शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

आज़ का राशिफल: गुरुवार, 17 अगस्त 2023

मेष –
 अच्छे मौके मिल रहे हैं, सिर्फ इनसे लाभ लेने की जरूरत है। इसलिए सभी कार्यों को आज समय पर पूर्ण करने का प्रयास करें। अगर कोई जमीन जायदाद संबंधी मामला चल रहा है, तो आज उसे सुलझाने का अनुकूल समय है। अत्यधिक खर्चे आपको विचलित कर सकते हैं। क्रोध और जल्दबाजी जैसे स्वभाव पर नियंत्रण रखें। किसी संबंधी अथवा पड़ोसी के साथ वाद-विवाद जैसी स्थिति बन रही है। हालांकि आप परिस्थितियों को सूझबूझ से व्यवस्थित भी कर लेंगे। बिजनेस में अधिकारी से मिलने वाली मदद से परेशानियां कम हो सकती हैं। निवेश संबंधी मामलों को लेकर सकारात्मक गतिविधियां रहेंगी। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी कामों में फायदा होने की संभावना है। ऑफिस में व्यवस्था अच्छी बनी रहेगी। घर में सुख-शांति भरा माहौल रहेगा। प्रेम प्रसंग में रोमांटिक नजदीकियां रहेंगी। गैस और एसिडिटी की समस्या  की वजह से दिन भर कुछ असहजता रहेगी। खानपान में संयम रखें। व्यवस्थित दिनचर्या भी रखना जरुरी है।

वृष –
कुछ नए संपर्क स्थापित होंगे और आपका प्रभाव भी बना रहेगा। फाइनेंस संबंधी चिंता दूर होने से तनाव दूर होगा तथा जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण भी बनेगा। युवाओं को अपने करियर से संबंधित प्रयासों में बेहतर परिणाम मिलने वाले हैं। कोई धार्मिक यात्रा भी संभव है। ध्यान रखें कि कुछ लोग आपसे जलन की भावना के कारण मानहानि या अफवाह फैलाने जैसी गतिविधि कर सकते हैं। अपनी उपलब्धियों की चर्चा दूसरों के समक्ष ना करें। किसी निकट संबंधी द्वारा दुखद समाचार मिलने से मन बहुत अधिक परेशान भी रहेगा। बिजनेस में बहुत व्यस्तता रहेगी। अपनी गतिविधियों को सीक्रेट रखें। किसी कर्मचारी से ही नुकसान हो सकता है। कोई दिक्कत आने पर अपने सिद्धांतों से समझौता भी करना पड़ सकता है। नौकरी में काम को लेकर अधिकारियों का दबाव रहेगा। पति-पत्नी के बीच मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में गलतफहमी की वजह से दरार आ सकती है, एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। किसी भी तरह का रिस्क ना लें तथा वाहन भी सावधानीपूर्वक चलाएं। गिरने या चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है।

मिथुन –  
आज आपकी आर्थिक योजना से संबंधित कोई लक्ष्य फलीभूत होने वाला है। इसलिए अपने परिश्रम में बिल्कुल भी कमी ना आने दें। किसी संबंधी के साथ महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार-विमर्श भी रहेगा और उसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। महिलाएं व्यस्तता के बावजूद अपने व्यक्तिगत कार्यों के लिए समय निकाल लेंगी। युवा मौजमस्ती में पड़कर फालतू की गतिविधियों में अपना समय नष्ट ना करें। राजनैतिक गतिविधियों में गलत प्रवृत्ति के लोगों के साथ दूरी बनाकर रखना जरूरी है। वरना इस वजह से आपका मान-सम्मान भी प्रभावित होगा। अपनी नकारात्मक आदतों पर सुधार लाने की भी जरूरत है। कारोबार में लंबे समय से रुका काम आज पूरा होगा। प्रॉपर्टी की बड़ी डील हो सकती है। होलसेल के कार्यों में ज्यादा निवेश करने से पहले सोच-विचार करें। नौकरी में प्राइवेट सेक्टर से जुड़े लोगों को अपना लक्ष्य समय पर पूरा करना होगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। घर में भी शांति रहेगी। मित्रों के साथ कोई गेट-टुगेदर भी हो सकती है। ज्यादा तनाव की वजह से सिर दर्द और थकान रहने की समस्या बढ़ेगी। सकारात्मक बने रहें।

कर्क –
 पसंदीदा कामों में समय बिताने से आप खुश रहेंगे। किसी प्रभावशाली इंसान से मदद और मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे आप कोई फैसला लेने में आसानी महसूस करेंगे। घर के किसी विवाद को सूझबूझ से सुलझाने में आपकी विशेष भूमिका रहेगी। लेनदेन के मामलों में जल्दबाजी न करें, धैर्य और संयम रखें। वाहन का इस्तेमाल करने में जरा सी लापरवाही नुकसान का कारण बन सकती है। आपको अपने करियर संबंधी कोई उपलब्धि मिलने की संभावना है, इसलिए व्यर्थ की गतिविधियों से दूर रहें। बिजनेस में फायदे की संभावनाएं बढ़ेंगी। नौकरी या बिजनेस बढ़ाने की योजनाओं पर काम करने के लिए दिन अच्छा है। इनकम सोर्स भी बढ़ेंगे। नौकरी में टारगेट समय पर हासिल कर लेंगे। सिर्फ अपने सहकर्मियों के साथ संबंध अच्छे रखें। परिवार जनों के साथ समय व्यतीत करना आपसी संबंधों को और अधिक मधुर बनाएगा। प्रेम संबंध में एक दूसरे के प्रति मान-सम्मान और सहयोग की भावना रखें। नसों में खिंचाव तथा दर्द की समस्या की वजह से परेशान रहेंगे। व्यायाम करें तथा आयुर्वेदिक चीजों का इस्तेमाल करना उचित रहेगा।

सिंह –
 चल रही समस्याओं का कुछ समाधान मिलेगा और येनकेन प्रकारेण आप अपना काम निकालने में सक्षम भी रहेंगे। कुछ समय अपने रुचिपूर्ण कार्यों में व्यतीत करने से आपको खुशी मिलेगी और इससे आप अपने अंदर नई ऊर्जा महसूस करेंगे। ट्रैफिक नियमों का पालन जरूर करें। कानूनी मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। किसी नजदीकी संबंधी के वैवाहिक संबंधों में समस्याएं आने से मन कुछ परेशान रहेगा। महिलाओं को घर तथा व्यवसाय में तालमेल बिठाकर रखना चुनौती रहेगा। कारोबार में ठगी होने की आशंका है। पब्लिक डीलिंग और मार्केटिंग संबंधी कार्यों पर भी ध्यान दें। पार्टनरशिप संबंधी बिजनेस में फायदे की स्थिति रहेगी‌। सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करने वालों लोगों को मन मुताबिक प्रोजेक्ट मिल सकता है। पारिवारिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी सदस्यों का उचित सहयोग रहेगा। युवाओं को अपने प्रेम संबंधों में दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है। वर्तमान मौसम में खान-पान के प्रति बहुत ज्यादा सचेत रहने की जरूरत है। जोड़ों तथा घुटनों में दर्द की समस्या बढ़ सकती है। नियमित व्यायाम करें।

कन्या –
अपने किसी लक्ष्य को हासिल करने का उत्तम समय है। इसलिए खुद को सक्रिय और रचनात्मक बनाए रखें। आपकी उम्मीद तथा आशाएं कामयाब होंगी। परिवार से संबंधित भी कुछ योजनाएं होंगी। कुछ समय खुद के साथ भी व्यतीत करना चाहिए। आर्थिक रूप से कुछ उलझनें और समस्याएं आ सकती हैं, हालांकि आप समय रहते सुलझा भी लेंगे। अपने महत्वपूर्ण दस्तावेजों को संभालकर रखें। इस समय कोई भी जोखिम अथवा खतरा लेना आप के लिए मुसीबत खड़ी करेगा। युवाओं का बेवजह की भागा-दौड़ी रहने से समय व्यर्थ ही होगा। आज कोई भी व्यापारिक फैसला लेना फायदेमंद साबित होगा। अवरोध जैसी स्थितियों से भी गुजरना पड़ेगा। हार्डवेयर के कारोबार में अच्छा फायदा मिल सकता है। नौकरी के लिए कोशिश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिलने की संभावना है। पति-पत्नी के बीच भावनात्मक संबंध मधुरता पूर्ण रहेंगे। प्रेम और रोमांस के मामले में आपके लिए मुलाकात की संभावनाएं बन सकती हैं। स्वास्थ्य संबंधी मामूली समस्याएं आएंगी। परंतु लापरवाही ना करके डॉक्टर से संपर्क करें और अपना उचित इलाज अवश्य ले।

तुला –
आज दिन भर सामाजिक या पारिवारिक गतिविधियों में सक्रियता बनी रहेगी तथा कुछ विशेष मुद्दों पर सकारात्मक वार्तालाप ही होगा। कोई रुकी हुई पेमेंट मिलने से आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। युवाओं का काम के प्रति पूर्ण समर्पण उनके लिए नई उपलब्धियां बना रहा है। जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करनी पड़े, तो तत्पर रहें। काम की अधिकता का बोझ भी रहेगा, जिसकी वजह से कुछ गुस्सा और चिड़चिड़ापन आ सकता है। बच्चों की समस्याओं को सुलझाने में आपका सहयोग उनके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। रिश्तों में संवाद रखना जरूरी है। कारोबार में व्यवस्था बेहतर रखने के लिए ठोस प्लानिंग करने की जरूरत है। अभी नई योजनाएं बनाने के लिए समय पक्ष में नहीं है। लेकिन जल्दी ही परिस्थितियां आपके पक्ष में होंगी इसलिए उचित समय का इंतजार करें। ऑफिस में किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पति-पत्नी के आपसी सामंजस्य से पारिवारिक संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम प्रसंग में भी नज़दीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु ब्लड प्रेशर संबंधी समस्या से दिक्कत हो सकती है। अपनी मनस्थिति सामान्य बनाकर रखें।

वृश्चिक –
 आज आप रोजमर्रा की व्यस्ततम दिनचर्या से राहत पाने के लिए आराम और सुकून के मूड में रहेंगे, साथ ही पिछली गलतियों से सीख लेकर अपनी दिनचर्या में सुधार लाएंगे। युवाओं को समय का महत्व समझकर उसका सदुपयोग करते रहना है, इससे भविष्य में अच्छे परिणाम हासिल करेंगे। लापरवाही और आलस रखने से घर के वरिष्ठ लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी सामाजिक अथवा राजनैतिक गतिविधि का खुलेआम विरोध ना करें, मानहानि हो सकती है। व्यर्थ के संपर्कों से भी दूरी बनाकर रखने से आप काफी हद तक समस्या से उबर सकते हैं। बिजनेस बढ़ाने की योजनाएं बनेंगी। लेकिन फाइनेंस संबंधी गतिविधियों में सावधानी रखने की जरूरत है। टैक्स या लोन से जुड़ी फाइलें कंप्लीट रखें। ऑफिस में अपने कार्य कौशल से प्रोजेक्ट पूरा करने में सफलता हासिल करेंगे। परिवार के साथ डिनर अथवा किसी मनोरंजन स्थल पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। प्रेम संबंधों में गलतफहमियां उपज सकती हैं। तनाव और नकारात्मक स्थिति से खुद को दूर रखें। मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर रखने के लिए प्राकृतिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।

धनु –
 आज दिन भर बहुत अधिक व्यस्तता बनी रहेगी लेकिन उसके मनोनुकूल परिणाम मिलने से थकान हावी नहीं होगी। कोई रुकी हुई पेमेंट मिलने से आर्थिक समस्या का काफी हद तक समाधान होगा। विद्यार्थियों को नौकरी संबंधी किसी इंटरव्यू में सफलता के योग बन रहे हैं। सुनी सुनाई बातों पर भरोसा ना करें अन्यथा गलतफहमी की वजह से अशांति का माहौल रहेगा। युवा और विद्यार्थी विशेष रुप से ध्यान रखें कि व्यर्थ की गतिविधियों में समय व्यतीत करने की वजह से आपके कुछ महत्वपूर्ण काम अधूरे रह सकते हैं। ज्यादा क्रोध करने से बचें। निजी व्यस्तता के चलते बिजनेस पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे, परंतु कर्मचारियों और स्टाफ की मदद से गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी और वर्तमान कार्य नियत समय पर बनते जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। इससे व्यस्तता ज्यादा रहेगी। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कुछ बहस की स्थिति बन सकती है। प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति विश्वास रखना जरूरी है। थकान हावी रहेगी। नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी ना होने दें। मेडिटेशन पर भी ध्यान देना जरूरी है।

मकर –
 संतान के करियर संबंधी कोई समस्या का हल मिलने से चिंता दूर होगी। किसी भी नकारात्मक परिस्थिति में आप अपना आत्मविश्वास और मनोबल बनाकर रखेंगे। किसी प्रियजन के यहां समारोह आदि में सम्मिलित होने का अवसर मिलेगा। किसी को भी बिन मांगे सलाह ना देना और ना ही दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करें। विचारों में धैर्य और स्थिरता बनाकर रखें। अपनी सामर्थ्य से ज्यादा उम्मीदें रखना उचित नहीं है। अनियोजित खर्चे आपके आर्थिक संतुलन को बिगाड़ सकते हैं। दिखावे में ना पड़ें तथा अपने बजट का ध्यान रखें। बिजनेस में जिम्मेदारी बढ़ने से मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। पब्लिक रिलेशन और मजबूत बनाएं। कुछ नए प्रस्ताव मिलेंगे। उचित सोच-विचार करके ही कोई निर्णय लें। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को मन मुताबिक जिम्मेदारी मिल सकती है। घर में सुख-शांति रहेगी। हालांकि अधिक व्यस्तता के कारण पति-पत्नी एक-दूसरे के साथ अधिक समय नहीं व्यतीत कर पाएंगे। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। चेस्ट में इंफेक्शन बढ़ सकता है। मौसम का भी दुष्प्रभाव परेशान कर सकता है।

कुंभ –  
किसी प्रिय मित्र के साथ मुलाकात होगी और उसकी किसी परेशानी को दूर करने में आपका सहयोग भी रहेगा। विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने की उत्तम संभावनाएं हैं, इसलिए पूरी तरह एकाग्र चित्त होकर अपने लक्ष्य के प्रति ध्यान लगाएं। कभी-कभी बहुत अधिक जल्दबाजी व उत्तेजना की वजह से स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। किसी नजदीकी रिश्तेदार से मनमुटाव होने की आशंका भी बन रही है। सुख-सुविधा संबंधी कार्यों में अधिक खर्चा होगा। बिजनेस में आप अपनी काबिलियत और कार्य क्षमता से जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभा लेंगे। किसी महत्वपूर्ण इंसान से मुलाकात आपके बिजनेस में मददगार हो सकती है। सिर्फ किसी भी कार्य को करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी लेने की जरूरत है। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को स्पेशल ड्यूटी मिल सकती है। वैवाहिक संबंधों में कुछ मनमुटाव रहेंगे, जिसका असर परिवार पर भी पड़ सकता है। विवाह योग्य लोगों के लिए रिश्ता आने की संभावना है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कफ प्रवृत्ति के लोग बदलते वातावरण से सावधानी बरतें। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहतर रहेगा।

मीन –
किसी संबंधी से मनमुटाव चल रहा है, तो बातचीत से समझाने का अच्छा मौका है। ग्रह स्थिति अनुकूल है। रोजमर्रा की थकान भरी दिनचर्या से भी कुछ राहत मिलेगी। आपका विशेष कार्य इस समय पूरा होने वाला है। व्यक्तिगत अथवा पारिवारिक संबंधी कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले घर के वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन अवश्य लें। कहीं भी बातचीत करते समय गलत शब्दों का प्रयोग ना करें और ना ही कोई कार्य करने में जल्दबाजी करें, वरना बनते कार्यों में व्यवधान आएगा। अपनी व्यावसायिक गतिविधियों की गोपनीयता रखना जरूरी है। इस समय आपकी मेहनत के अनुरूप बेहतरीन परिणाम हासिल होंगे। जिस कार्य को हाथ में लेंगे, उसमें सफलता निश्चित है। ऑफिस में अव्यवस्था की वजह से प्रोजेक्ट पूरा करने में परेशानी हो सकती है। घर में हंसी खुशी भरा माहौल रहेगा। किसी संबंधी के यहां समारोह आदि में सम्मिलित होने का निमंत्रण मिलेगा। सर्वाइकल अथवा माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती है। योगा और मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लें। प्राकृतिक वातावरण में भी रहना स्वास्थ्य के लिए उत्तम है।

Parvatanchal