आवाज़: अपनी मांगों को लेकर 12 अगस्त को आक्रोश रैली निकालेगा राज्य निगम कर्मचारी-अधिकारी महासंघ

आवाज़: अपनी मांगों को लेकर 12 अगस्त को आक्रोश रैली निकालेगा राज्य निगम कर्मचारी-अधिकारी महासंघ
Spread the love

 

देहरादून में परेड ग्राउंड से मुख्यमंत्री आवास को कूच करेगी रैली

देहरादून। लंबे समय से अपनी मांगों पर सुनवाई न होने से नाराज़ निगम कर्मचारियों ने अब सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरने को कमर कस ली है। ई पी एस -95 पेंन्शन 7500रु+ महंगाई भत्ता के लिये उत्तराखंड राज्य निगम कर्मचारी-अधिकारी महासंघ आगामी 12 अगस्त को परेड ग्राउंड देहरादून से मुख्य मंत्री निवास तक आक्रोश रैली निकालेगी।
महासंघ के महासचिव बी एस रावत ने बताया कि
सार्वजनिक क्षेत्र के सेवारत एवं सेवानिवृत्त कार्मिकों का ई पी एस, पेंन्शन 7500+महंगाई भत्ता व स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग को लेकर राष्ट्रीय संघर्ष समिति के आह्वान पर देशव्यापी आन्दोलन चल रहा है। उसके तहत प्रत्येक राज्य में आन्दोलन किया जा रहा है। इसी क्रम में समिति की उत्तराखंड ईकाई द्वारा 12 अगस्त को प्रात: 11 बजे परेड ग्राउंड से मुख्यमंत्री निवास तक आक्रोश रैली निकाली जायेगी। रैली के माध्यम से प्रधानमंत्री भारत सरकार को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा।
रावत ने बताया कि यह समस्या सार्वजनिक क्षेत्र के कामगारों से जुड़ी है । ई पी एफ ओ द्वारा 1000 से 3000 रुपए प्रति माह कार्मिकों के जमा अंशदान से पेंशन के नाम पर दी जा रही है । लगातार 8 वर्ष से पूरे देश में धरना, प्रदर्शन के माध्यम से राष्ट्रीय संघर्ष समिति आन्दोलन कर रही है। माननीय सर्वोच्च न्यायलय द्वारा भी आदेश दिये गये कि कामगार के आखिरी वेतन पर पेंशन दी जाय लेकिन ई पी एफ ओ लगातार आनाकानी करता रहता है। इसी मुद्दे को लेकर सार्वजनिक क्षेत्र से सेवानिवृत कामगार व सेवारत कामगार रैली के माध्यम से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के माध्यम से प्रधानमंत्री भारत सरकार को ज्ञापन देगी।
राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ ने अपने सदस्यों का रैली में बढ़ चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया है।

Parvatanchal