शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

आज का राशिफल: गुरुवार, 27 जुलाई 2023

मेष –
आज किसी प्रियजन से भेंट मुलाकात होगी और उनकी मदद करके आपको सुकून मिलेगा। किसी पॉलिसी आदि में निवेश करने का मन बनेगा। संतान पक्ष की तरफ से भी कोई संतोषजनक परिणाम मिलने से मन में खुशी और संतोष रहेंगे। कोई भी निर्णय दिल की बजाए दिमाग से लें। जल्दबाजी बिल्कुल न करें। कोई भी रिस्क लेना नुकसान दे सकता है। इस समय कुछ मेहनत अधिक और लाभ कम जैसी स्थिति रहेगी, परंतु तनाव लेना इसका हल नहीं है। उचित समय का इंतजार करें। बिजनेस में धन के मामलों में मुश्किलें रहेंगी। किसी भी असमंजस की स्थिति में अनुभवी लोगों से विचार-विमर्श अवश्य करें। इस समय स्वयं द्वारा लिए गए फैसले गलत भी हो सकते हैं। सरकारी सेवारत लोगों को अत्यधिक कार्यभार की वजह से दिक्कतें आ सकती हैं। पारिवारिक मामलों को तनाव लेने की वजाय आपसी सामंजस्य द्वारा सुलझाने का प्रयास करें, संबंधों में पुनः मधुरता आएगी। मित्रों से भी मेल मुलाकात होगी। जोड़ों के दर्द वगैरह बढ़ सकते हैं। योग और व्यायाम पर उचित समय दें।

वृष –
आज आपको अपनी दिनचर्या में कुछ सकारात्मक बदलाव दिखेंगे। सिर्फ किसी भी परिस्थिति में अपना मनोबल बनाए रखें। आप अपने रुचिपूर्ण कार्यों में अधिकतम समय व्यतीत करेंगे। आपकी उचित कार्य प्रणाली की वजह से सामाजिक गतिविधियों में आपकी छवि निखरेगी। संतान के भविष्य से संबंधित किसी अहम मुद्दे पर कुछ व्यवधान आ सकते हैं लेकिन जल्दी ही समाधान भी मिल जाएगा। अपने कार्यों को व्यवस्थित रूप से संपन्न करने के लिए आपको खुद को भी व्यवस्थित होना पड़ेगा। किसी भी परिवर्तन अथवा बदलाव से घबराए नहीं। व्यवसाय में आज कई तरह की संभावनाएं सामने आएंगी। समय का उचित सदुपयोग करें। लोन अथवा टैक्स से संबंधित फाइलें कंप्लीट रखें, लापरवाही करना नुकसान का कारण बनेगा। नौकरी में साथी से अनबन होने की स्थिति बन रही है। घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। विपरीत लिंगी व्यक्तियों से व्यवहार करते समय निश्चित दूरी बनाकर रखना जरूरी है। आपका अपनी दिनचर्या व खान-पान को व्यवस्थित रखना आपको स्वस्थ रखेगा। नियमित व्यायाम आदि करते रहें। ‌

मिथुन –
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। वरिष्ठ तथा अनुभवी लोगों के सानिध्य में लाभदायक मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा। अगर कोई गाड़ी या प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बन रही है तो आज उस पर गंभीरता से अमल करें। अपने अनावश्यक खर्चों पर काबू रखें। कभी-कभी मनोनुकूल काम ना बनने से आप असहज हो जाते हैं तथा क्रोध की वजह से आपके बनते काम बिगड़ भी जाते हैं। समय अनुसार अपने स्वभाव में भी बदलाव तथा परिपक्वता आना जरूरी है। कारोबार में नया काम शुरू करने संबंधी योजनाएं बनेंगी, जो कि फायदेमंद होंगी, इसलिए पूरी शिद्दत के साथ प्रयासरत रहें। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी व्यवसाय में नौकरीपेशा व्यक्तियों को किसी ऑफिशियल टूर पर जाना पड़ सकता है। वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। घर में प्रियजन का आगमन सबको खुशी देगा। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्रोग्राम बनेगा। तनाव और थकान का असर स्वास्थ्य को प्रभावित करेगा, इसलिए अपनी क्षमता से अधिक कार्य ना करें तथा उचित आराम भी अवश्य लें।

कर्क –
 आज का दिन भाग्यशाली रहेगा अगर प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी कोई कार्य अटका हुआ है, तो आज हल होने की संभावना है। सामाजिक अथवा सोसायटी संबंधी गतिविधियों में आपका विशेष योगदान रहेगा तथा पहचान भी बढ़ेगी। खर्चों के मामले में उचित व्यवस्था बनाकर रखना जरूरी है। जल्दबाजी और अति उत्साह की वजह से बना बनाया काम बिगड़ सकता है। किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास ना करें। इस समय कुछ भागदौड़ की भी स्थिति रहेगी। युवा वर्ग अपनी सामर्थ्य से ज्यादा भागदौड़ ना करें। व्यापार में विस्तार संबंधी योजनाओं को गंभीरता से लें। मार्केटिंग संबंधी कार्यों को आज स्थगित रखें। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में आपसी संबंधों में पारदर्शिता रखना जरूरी है। नौकरीपेशा लोग अपने प्रोजेक्ट को लेकर कुछ तनाव में रहेंगे। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम प्रसंगों में कुछ तनावजनक स्थितियां बन सकती हैं। इंफेक्शन की वजह से त्वचा संबंधी कोई भी दिक्कत होने पर लापरवाही ना करें तथा समय रहते इलाज करवाएं।

सिंह –
कोई सरकारी मामला लंबित है तो आज उसमें सफलता मिल सकती है। इस समय ग्रह स्थिति आपके पक्ष में बेहतरीन परिस्थितियां बना रही है। बच्चों से संबंधित किसी समस्या का भी समाधान मिलने से राहत मिलेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बनेगा। ध्यान रखें कि गुस्सा व जल्दबाजी करना आपके कार्य को बिगाड़ भी सकता है। किसी के साथ भी बहुत अधिक बहसबाजी में ना पड़ें और अपने काम से ही मतलब रखें। सकारात्मक बने रहें। युवाओं को अपनी पढ़ाई में कुछ बाधाएं आएंगी। व्यवसाय में उचित व्यवस्था बनाए रखने के लिए आपको बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। अपनी योजनाओं व कार्यप्रणाली को सीक्रेट रखना जरूरी है वरना कोई अन्य व्यक्ति इसका फायदा उठा सकता है। कंप्यूटर और मीडिया से जुड़े व्यवसाय में कुछ व्यवधान रहेंगे। विवाहित संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों के मामले में संवेदनशील रहना जरूरी है। घुटनों तथा जोड़ों की समस्या से राहत पाने के लिए व्यायाम भी बहुत जरूरी है। साथ ही खान-पान को भी संतुलित रखें।

कन्या –
आज पारिवारिक फरमाइशों को पूरा करने में दिन व्यतीत होगा। प्रॉपर्टी अथवा वाहन की खरीद-फरोख्त संबंधी गतिविधियों को स्थगित करके सुकून महसूस करेंगे। आध्यात्म और धार्मिक गतिविधियों के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। संबंधियों के अचानक आगमन से आपके महत्वपूर्ण कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं और व्यवस्था बनाकर रखना चुनौती रहेगी, लेकिन अपने महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता पर रखें वरना नुकसान भी हो सकता है। लेनदेन संबंधी मामलों में सावधान रहें। व्यवसाय में अगर पार्टनरशिप करने का प्लान बन रहा है तो यह डील आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। व्यक्तिगत व्यस्तता की वजह से कार्यस्थल पर ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे लेकिन स्टाफ का सहयोग बना रहेगा। सरकारी नौकरी में लोग अपने कार्यभार से संतुष्ट रहेंगे। परिवार जनों के साथ मौज मस्ती और मनोरंजन में सुखद समय व्यतीत होगा। इससे आपसी संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां आएंगी। आपकी ही लापरवाही की वजह से डायबिटीज की समस्या बढ़ सकती है। व्यायाम, योगा आदि पर भी जरूर ध्यान दें।

तुला –  
आज कहीं से रुका हुआ धन वापस मिल सकता है इसलिए तकाज़े के लिए प्रयास करते रहें। अगर कोर्ट केस संबंधी कोई कार्यवाही चल रही है, तो फैसला आपके पक्ष में होने की संभावना है। किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से कुछ समय से चल रही परेशानियों का हल भी अवश्य निकलेगा। अपने निर्णय को ही सर्वोपरि रखें। कुछ लोग स्वार्थ की भावना से आपका इस्तेमाल कर सकते हैं। भाइयों के साथ चल रहे किसी भी वाद-विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। ससुराल पक्ष से मेहमानों के आगमन की वजह से कुछ महत्वपूर्ण कार्य स्थगित करने पड़ेंगे। जल्दी ही समय की चाल आपके अनुकूल होगी। भविष्य संबंधी योजनाओं को कार्य रूप देने का अनुकूल समय है, हालांकि इसके परिणाम कुछ विलंब से ही मिलेंगे। ऑफिस में अपनी फाइलें और डॉक्यूमेंट संभाल कर रखें। दोस्तों के साथ बहुत अधिक समय व्यतीत करना पारिवारिक सुख-शांति को भंग कर सकता है। घर की जरूरतों पर भी ध्यान दें। व्यर्थ के प्रेम संबंधों से दूरी रखें। तनाव व चिंता की वजह से नींद ना आने जैसी शिकायत रह सकती है। मेडिटेशन और ध्यान के लिए भी कुछ समय अवश्य निकालें।

वृश्चिक –
अनुकूल समय है। कोई इच्छित कार्य समय पर पूरा हो जाने से मन में उमंग और उत्साह बना रहेगा। कुछ नए प्रयोग करने का भी अवसर मिलेगा। धार्मिक गतिविधियों में भी आप हिस्सा लेंगे। किसी दोस्त या संबंधी से मनमुटाव चल रहा है तो अनुभवी की मध्यस्थता से संबंधों में मिठास आएगी। भविष्य से संबंधित कोई विशेष फैसला लेने जा रहे हैं तो वरिष्ठ लोगों की सलाह अवश्य लें। गैरकानूनी कार्यो से दूर रहें, अन्यथा आप भारी संकट में फंस सकते हैं। अगर स्वयं का विकास करना चाहते हैं तो स्वभाव में थोड़ा स्वार्थीपन का भाव भी लाना जरूरी है। कारोबार में धन प्राप्ति की दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। व्यापार वृद्धि के लिए कोई लोन या ऋण का प्रयास चल रहा है, तो सफलता मिलने की पूरी उम्मीद है। ऑफिस में व्यवस्थित माहौल रहेगा। नौकरी के लिए प्रयासरत युवाओं को आज कोई खुशखबरी मिलेगी। व्यस्तता के बावजूद कुछ समय घर के लिए भी जरूर निकालें वरना परिवार जनों की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है। प्रेम संबंधों में कुछ नाराजगी रहेगी। मौसम के प्रति लापरवाह रहना आपको बीमार कर सकता है। इस समय अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहना जरूरी है।

धनु –
सफलता हासिल करनी है, तो स्वभाव में परिपक्वता भी लानी होगी। आज कुछ नई जानकारियां तथा उपलब्धियां हासिल होंगी, तुरंत उन्हें हासिल करें। परिवारजनों के साथ किसी मनोरंजन स्थल पर जाने का प्रोग्राम बनेगा। मित्रों के साथ में मुलाकात भी होगी।
 कोई पुरानी समस्या अथवा विवाद दोबारा उभर सकता है। लेकिन किसी भी विपरीत परिस्थिति में अपना मनोबल बनाए रखें। आपसी वार्तालाप से समाधान भी मिल जाएंगे। गैरकानूनी कार्यो में रुचि ना लें। बेवजह के खर्चों पर काबू रखना होगा। कारोबार में कुछ ना कुछ चुनौतियां रहेंगी। हो सकता है कि कोई दिक्कत आने पर आपको अपने उसूलों और सिद्धांतों से कुछ समझौता करना पड़े। कर्मचारियों की सलाह आप के लिए लाभदायक साबित होगी। विदेश में नौकरी के लिए प्रयासरत युवाओं को कोई उम्मीद नजर आएगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। हालांकि पारिवारिक व्यवस्था बनाए रखने में आप का उचित योगदान रहेगा। बदहजमी और एसिडिटी की समस्या से राहत पाने के लिए व्यवस्थित दिनचर्या और खान-पान रखना जरूरी है। आज कुछ सुस्ती भी छाई रहेगी।

मकर –
दिन की शुरुआत अपने पसंदीदा काम से करें, इससे भरपूर ऊर्जा बनी रहेगी। आर्थिक गतिविधियों को व्यवस्थित करने के लिए समय अनुकूल है। अगर इस समय व्यक्तिगत संबंधी निर्णय लेने जा रहे हैं तो देर ना करें। निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी। अपनी गतिविधियां सीक्रेट ही रखें वरना कुछ लोग आपकी कार्यप्रणाली का फायदा उठा सकते हैं। रिश्तेदारों के साथ धन संबंधी लेनदेन करते समय ध्यान रखें कि संबंधों में खटास उत्पन्न ना हो। इस समय प्रत्येक कार्य बहुत सोच-समझकर करने की जरूरत है। कारोबार में असमंजस की स्थिति में परिवार वालों से सलाह जरूर करें। प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय में कोई बड़ी डील हो सकती है। प्रैक्टिकल बनें, क्योंकि लापरवाही और उदारता व्यापार के लिए नुकसानदायक भी हो सकती है। ऑफिस में टीम वर्क में काम करना फायदेमंद रहेगा। घर में सुख-शांति रहेगी। प्रेम संबंधों को विवाह हेतु पारिवारिक स्वीकृति मिलने से मन में उमंग व खुशी रहेगी। वाहन चलाते समय किसी प्रकार की भी लापरवाही नुकसानदायक हो सकती है। साथ ही किसी भी तरह का जोखिम लेने से परहेज करें।

कुंभ –
 सुखद ग्रह स्थिति बनी हुई है। दिन की शुरुआत में ही अपने महत्वपूर्ण कार्यों से संबंधित रूपरेखा बना लें। युवाओं को कोई मन मुताबिक कार्य बनने से सुकून मिलेगा। बेहतरीन संपर्क भी बनेंगे। घर के किसी अविवाहित सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता आने की भी संभावना है। घर के वरिष्ठ लोगों का आदर मान बनाए रखें। व्यवस्थित रहने के लिए आलस और तनाव जैसी आदतों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। इस वजह से आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। कोई भी नकारात्मक परिस्थिति बनने पर तनाव लेने की बजाए शांति से समाधान ढूंढें। कार्यस्थल पर स्टाफ की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखना जरूरी है। अभी कुछ मंदी की स्थिति रहेगी, परंतु धैर्य और संयम से यह मुश्किल समय निकल जाएगा। व्यवसाय में अत्यधिक निवेश ना करें। नौकरी पेशा लोग उच्च अधिकारियों के साथ संबंध खराब ना होने दें। दोस्तों के साथ कुछ समय व्यतीत करने से मन प्रफुल्लित और सुकून भरा रहेगा। लव पार्टनर के साथ डेटिंग का अवसर बनेगा। उमस और गर्मी की वजह से थकान और कमजोरी रहेगी। उचित खानपान और आराम पर भी ध्यान देना जरूरी है।

मीन –
 सुखद दिन व्यतीत होगा और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। कोई फंसा हुआ पैसा भी आज वापिस मिलने की प्रबल संभावना है। राजनैतिक व सामाजिक गतिविधियों में आपका विशेष योगदान रहेगा तथा आप विशेष मुकाम भी हासिल करेंगे। लेनदेन संबंधी मामलों में पारदर्शिता रखना जरूरी है। आपका गुस्सा और दूसरों पर बहुत अधिक अधिकारपूर्ण व्यवहार करना आपको अपने नजदीकी लोगों से दूर कर सकता है। बच्चों का अपनी पढ़ाई व करियर को लेकर तनाव रहेगा। बिजनेस में फायदेमंद स्थिति रहेगी। हिसाब-किताब में सतर्क रहें। शिक्षा संस्थान तथा बच्चों से संबंधित व्यवसाय में लाभदायक स्थितियां बन रही हैं। बैंकिंग सेक्टर में काम कर रहे लोगों का ट्रांसफर संभव है। सरकारी नौकरी में अत्यधिक कार्यभार रहेगा। पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंध जल्दी ही विवाह में परिणित होने के अवसर बनेंगे। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी परेशानियां बनी रहेंगी। आयुर्वेदिक इलाज लें। योग, व्यायाम करना भी लाभ देगा।

Parvatanchal