ब्रेकिंग न्यूज!  दीवार गिरने से मलबे में दब गये दो साधु ,एक की मौत

ब्रेकिंग न्यूज!  दीवार गिरने से मलबे में दब गये दो साधु ,एक की मौत
Spread the love

 

ऋषिकेश। गुरुवार सुबह एक दीवार के गिरने से दो साधु मलबे में दफन हो गए। इनमें से एक को ही बचाया जा सका। मृतक साधु के शव को भी बरामद कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार, ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला चौरासी कुटिया के पास गुरुवार सुबह एक दीवार गिर गई। मलबे में दो साधु दब गए। इससे वहां अफ़रा-तफ़री मच गयी। आसपास के लोगों ने एक साधु को मलबे से निकाल लिया, जबकि दूसरे की तलाश की जा रही थी। कुछ देर बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने दूसरे साधु का शव बरामद कर लिया। दूसरी ओर,गंगा भी चेतावनी रेखा से पार पहुंच गई है। प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी जा रही है।

Parvatanchal