बड़ी खबर: खतरनाक मोड़ पर जा पहुंची यूकेडी की धड़ेबाजी, केंद्रीय कार्यालय पर कब्जे को लेकर हुआ बवाल
अप्रिय स्थिति की आशंका को देखते हुए कार्यालय पर पुलिस बल तैनात
देहरादून। अब तक अनेक बार खंडित हो चुके उत्तराखंड क्रांतिदल के केंद्रीय दफ्तर पर कब्जे को लेकर सोमवार को पार्टी के दो गुटों में जमकर बवाल हो गया। यहां आपस में दो गुट भिड़ गए और नारेबाजी करने लगे। हंगामे की खबर मिलते ही मौके पर भारी पुलिस फोर्स पहुंचा। लोगों को शांत कराने की कोशिश की गई, लेकिन दोनों गुटों के लोगों का हंगामा जारी रहा।
आरोप है कि पार्टी से निष्कासित किए गए शिव प्रसाद सेमवाल गुट ने रात में ऑफिस पर कब्जा कर लिया। इससे दूसरे गुट के लोग नाराज होकर हंगामा करने लगे। यहां लोगों ने गेट तोड़ने का भी प्रयास किया।
आज ही जीएमएस रोड स्थित एक फार्म हाउस में दूसरे गुट का अधिवेशन चल रहा था। खबर मिलते ही यह गुट भी मौके पर पहुंचा और हंगामा शुरू कर दिया। सीओ सिटी समेत भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। सीओ सिटी नीरज सेमवाल शिव प्रसाद सेमवाल को समझाते रहे। बताया जा रहा है कि पार्टी से निष्कासित किए गए शिव प्रसाद सेमवाल गुट ने रात में ऑफिस पर कब्जा कर लिया। इससे दूसरे गुट के लोग नाराज होकर हंगामा करने लगे। यूकेडी कार्यालय में दोनों गुटों ने जमकर बवाल किया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

