सनसनी: शादी से मना करने पर युवक ने युवती से चाकू से हमला, हमलावर आरोपी जंगल से गिरफ्तार

सनसनी: शादी से मना करने पर युवक ने युवती से चाकू से हमला, हमलावर आरोपी जंगल से गिरफ्तार
Spread the love

 

देहारदून। बंजारावाला क्षेत्र में युवती को चाकू मारकर एक युवक फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों ने उसकी तलाश करते हुए उसे जंगल के पास पकड़ लिया। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। युवक के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार बंजारावाला में चाऊमिन की ठेली लगाने वाले आदर्श गुरुंग का क्षेत्र की हिमानी नाम की लड़की से प्रेमप्रसंग चल रहा था। लड़की के पिता टेंट हाउस चलाते हैं। सोमवार सुबह करीब नौ बजे युवक ने हिमानी को मिलने के लिए बुलाया था। युवती दून बिजनेस पार्क में एक कंपनी में काम करती है। काम पर जाने से पहले युवती आदर्श से मिलने चली गई।
मुलाकात के दौरान किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया, जिसके बाद तैश में आकर आदर्श ने उसके गले पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसके बाद खुद भी अपना हाथ काट लिया और वहां से भाग गया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सोमवार सुबह गुरुंग ने उसे शादी की बात करने को बुलाया था। लेकिन, युवती के परिजन उनके रिश्ते से खुश नहीं थे तो युवती ने उसे मना कर दिया।
इस पर उसने युवती पर हमला कर दिया। एसएचओ पातेलनगर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि युवक के खिलाफ जानलेवा हमले के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना के कुछ देर बाद उसे जंगल से गिरफ्तार कर लिया गया है।

Parvatanchal