शातिर दिमाग: बेटे द्वारा बैंकाक में एक्सीडेट करने का दिया झांसा और बुजुर्ग से कर ली लाखों की ठगी

शातिर दिमाग: बेटे द्वारा बैंकाक में एक्सीडेट करने का दिया झांसा और  बुजुर्ग से कर ली लाखों की ठगी
Spread the love

देहरादून। बैंकाक में बेटे द्वारा एक्सीडेंट कर किसी को घायल करने का झांसा देकर वृद्ध से लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में साईबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, बसंत विहार निवासी रूद्रमणि वासन ने साईबर थाने में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उनका बेटा बैंकाक में नौकरी करता है। गत दिवस (सात अगस्त को) उनके पास एक कॉल आयी और कॉल करने वाले ने उसको बताया कि उनके बेटे ने कार से एक्सीडेंट कर दिया है तथा जिस व्यक्ति को टक्कर मारी है उसके दोनों पैर कट गये हैं। उसके बाद उनसे 25 लाख रुपये की मांग की गयी। इस दौरान फोन करने वाले ने उनके बेटे से भी बात करायी। उनके बेटे ने भी उनसे कहा कि जैसा वह कहते हैं वैसा करो। उसके बाद रूद्रमणि वासन बैंक पहुंचे और उन्होंने बैंक से पहले पांच लाख रुपये निकाले। उसके बाद दो बार डेढ-डेढ लाख रुपये निकाले। उनको परेशान देख बैंक मैनेजर को कुछ शक हुआ और उन्होंने किसी अन्य माध्यम से रूद्रमणि वासन के बेटे को बैंकाक में फोन मिलाया तो उनके बेटे ने कहा कि वह अपने आफिस में है। उसका कोई एक्सीडेंट नहीं हुआ है, जिसके बाद उनके बेटे ने फोन कर उनको साफ किया कि उसका कोई एक्सीडेट नहीं हुआ है, उनके साथ किसी ने ठगी की है। उसके बाद देर सांय रूद्रमणि वासन साईबर थाने पहुंचे और उन्होंने वहां पर प्रार्थना पत्र दिया। आज साईबर थाना पुलिस ने उनका मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

Parvatanchal