बड़ी खबर: जोशीमठ में ढह गयी आवासीय इमारत, लोग मलबे में दब गये 7 लोग, दो की मौत, पांच घायल

बड़ी खबर: जोशीमठ में ढह गयी आवासीय इमारत, लोग मलबे में दब गये 7 लोग, दो की मौत, पांच घायल
Spread the love

 

चमोली। जोशीमठ ब्लाक के हेलंग कस्बे में देर शाम को एक आवासीय भवन टूटने से 7 लोग मलबे में दब गए। सूचना मिलने पर जिला प्रशासन ने पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ के साथ तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए। रात भर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में सभी 7 लोगों को मलबे से निकाला गया। उनमें से 5 लोगों को सीएचसी जोशीमठ में भर्ती किया गया है जबकि 2 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया ।
मिली जानकारी के अनुसार, जोशीमठ के पास हेलंग में मंगलवार रात एक इमारत ढह गई। सूचना पर देर रात एसडीआरएफ, एनडीआरएफ व स्थानीय प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य चलाया और कंक्रीट की छतों को काटकर 5 लोगों को घायल अवस्था में रेस्क्यू कर तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी थी। उनके शव मलबे से बाहर निकाल लिये गये हैं। यह हादसा मंगलवार देर शाम बद्रीनाथ हाईवे पर पीपलकोटी और जोशीमठ के बीच हेलंग गांव में हुआ है। बताया जा रहा है कि अलकनंदा नदी के किनारे एक क्रशर यूनिट के पास दो मंजिला मकान बना हुआ था। जो इमारत गिरी उसमें क्रशर यूनिट में काम करने वाले लोग रहते थे। इस साल की शुरुआत में जोशीमठ में जमीन धंसने से कई घर क्षतिग्रस्त हो गए थे और मानसून की शुरुआत के बाद से समस्या और बढ़ गई है। अस्पताल में भर्ती 2 गंभीर घायलों को आज सुबह हेली एंबुलेंस से हायर सेंटर रेफर किया गया है, जबकि तीन अन्य घायलों का सीएचसी जोशीमठ में ही उपचार चल रहा है।

Parvatanchal