हादसा: गाड़ी चला रहे चालक की तबियतअचानक हो गयी खराब, अनियंत्रित होकर पलट गई बस, यात्री सुरक्षित

हादसा: गाड़ी चला रहे चालक की तबियतअचानक हो गयी खराब, अनियंत्रित होकर पलट गई बस, यात्री सुरक्षित
Spread the love

 

देहरादून। बस चालक की तबियत होने से बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गयी जिससे सवारियों को किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ। पुलिस ने चालक व एक अन्य को दून चिकित्सालय पहुंचाया।
मिली जानकारी के अनुसार, सुबह करीब पौने पांच बजे क्लेमनटाउन थाना पुलिस को 112 कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक रोडवेज बस का एक्सीडेंट हो गया है। इस सूचना पर थाना क्लेमेंनटाउन से पुलिस बल मौके पर भेजा गया तो पाया कि चंद्रबदनी चौक मारुति सुजुकी शोरूम के सामने रोड की दूसरी साइड उत्तर प्रदेश परिवहन की बस नंबर यूपी 78 एचटी-9647 जो आईएसबीटी से दिल्ली जा रही थी, सड़क के किनारे पलटी हुई थी। उस बस को ड्राइवर राहुल (उम्र 40 वर्ष) चला रहा था। मौके पर मौजूद लोगों एवं कंडक्टर से पूछताछ की गई तो जानकारी मिली कि ड्राइवर की अचानक तबीयत खराब होने से बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे नाली के ऊपर चढ़ गई। बस में लगभग 15- 20 सवारियां मौजूद थीं, जिसमें से एक सवारी महेंद्र को हल्की छोटे आई है तथा बस चालक को भी चोट आई है। घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से इंद्रेश हॉस्पिटल पहुंचाया गया।

Parvatanchal