शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

 

आज का राशिफल: गुरुवार, 10 अगस्त 2023

मेष –
आज आपको लंबे समय से चल रही किसी परेशानी से राहत मिलती नजर आ रही हैं। आपका पूरा ध्यान आर्थिक स्थिति को व्यवस्थित करने में रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी आप बखूबी निभाएंगे। किसी यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। घर के रखरखाव संबंधी वस्तुओं की खरीदारी होगी लेकिन अपने बजट का ध्यान जरूर रखें। कोई भी विपरीत परिस्थिति बनने पर तनाव की बजाय शांति से हल निकालने का प्रयास करें तथा नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। विद्यार्थी ओवर कॉन्फिडेंस में जाकर अपना परीक्षा परिणाम बिगाड़ सकते हैं। व्यवसाय में कुछ ना कुछ चुनौतियां बनी रहेगी। हालांकि समय रहते उनका निवारण भी हो जाएगा। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोग लेनदेन में सावधानी रखें। नौकरी कर रहे लोगों को ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है। ऑफिस में किसी तरह की राजनीति चल सकती है। परिवारजनों के साथ शॉपिंग आदि में मस्त समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों में और अधिक मधुरता बढ़ेगी। ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की समस्या बढ़ सकती हैं। संतुलित लाइफस्टाइल रखें और अपने खान-पान के प्रति बहुत ही सजग रहने की जरूरत है।

 

वृष –
आज कुछ अनुभवी और प्रभावशाली लोगों से मेल मुलाकात का अवसर मिलेगा। समय अनुकूल है। सिर्फ अवसरवादी हो कर अवसर का लाभ उठाने की जरूरत है। हालांकि आपको अपनी योग्यता के अनुरूप उचित परिणाम भी हासिल होंगे। परिवार वालों के साथ डिनर या किसी तरह के मनोरंजन में समय बीतेगा। इस समय बजट बनाकर चलना जरूरी है, क्योंकि कुछ अनावश्यक खर्चे बढ़ सकते हैं। आपके ऊपर जिम्मेदारियों का भी बोझ रहेगा, जिसकी वजह से चिड़चिड़ापन भी हावी रह सकता है। कारोबारी मामलों में बहुत अधिक मेहनत और व्यस्तता बनी रहेगी। किसी काबिल इंसान की मदद से मुश्किल समस्या सुलझाने में सक्षम रहेंगे। प्रॉपर्टी डीलिंग में कोई अच्छा सौदा हो सकता है। ऑफिस में अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ संबंध बेहतर रखें। दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बनाकर रखने में कुछ दिक्कतें आएंगी। बेहतर होगा कि एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान रखें। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप अपनी दिनचर्या और खान-पान व्यवस्थित रखने से स्वयं को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे।

 

मिथुन –
स्थान परिवर्तन के इच्छुक लोगों को आज कोई उम्मीद नजर आएगी। प्रभावशाली तथा अनुभवी लोगों के संपर्क में रहें, इससे आपको नई-नई जानकारियां हासिल होंगी। युवा वर्ग व्यक्तिगत तथा व्यावहारिक गतिविधियों में बेहतरीन तालमेल बनाकर रखेंगे और मनोबल भी बढ़ेगा। किसी संबंधी की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है, अन्य बढ़ते खर्चे भी परेशान करेंगे। हालांकि आप अपनी सूझबूझ द्वारा नकारात्मक परिस्थितियों में नियंत्रण पा लेंगे। इस बात का जरूर ध्यान रखें कि अपनी इच्छा पूर्ति के लिए किसी भी प्रकार का खतरा ना उठाएं । व्यवसाय में अनियमितता रहने की वजह से चिंता रहेगी, इस समय बहुत अधिक ध्यान देने की जरूरत है। छोटी सी गलती या चूक की वजह से ज्यादा नुकसान हो सकता है। सहकर्मियों तथा स्टाफ का सहयोग लेना फायदेमंद रहेगा। ऑफिस में अव्यवस्था रहने से कार्यप्रणाली प्रभावित होगी। पति-पत्नी के बीच संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम रोमांस के मामले में आप खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे। अत्यधिक तनाव और मेहनत की वजह से उसका नकारात्मक असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। जोखिम पूर्ण कार्यों से दूर रहें, चोट लगने की आशंका है।

 

कर्क –
अनुकूल ग्रह स्थिति बन रही है। आप अपने आसपास की परिस्थितियों में कुछ बदलाव महसूस करेंगे, जो कि बहुत ही उत्तम रहेगा और आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। व्यक्तिगत व्यस्तता के साथ-साथ परिवारिक जीवन के लिए उत्तम समय निकाल लेंगे। आस-पड़ोस में कोई वाद-विवाद जैसी स्थिति बनने पर शांति से सुलझाएं। किसी भी विपरीत परिस्थिति में युवा वर्ग वरिष्ठ तथा अनुभवी लोगों की सलाह को नजरअंदाज ना करें। शांतिपूर्ण तरीके से परिस्थितियों का सामना करें। आज की मेहनत भविष्य में आपको बेहतर परिणाम देने वाली है। व्यवसाय में कई तरह के कार्यों में भाग-दौड़ रहेगी लेकिन समय पर काम भी पूरे हो जाएंगे। किसी नए कार्य को शुरू करने के लिए प्रयास चल रहे हैं तो आज उससे संबंधित भी कोई कार्य हल हो सकता है। ऑफिस में अत्यधिक कार्यभार की वजह से परेशान रहेंगे। परिवार जनों के आपसी सामंजस्य और सहयोग से घर का माहौल व्यवस्थित रहेगा। प्रेम संबंध में गंभीरता रहेगी। संतुलित खानपान और दिनचर्या की वजह से गैस और एसिडिटी की समस्या दूर होगी। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं तथा कोई भी रिस्क आज ना लें।

 

सिंह –
आज कुछ ना कुछ उतार-चढ़ाव रहेंगे, लेकिन आपके आत्मविश्वास और मेहनत से काफी हद तक परिस्थितियां अनुकूल भी हो जाएंगी। युवा वर्ग अपने अंदर छिपी प्रतिभा को पहचानें और उसका उपयोग करें। साथ ही इस समय बनाई गई योजनाएं निकट भविष्य में शुभ अवसर प्रदान करने वाली हैं। मन में निराशाजनक विचारों को स्थान ना दें वरना यह विचार आपके बनते कार्यों में बाधा डाल सकते हैं। योजनाओं को तुरंत क्रियान्वित करें। साथ ही बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप भी आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। अपने व्यक्तिगत कार्य खुद ही करें। व्यवसाय स्थल पर कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव लाने की आवश्यकता है। कोई अच्छी डील भी हो सकती है। साथ ही रुकी हुई पेमेंट आने से आर्थिक परेशानियां हल होंगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों के तरक्की के योग बन रहे हैं। अधिकारियों से संबंध मधुर बनाकर रखें। जीवनसाथी तथा परिवार जनों का उचित सहयोग बना रहेगा। अगर किसी अविवाहित व्यक्ति के रिश्ता होने में कोई बाधा आ रही है, तो आज उसका समाधान हो सकता है। काम के बीच-बीच में उचित आराम भी लेना जरूरी है। नसों में खिंचाव और दर्द आपको परेशान करेगा।

 

कन्या –
पिछले कुछ समय से जिन कार्यों को टाल रहे थे अब उन्हें पूरा करने का उचित समय है। मकान, दुकान आदि से संबंधित रखरखाव और मरम्मत संबंधी प्लानिंग होगी। आपको अपने कार्यों तथा मेहनत के भरपूर परिणाम मिलेंगे। आर्थिक पक्ष भी मजबूत बनेगा। रोजमर्रा के कार्यों के प्रति आपको विशेष ध्यान देने की जरूरत है। जल्दबाजी और लापरवाही की वजह से आप अपना नुकसान कर सकते हैं। सहजता और धैर्य बनाए रखें। संतान की वजह से कुछ चिंता भी रहेगी। किसी अनुभवी मित्र से सलाह लेना आपको समस्या से उबार सकता है। व्यवसाय संबंधी गतिविधियों के लिए ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई है। मार्केट से रुकी हुई पेमेंट हासिल हो सकती हैं। टेक्निकल क्षेत्र से जुड़े कार्यों में बेहतरीन अनुबंध मिलेंगे और अप्रत्याशित सफलता भी मिलेगी, परंतु किसी को भी पैसा या माल उधार ना दें, नुकसान हो सकता है। दांपत्य जीवन व्यवस्थित रहेगा। प्रेम संबंधों में समय व्यर्थ करने की बजाए अपने परिवार और व्यवसाय पर ध्यान दें। वर्तमान मौसम में खानपान के प्रति लापरवाही करने से गला खराब हो सकता है तथा खांसी की समस्या भी बढ़ेगी।

 

तुला –
कोई सरकारी कार्यवाही चल रही है, तो वह किसी अधिकारी की मदद से हल होने की भरपूर संभावना है। कहीं पैसा उधार दिया हुआ है या फंसा हुआ है तो वह भी वसूल हो सकता है। खास लोगों से मुलाकात होगी तथा जीवन से जुड़े प्रत्येक कार्य को करने का बेहतरीन नजरिया प्राप्त होगा। सामाजिक गतिविधियों में अपना योगदान बनाए रखना जरूरी है। साथ ही कुछ समय परिवार और बच्चों के साथ भी जरूर व्यतीत करें। इससे आपसी सामंजस्य और अधिक मजबूत होगा। अपनी महत्वपूर्ण वस्तुएं तथा दस्तावेज संभालकर रखें। खोने पर इनका गलत इस्तेमाल हो सकता है। व्यावसायिक गतिविधियों में पारिवारिक सदस्यों का भी उचित योगदान रहेगा लेकिन इनकम ठीकठाक रहेगी। किसी नए कार्य की शुरुआत करने में कुछ चुनौतियां रहेंगी। आयात-निर्यात संबंधी कामों में फायदेमंद स्थिति बनी हुई है। नौकरी में सहयोगियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। वैवाहिक जीवन व्यवस्थित रहेगा। किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात से खुशनुमा यादें ताजा होंगी। आपका आत्मविश्वास व सकारात्मक सोच आपको स्वस्थ रखेगी तथा आप खुद को प्रफुल्लित और ऊर्जावान महसूस करेंगे।

वृश्चिक –
दिन सामान्य ही रहने वाला है लेकिन आपके प्रयासों और समय के प्रतिबंधन से गतिविधियां व्यवस्थित बनी रहेंगी। बच्चों की शिक्षा से संबंधित कुछ लाभदायक योजनाएं फलीभूत होंगी। इससे बच्चों में आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। सामाजिक गतिविधियों में भी योगदान रहेगा। लेनदेन संबंधी मामलों में कोई चूक हो सकती है। युवाओं को कोई भी काम प्लानिंग से करने की जरूरत है अन्यथा बनता काम बिगड़ जाएगा। अगर कोई वाहन से संबंधित लोन लेने की योजना बन रही है, तो उस पर एक बार फिर विचार करने की जरूरत है। मुश्किल समय में शांतचित्त बने रहें। कारोबार में नए काम की शुरुआत होगी लेकिन ज्यादा फायदे की उम्मीद ना रखकर पूरी तरह से मेहनत करें और अपनी कार्यप्रणाली को दूसरों के समक्ष उजागर ना करें। मीडिया से जुड़े लोगों को विशेष रूप से सजग रहना होगा, छोटी सी गलती बहुत बड़ी मुसीबत का कारण बनेगी। घर की व्यवस्था उचित और अनुशासित बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में छोटी सी लापरवाही को लेकर अलगाव जैसी स्थिति भी बन सकती है। उमस भरी गर्मी की वजह से सिर दर्द व माइग्रेन की समस्या परेशान करेगी। अपना रहन-सहन मौसम और खान-पान मौसम के अनुकूल रखें।

धनु –
कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी और कहीं बेहतर अनुभव मिलेंगे। अपनी कार्यकुशलता के दम पर कई महत्वपूर्ण कार्य बेहतरीन तरीके से पूर्ण करेंगे। शेयर मार्केट और रिस्क संबंधी कार्यों में आपके लिए लाभदायक स्थिति बन रही है। महिलाएं विशेष रूप से अपने अंदर भरपूर आत्मविश्वास महसूस करेंगी। आपके अपने कुछ लोग आपके लिए परेशानियां खड़ी कर सकते हैं, परंतु इस समय परिस्थितियों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की जरूरत है। गुस्से और उत्तेजना से समस्याएं बढ़ सकती हैं। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें। बिजनेस में कर्मचारियों के साथ चल रहा पुराना मतभेद खत्म हो सकता है। आपके काम पहले की तरह सुचारू और व्यवस्थित रूप से शुरू हो जाएंगे। दिन का अधिकतर समय मार्केटिंग और बाहरी गतिविधियों में व्यतीत होगा। नौकरी में लेनदेन संबंधी मामलों में पारदर्शिता अपनाएं। पति-पत्नी के बीच उचित समझ से आपसी संबंधों में मिठास बनी रहेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात का भी अवसर बनेगा। अपनी दिनचर्या और खानपान को सुव्यवस्थित बना कर रखना जरूरी है। लापरवाही और आलस की वजह से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

 

मकर –
कोई भी समस्या आने पर आत्म आकलन और परिश्रम पर भरोसा रखना काम आएगा। आपकी योग्यता व क्षमता द्वारा आपको बेहतरीन तथा सम्मानजनक परिणाम हासिल होंगे। अगर घर अथवा व्यवसाय में कुछ परिवर्तन करने की योजना है तो आज उससे संबंधित कार्यवाही शुरू हो सकती हैं। इगो और अति आत्मविश्वास जैसी आदतों से दूर रहें। कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियां आपको थका देंगी। चचेरे भाई-बहनों से अपने संबंधों को और अधिक बेहतर बनाने का प्रयास करें। इस समय व्यक्तिगत जीवन से जुड़े किसी भी कार्य में रिस्क लेना नुकसान दे सकता है। प्रभावशाली व अनुभवी व्यक्तियों का साथ व्यवसाय संबंधी कोई खास उपलब्धि हासिल करवाएगा। यह संबंध आपके लिए तरक्की के लिए भी फायदेमंद साबित होंगे। कपड़ों से संबंधित व्यवसाय के लिए दिन कुछ मायूसी भरा रह सकता है। नौकरीपेशा लोगों पर अत्यधिक कार्यभार रहेगा। दांपत्य संबंधों में किसी पारिवारिक समस्या को लेकर मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात के अवसर मिलते रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, परंतु अतिरिक्त कार्यभार की वजह से थकान और तनाव की स्थिति रह सकती है।

 

कुंभ –
सकारात्मक रहकर काम करें तथा रोजमर्रा की थकान भरी दिनचर्या से राहत पाने के लिए कुछ समय रचनात्मक व मनोनुकूल कार्य के लिए भी जरूर निकालें, इससे आपको मानसिक सुकून मिलेगा और रिलैक्स महसूस करेंगे। घर के रखरखाव संबंधी कार्यों में अपना योगदान देने से उचित व्यवस्था रहेगी। आर्थिक स्थिति कुछ मध्यम ही रहेगी। अचानक ही कुछ ऐसा खर्चा आ सकता है कि कटौती करना भी संभव नहीं होगा। अपनी किसी योजना को क्रियान्वित करने में जल्दबाजी करना उचित नहीं है। विरोधियों की गतिविधियों को भी नजरअंदाज ना करें। बिजनेस में कुछ समस्याएं आती रहेंगी। इस समय किसी नए काम की शुरुआत करने से पहले सोच विचार करें या आज स्थगित ही रखें। दूसरों की सलाह भी आपके लिए परेशानी का कारण बनेगी। ऑफिस में उच्च अधिकारियों के साथ उचित संबंध रखने से आपका कोई लक्ष्य हासिल हो जाएगा। पति-पत्नी के बीच सामंजस्य में कुछ कमी रह सकती है, जिसका असर पारिवारिक व्यवस्था पर भी पड़ेगा। अपने व्यवहार में परिपक्वता लाएं। प्रेम संबंधों में अपना समय और पैसा व्यर्थ ना करें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही करना ठीक नहीं है। ब्लड प्रेशर तथा डायबिटीज संबंधी नियमित जांच अवश्य करवाएं और उचित इलाज लें।

 

मीन –
संतान से संबंधित कोई समस्या हल हो जाने से राहत मिलेगी और आप अपने अन्य कार्यों पर भी ध्यान दे पाएंगे। घर के किसी महत्वपूर्ण कार्य को करते समय अन्य सदस्यों की भी सलाह को अवश्य महत्व दें। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय व्यतीत करना आपको आत्मिक सुकून देगा। किसी भी तरह का लेनदेन करने से आज परहेज करें। कोई भी विपरीत परिस्थिति आने पर चिंता करने के बजाय धैर्य और संयम से काम लें। समय अनुसार परिस्थितियां व्यवस्थित भी होती जाएंगी। अत्यधिक व्यस्तता आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। कारोबार धीमा रहेगा। फिर भी रोजमर्रा की गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी कार्य सावधानी से करें, कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। सहकर्मियों की बातों पर आंख मूंदकर विश्वास ना करें। नौकरी में परिवर्तन के इच्छुक लोगों को कोई समाचार मिल सकता है। जीवनसाथी तथा पारिवारिक सदस्यों का सहयोग घर की व्यवस्था को उचित बनाकर रखेगा। तथा आपसी सामंजस्य मधुर बना रहेगा। अपनी शारीरिक क्षमता से अधिक काम करने की वजह से थकान और कमजोरी रहेगी। डॉक्टर की सलाह से दवाई लें और उचित आराम करें।

Parvatanchal