शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

आज का राशिफल: बुधवार, 09 अगस्त 2023

मेष –
आज का दिन आपके लिए बहुत ही धनदायक रहेगा। अपनी क्षमताओं का भरपूर सदुपयोग करें। सामाजिक संबंधों का दायरा भी विस्तृत होगा। परिवार से संबंधित कोई पुरानी समस्याओं का भी समाधान मिलेगा और तनावमुक्त होकर आप अपने कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। आपके ही किसी नजदीकी व्यक्ति की ओर से कुछ अड़चन सकती है। इसलिए सचेत रहना जरूरी है। कहीं भी पैसा खर्च करने से पहले उचित सोच-विचार अवश्य करें। दिन के दूसरे पक्ष में कोई दुखद समाचार मिलने से मन व्यथित रहेगा। अपना मनोबल बनाए रखें तथा सकारात्मक रहें। बिजनेस में एक्स्ट्रा जिम्मेदारी की वजह से काम निपटाने में कुछ मुश्किलें रहेंगी। किसी अनुभवी या राजनीति से जुड़े किसी इंसान से सलाह जरूर लें। ऑफिस में टारगेट हासिल करने के लिए आपको अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के प्रति कड़ा रुख रखना पड़ेगा। वैवाहिक संबंध सुखद रहेंगे और घर में खुशहाली रहेगी। प्रेमी-प्रेमिका के मध्य अहम आ जाने से दूरियां आ सकती हैं। बदलते वातावरण की वजह से लापरवाही करना उचित नहीं है। छोटी सी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर तुरंत इलाज लेना जरूरी है।

वृष –
 सामाजिक और परोपकारी गतिविधियों में आज का अधिकतम समय व्यतीत होगा। घर में मांगलिक आयोजन संबंधी भी योजना बनेगी। इस समय कोई भी सोच-समझकर लिया गया फैसला भविष्य में लाभदायक रहेगा। आपकी योग्यता और उचित कार्य प्रणाली आपके कार्यों में और अधिक गति देगी। सोच-विचार करने में ज्यादा समय ना लें वरना इस वजह से कोई उपलब्धि हाथ से निकल  सकती है। युवा वर्ग अपनी लापरवाही अथवा व्यवहार कुशलता की कमी के कारण करियर से संबंधित मामलों में धोखा खा सकते हैं। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। नौकरी और बिजनेस में अच्छी व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपनी मौजूदगी रखना जरूरी है। इस समय महिलाएं अपने व्यवसाय के प्रति विशेष रूप से जागरूक रहेंगी। पब्लिक रिलेशन और मीडिया संबंधित कार्यों में बहुत ध्यान देना होगा। नौकरीपेशा लोग गैर कानूनी कामों से दूरी रखें। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव रहेगा। बेहतर होगा कि आपसी सामंजस्य द्वारा सुलझाने का प्रयास करें। अधिक मेहनत और थकान की वजह से स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। अपने सुकून और मेडिटेशन के लिए समय अवश्य निकालें।

मिथुन –
 कई तरह की गतिविधियों में आज का दिन व्यस्त रखेगा। नई-नई बातों की लाभदायक जानकारियां मिलेंगी। कोई राजकीय कार्य आप के प्रयासों द्वारा निर्विघ्न पूर्ण होगा। बच्चे भी अपनी योग्यता और काबिलियत को लेकर गर्व महसूस करेंगे। कहीं निवेश करने की योजना है तो इस समय टाल देना ही उचित रहेगा। दूसरों के व्यक्तिगत मामलों में उलझने से आपके कुछ खास कार्य अधूरे भी रह सकते हैं। विद्यार्थी अपने किसी सब्जेक्ट में दिक्कत आने पर पर किसी टीचर की मदद लेने में संकोच ना करें। व्यावसायिक कार्य प्रणाली में सुधार आने से आप बेहतर तरीके से कार्य कर पाएंगे। नेटवर्किंग तथा ऑनलाइन सेल्स से संबंधी कार्यों में उचित अवसर हासिल होंगे। ऑफिस के अकाउंट संबंधी काम बहुत ध्यान से करें। ऑफिशियल यात्रा का भी प्लान बन सकता है। किसी भी मुश्किल स्थिति में जीवनसाथी और परिवार जनों का उचित सहयोग बना रहेगा। प्रेम प्रसंगों में निराशा का मुंह देखना पड़ सकता है। स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर उसे लापरवाही में ना लें और तुरंत इलाज करवाएं। शारीरिक रूप से सकारात्मक बने रहने के लिए ध्यान और मेडिटेशन उत्तम साधन है।

कर्क –
आज आपके चारों ओर का वातावरण सुखद बना रहेगा। अपना आत्मविश्वास बनाए रखने से आप अपने कार्य को बेहतरीन तरीके से अंजाम दे पाएंगे। किसी नजदीकी मित्र की सलाह और सहयोग आपको अपनी योजनाओं को कार्य रूप देने में मदद करेगा। विदेश में रह रहे किसी संबंधी से कोई शुभ सूचना मिल सकती है। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी कोई निर्णय लेने जा रहे हैं तो पहले पेपर बगैरा चेक कर लें। कुछ ऐसे खर्चे बने रहेंगे जिन पर कटौती करना भी संभव नहीं है। किसी अनुचित अथवा गैर कानूनी काम में रुचि लेना अपमानजनक स्थिति उत्पन्न कर सकता है। बिजनेस में बहुत ध्यान देने की जरूरत है। कहीं से पैसा मिल सकता है। इससे राहत भी मिलेगी। इस समय ज्यादातर गतिविधियां फोन द्वारा ही क्रियान्वित होंगी। इंपोर्ट एक्सपोर्ट संबंधित व्यवसाय में कोई बड़ा सौदा हो सकता है। नौकरी में काम को लेकर उच्चाधिकारियों का दबाव रहेगा। अपने जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें तथा घर की गतिविधियों में भी अपना योगदान अवश्य दें। संबंधों के प्रति ईमानदारी बरतना जरूरी है। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी दिक्कतें रहेंगी। परंतु आपका सावधान रहना आपको स्वस्थ भी रखेगा।

सिंह –
 दिन की शुरुआत में ही अपने महत्वपूर्ण काम संबंधी योजना बना ले। क्योंकि दोपहर बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में बहुत ही अनुकूल हैं, आपके काम स्वतः ही बनने शुरू हो जाएंगे। रचनात्मक कार्यों में कुछ समय व्यतीत करने से सुकून और खुशी मिलेगी। विद्यार्थी लोग मौज मस्ती में पड़कर अपनी पढ़ाई का नुकसान ना करें। मित्रों अथवा संबंधियों के साथ आपकी किसी गलती की वजह से संबंध खराब हो सकते हैं। इसलिए सावधान रहें। परिवार तथा घर के बुजुर्गों को भी आपके देखभाल की जरूरत है, इसलिए उनका भी ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक माहौल बनाकर रखने से प्रोडक्शन में इजाफा होगा और किसी नए प्रोजेक्ट पर भी कार्य शुरू होने की संभावना है। प्रॉपर्टी संबंधी व्यवसाय में उचित डील हो सकती है। नौकरीपेशा लोग टीम वर्क के साथ काम करने से अच्छे परिणाम हासिल कर लेंगे। पारिवारिक लोगों के साथ कुछ समय व्यतीत करने से वातावरण सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में अपना समय नष्ट ना करें। मांसपेशियों मैं खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ेगी। नियमित व्यायाम, योगा आदि करें।

कन्या –
 पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या से आज राहत मिलने वाली है। राजनीति की दिशा में रुझान रखने वाले लोगों को उत्तम सफलता मिलेगी। आपकी प्रतिभा और योग्यता का सामाजिक गतिविधियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। स्थान संबंधी कोई योजना भी कार्य रूप में परिणित होगी। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति पूरी तरह एकाग्र चित्त रहें अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। इस समय महत्वपूर्ण कार्यों को ही प्राथमिकता दें। अचानक घर में मेहमानों के आगमन से घर की व्यवस्था थोड़ी अस्त-व्यस्त हो सकती है। साथ ही खर्चों पर भी कटौती करना मुश्किल होगा। व्यवसाय में किसी भी तरह का बदलाव अथवा नया काम शुरू करने के लिए थोड़ा इंतजार करें। कर्मचारियों तथा सहयोगियों के बीच उचित तालमेल बनाकर रखना जरूरी है। वरना उनकी कार्य क्षमता प्रभावित हो सकती हैं। इस समय मार्केटिंग संबंधी व्यवसाय अधिक सफल रहेंगे। ऑफिस में पॉजिटिव वातावरण रहेगा। पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य बना रहेगा। घर की देखभाल में जीवन साथी का उचित सहयोग आपको तनाव मुक्त रखेगा। सर्वाइकल और कंधों में दर्द जैसी समस्या बढ़ सकती है। कुछ समय योगा और व्यायाम में भी व्यतीत करें।

तुला –
 परिवार से संबंधित लंबे समय से चल रही किसी चिंता व तनाव से राहत मिलेगी। बीमा, निवेश आदि जैसी आर्थिक गतिविधियों में भी व्यस्तता बनी रहेगी। शुभ समाचार मिलेगा। अगर कहीं प्रॉपर्टी खरीदने का प्रयास चल रहा है, तो और उससे संबंधित बात आगे बढ़ सकती है। अनजान लोगों के संपर्क में आने से परहेज करें। अभी आय के साथ-साथ व्यय की भी अधिकता बनी रहेगी। अनावश्यक खर्चे आपको परेशान कर सकते हैं। किसी रिश्तेदार की वजह से आप परेशानी में भी आ सकते हैं। इसलिए जरूरत से ज्यादा संपर्क में ना रहें। कारोबार में इस वक्त कुछ लोग आपके लिए रुकावट पैदा कर सकते हैं, लेकिन किसी राजनीति या प्रभावशाली व्यक्ति द्वारा आपकी समस्याओं का समाधान भी होगा। साझेदारी के व्यवसाय में अच्छा मुनाफा होगा। नौकरीपेशा लोग टारगेट हासिल करने में सफल रहेंगे। घर में किसी खास वास्तु की शॉपिंग होने से खुशनुमा माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों को परिवार जनों से विवाह संबंधी स्वीकृति लेने का उत्तम समय है। आप शारीरिक और मानसिक रूप से सकारात्मक बने रहने के लिए भरपूर प्रयास करेंगे और इसकी वजह से स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा।

वृश्चिक –
 आज कोई रुका हुआ पैसा हासिल होने की भरपूर संभावना है। आपकी व्यवस्थित दिनचर्या आपको अपने कार्यों को समय अनुसार पूरा करने में मदद करेगी। घर परिवार की जरूरतों के प्रति भी जागरूक रहेंगे। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात बहुत ही उत्तम रहेगी। किसी भी विपरीत परिस्थिति में धैर्य और संयम बनाए रखें। आवेग में आने से नुकसान हो सकता है। इसलिए धैर्य बनाकर रखें। संतान से संबंधित कोई उम्मीद पूरी ना होने की वजह से मन उदास रहेगा। परंतु डांट-फटकार के बजाय प्यार से समझाने की कोशिश करें। किसी नए काम से जुड़ी योजनाएं बनाई हैं तो उन पर काम करने के लिए बहुत अच्छा समय है। इस समय आपको अच्छा मुनाफा मिलने की उम्मीद है। मशीनरी आदि से जुड़े व्यवसाय में और अधिक आर्डर मिलेंगे। सरकारी नौकरी में आपके सहयोगी जलन की भावना से आपका कार्य बिगाड़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, परंतु विवाहेत्तर संबंधों से अपने आपको दूर रखें, अन्यथा आपकी मानहानि भी हो सकती है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, परंतु डायबिटीज और ब्लड प्रेशर संबंधी नियमित जांच करवाते रहें।

धनु –
 अनुकूल ग्रह स्थिति बनी हुई है। दृढ़ निश्चय होकर अपने कार्यों को अंजाम दें। आपको अपनी मेहनत के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। घर के रखरखाव संबंधी सामान की ऑनलाइन शॉपिंग में भी सुकून भरा समय व्यतीत होगा। विद्यार्थियों को करियर से संबंधित कोई निर्णय लेने में अनुभवी लोगों का सहयोग मिलेगा। कोई गलती होने पर पश्चाताप में समय बर्बाद करने की बजाय उसे सुधारने की कोशिश करें। गुस्से और गलत शब्दों के प्रयोग से आपसी संबंधों में कटुता आ सकती है। दूसरों की सलाह की बजाय खुद पर ही भरोसा रखकर कार्य करें। इससे आपको ज्यादा सफलता मिलेगी। कारोबारी मामलों में अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें। किसी भी बड़े फैसले में वरिष्ठ लोगों से विचार-विमर्श करना सार्थक रहेगा। कर्मचारियों के साथ उचित तालमेल बनाकर रखने से प्रोडक्शन और अधिक बढ़ेगा। नौकरी पेशा लोगों के लिए अभी स्थिति यथावत ही रहेगी। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। मित्रों के साथ कोई पारिवारिक गेट-टूगेदर संबंधी प्रोग्राम भी बनेगा। ज्यादा गरिष्ठ और तले-भुने भोजन की वजह से गैस और कब्ज की समस्या परेशान करेगी। आयुर्वेदिक इलाज लेना ज्यादा बेहतर है।

मकर –
आज सभी काम व्यवस्थित रूप से बनने की वजह से आत्मविश्वास बढ़ेगा। घर की सुख-सुविधा संबंधी वस्तुओं की खरीदारी में परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। सामाजिक गतिविधियों में आपका योगदान रहेगा, और प्रभावशाली लोगों से संपर्क भी स्थापित होंगे। अपनी कार्यप्रणाली का ज्यादा बखान ना करें तथा अति आत्मविश्वास की स्थिति से भी परहेज रखें। विद्यार्थी लोग व्यर्थ की गतिविधियों में अपना समय नष्ट ना करें तथा अपनी ऊर्जा का सकारात्मक रूप में प्रयोग करें तो बहुत ही उचित परिणाम मिलेंगे।  व्यावसायिक क्षेत्र में कार्य निर्विघ्न पूरे होते जाएंगे। स्टाफ के साथ उचित तालमेल बनाकर रखें। उनकी मेहनत व कार्य क्षमता आपके काम के उत्पादन में वृद्धि करेगी । महिलाओं से संबंधित बिजनेस में मनचाहा लाभ होगा। आर्थिक स्थिति भी बेहतर बनेगी। नौकरी में पदोन्नति के अवसर बन रहे हैं।  सुकून और खुशी पाने के लिए पारिवारिक सदस्यों के साथ मनोरंजन व शॉपिंग संबंधी प्रोग्राम भी बनाएं। लव पार्टनर को कोई उपहार देना संबंधों में मधुरता लाएगा।  नसों में खिंचाव तथा जोड़ों में दर्द जैसी अत्यधिक दिक्कत रह सकती है। खानपान की आदत में सुधार लाना जरूरी है वरना डायबिटीज की समस्या बढ़ सकती है।

कुंभ –
सुखद ग्रह स्थिति बनी हुई है। अपनी क्षमता को और अधिक निखारने की कोशिश करें। पारिवारिक सदस्यों के साथ निवेश संबंधी गतिविधियों पर विचार विमर्श होगा तथा काफी समय से चली आ रही किसी समस्या से भी राहत मिलेगी। विदेश जाने के इच्छुक लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। अपनी योजनाओं को पूरी तरह से सोच विचार करके ही क्रियान्वित करें। जल्दबाजी से दिक्कतें बढ़ सकती हैं। कभी-कभी आपके विचारों में संकीर्णता भी हावी हो जाती है, आत्म अवलोकन द्वारा अपनी इस कमी को भी दूर करने का प्रयास करें। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी बिजनेस के लिए परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी, इसलिए पूरी कोशिश करते रहें और उपलब्धियां हाथ से न निकलने दें। लेन-देन की गतिविधियां सावधानी से करें। ऑफिस के किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में सफलता मिलेगी। अपने घर परिवार के मामलों में दूसरों का हस्तक्षेप ना पड़ने दें। इसका असर घर की व्यवस्था पर पड़ सकता है। घर में नजदीकी संबंधियों की आवाजाही से खुशनुमा माहौल बनेगा। बारिश के मौसम की वजह से एलर्जी जैसी दिक्कत रहेगी। पॉल्यूशन और भीड़-भाड़ वाले स्थान पर जाने से परहेज करें।

मीन –
अपनी किसी योजना को क्रियान्वित करने में आपका भरपूर प्रयास रहेगा, साथ ही अपनी ऊर्जा और जोश को सकारात्मक दिशा में लगाने से शुभ परिणाम भी मिलेंगे। जरूरतमंदों तथा बुजुर्गों की सेवा व देखभाल संबंधी गतिविधियों में अपना योगदान अवश्य दें, इससे आपको सुकून मिलेगा। मन में किसी को भी लेकर नकारात्मक विचार बिल्कुल ना आने दें। कुछ लोग जलन की भावना से प्रति गलतफहमियां उत्पन्न कर सकते हैं। परंतु आप इस प्रकार की बातों पर ध्यान ना देकर अपने कार्यों में ही मग्न रहें। कोई उलझन होने पर किसी करीबी व्यक्ति से विचार विमर्श कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। इनकम और खर्चे बराबर रहेंगे। पारिवारिक व्यवसाय में अच्छे लाभ की संभावना है। सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करने वाले लोगों को नया प्रोजेक्ट मिलेगा। सरकारी नौकरी में अपने काम के प्रति लापरवाही न बरतें, कोई कंप्लेन हो सकती है। पति-पत्नी का आपसी सहयोग घर की व्यवस्था को उत्तम बनाकर रखेगा। प्रेम संबंधों के मामले में कुछ ना कुछ गलतफहमियां रहेंगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परंतु अत्यधिक व्यस्तता की वजह से थकान और कमजोरी  रह सकती है।

Parvatanchal