म सिंह चौधरी, 10 दिन पूर्व गोरखपुर से बाइक पर सवार होकर अपने घर की ओर आ रहा था तभी तीन बनी के समीप एक पिकअप ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा था। बीती रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया और शव को उसके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि पिकअप सहित उसके चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

