शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

आज का राशिफल: सोमवार, 24 जुलाई 2023

मेष –
आज किसी विशेष परिस्थिति में आपको अपनी योग्यता और कार्य क्षमता को जागृत करने का अवसर मिलेगा और आप कामयाब होंगे। घर और समाज में भी आपका मान-सम्मान बना रहेगा। इस समय कोई यात्रा संबंधी योग भी बन रहे हैं। अपने स्वभाव में सहजता और सौम्यता बनाकर रखें। कुछ लोग आपकी गतिविधियों में बाधाएं डाल सकते हैं। सचेत रहें और सब को नजरअंदाज करके अपने कार्यों के प्रति प्रयासरत रहें। पड़ोसियों के साथ किसी मुद्दे को लेकर उलझने से आपके लिए ही परेशानी खड़ी हो सकती है। व्यवसाय को लेकर बहुत अधिक मेहनत और एकाग्र रहने की जरूरत है। मीडिया तथा ऑनलाइन कार्यों से जुड़े व्यवसाय अधिक सफल रहेंगे। नए कार्य को लेकर भी कुछ उपलब्धियां मिलेंगी, इसका उचित सदुपयोग करें। नौकरीपेशा लोग पब्लिक डीलिंग करते वक्त सावधानी बरतें। घर का वातावरण सुखमय और सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग का अवसर सुलभ होगा।
 उमस भरी गर्मी की वजह से सिर दर्द, माइग्रेन की समस्या परेशान करेगी। व्यवस्थित दिनचर्या रखें तथा हल्का और सुपाच्य भोजन ग्रहण करें।

वृष –
व्यक्तिगत मामलों से जुड़ा कोई रुका हुआ कार्य संपन्न हो जाने से आपको सुकून मिलेगा और व्यक्तित्व भी निखरेगा। संतान प्राप्ति के लिए इच्छुक लोगों को कोई खुशखबरी मिलने उसे घर में उत्सव का माहौल रहेगा।
 कोई भी निर्णय दिल की बजाए दिमाग से लें। कुछ लोग आपकी भावनाओं का नाजायज फायदा भी उठा सकते हैं और फाइनेंस संबंधी भी कोई दिक्कत बढ़ सकती है। विद्यार्थी तथा युवा वर्ग अपनी पढ़ाई तथा करियर को लेकर सजग रहें, अन्यथा आपके मान-सम्मान पर भी आंच आ सकती है। व्यावसायिक परिस्थितियां अभी सामान्य ही रहेंगी। किसी परिचित के माध्यम से कोई बड़ा ऑर्डर आपको मिल सकता है, परंतु व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ने के लिए आपको बहुत अधिक मेहनत भी करने की जरूरत है। नौकरी में मनचाही जिम्मेदारी मिल सकती है। घर में कोई नवीन वस्तु की खरीदारी से प्रसन्नता भरा माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में मर्यादा और संयम रखना बहुत जरूरी है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लापरवाही में ना लें तथा कोई भी समस्या होने पर तुरंत इलाज लें। नियमित योग और व्यायाम करना जरूरी है।

मिथुन –
पैतृक संपत्ति संबंधी कोई मामला चल रहा है तो आज आपसे वार्तालाप से हल होने की संभावना है। कामकाजी महिलाएं घर परिवार के प्रति जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभाने में समर्थ रहेंगी। सरकारी मामलों को भी पूरा करने में किसी उच्चाधिकारी का सहयोग रहेगा। व्यर्थ के खर्चों पर अंकुश लगाकर आप आर्थिक समस्या से बच सकते हैं। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूर रहें तथा अपने कार्यों पर ही ध्यान केंद्रित रखें। बड़े बुजुर्गों का उचित मान-सम्मान बनाकर रखना अति आवश्यक है। इस समय घर के रखरखाव संबंधी किसी भी कार्य को शुरू करें। व्यवसाय में स्टाफ और कर्मचारियों का सहयोग रहेगा, लेकिन अपने काम की क्वालिटी को और अधिक बेहतर बनाने की जरूरत है। आज कोई भी जरूरी फैसला न लेकर मौजूदा कामों पर ध्यान दें, वरना लापरवाही से ऑर्डर कैंसिल हो सकते हैं।
 दांपत्य जीवन व्यवस्थित रहेगा तथा कोई मांगलिक कार्य संपन्न होने जैसी योजनाएं बनेंगी। प्रेम प्रसंगों में भी नज़दीकियां बढ़ेंगी। डायबिटिक लोग अपना विशेष ध्यान रखें। स्वास्थ्य संबंधी कोई पुरानी समस्या भी दोबारा उभर सकती है। लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।

कर्क –  
अनुभवी लोगों के साथ सानिध्य करने का अवसर मिलेगा तथा सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। विदेश जाने के लिए चल रहे प्रयासों में काफी हद तक कार्य संपन्न हो जाएंगे। आज किसी बहुमूल्य वस्तुओं की खरीददारी भी संभव है। किसी की गलत सलाह आपको आपके लक्ष्य से भटका सकती है। बेहतर होगा कि अपने ऊपर ही भरोसा रखें तथा किसी से भी सहायता की उम्मीद ना करें। घर के बुजुर्गों की सलाह और मार्गदर्शन बना रहेगा। कुछ समय बच्चों के साथ भी अवश्य व्यतीत करें। बिजनेस में सुधार होगा। स्थान परिवर्तन की भी संभावना बन रही है। टैक्स, लोन आदि जैसे मामलों में उलझनें बढ़ सकती हैं,  इसलिए इन गतिविधियों को आज स्थगित रखें। सरकारी नौकरी में ट्रांसफर के लिए प्रयासरत लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। घर में आपसी सामंजस्य और अनुशासन पूर्ण वातावरण रहेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है। गले से संबंधित किसी भी इंफेक्शन को गंभीरता से लें और तुरंत इलाज करवाएं। लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।

सिंह –
 आज कई तरह की गतिविधियां आपको व्यस्त रखेंगी। आपका बोलचाल लहजा दूसरों को प्रभावित करेगा और इन गुणों के द्वारा आर्थिक तथा व्यावसायिक मामलों में सफलता प्राप्त करने में भी सक्षम रहेंगे। घर में किसी मांगलिक कार्य से संबंधित योजना बनेगी। विद्यार्थी और युवा वर्ग कोई मनोनुकूल कार्य ना बनने से अपने अंदर हीन भावना ना आने दें तथा पुनः प्रयास करें। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर उनकी देखभाल करने की भी जरूरत है। किसी कार्य को लेकर लोन लेने से पहले अपनी सामर्थ्य का भी ध्यान रखें। व्यावसायिक कार्य प्रणाली में कुछ दिक्कतें अथवा समस्याएं आएंगी। इस समय आंतरिक व्यवस्था में कुछ परिवर्तन अथवा इंटीरियर में बदलाव लाने की जरूरत है। किसी नए कार्य को शुरू करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। ऑफिस में अपने सहयोगियों द्वारा कोई टारगेट पूरा करने में सफलता मिलेगी। घर में सुख-शांति रहेगी। काफी समय बाद किसी नजदीकी संबंधी से वार्तालाप होगा और मन प्रफुल्लित रहेगा। आपका अपने स्वास्थ्य और दिनचर्या के प्रति सजग रहना आपको ऊर्जावान रखेगा। व्यायाम, योगा आदि को भी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

कन्या –
रुका हुआ पैसा मिल सकता है, जिससे आर्थिक समस्या हल होगी और आपको अपने किसी प्रयास में भी विशेष सफलता मिलेगी। कुछ समय से मन में चल रहा द्वंद दूर होगा। अगर कोई सरकारी कार्यवाही चल रही है तो फैसला आपके पक्ष में हो सकता है। जल्दबाजी में कोई भी फैसला ना लें और न ही दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करें। संतान की कोई नकारात्मक गतिविधि का पता चलने से डांट-फटकार करने की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालें। गुस्से और आवेश में आना आपकी समस्याओं को और अधिक बढ़ा सकता है। कारोबार में पैसे संबंधी लेनदेन को स्थगित रखें। साझेदारी संबंधी व्यवसाय में विशेष उपलब्धि मिलेगी। युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे, जिससे उनके अंदर आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरी में जिम्मेदारी मिल सकती है। ऑफिशियल यात्रा भी हो सकती है। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें तथा उन्हें कुछ उपहार अवश्य दें। प्रेम संबंधों में कुछ मनमुटाव जैसी स्थिति बन सकती है। मेहनत के साथ साथ आराम भी जरूर करें। व्यवस्थित दिनचर्या रखना कई समस्याओं का हल रहेगा।

तुला –
 सामाजिक गतिविधियों के प्रति आपका योगदान आपको मानसिक सुकून प्रदान करेगा। काफी समय से कोई अटका हुआ कार्य भी आज गति में आएगा। अपनी पर्सनैलिटी को लेकर आप सजग रहेंगे। आज अपने किसी नकारात्मक आदत को छोड़ने का भी संकल्प करें।
 समस्याओं से घबराए नहीं और किसी भी योजना को क्रियान्वित करने से पहले भली-भांति विचार अवश्य कर लें। असमंजस की स्थिति में किसी अनुभवी से सलाह लेना उचित रहेगा। किसी की गलत बात पर गुस्सा जाहिर करने की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से काम लें। बिजनेस में वर्तमान स्थिति पर ही फोकस करें। आर्थिक मामलों में सावधानी रखने की जरूरत है। कुछ गैर जरूरी खर्चे हो सकते हैं। हालांकि इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी व्यवसाय में बेहतरीन अवसर मिलने वाले हैं। सरकारी सेवारत लोगों के ऊपर अतिरिक्त कार्यभार रहेगा। घर का वातावरण अनुशासित और सुखद बना रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी प्रकार के अलगाव की स्थिति बन रही है। लव पार्टनर को कुछ उपहार अवश्य दें। उमस भरी गर्मी की वजह से सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या बनी रहेगी। तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें, व्यवस्थित दिनचर्या रखें।

वृश्चिक –
दिन का आरंभ किसी सुखद अनुभव से होगा। किसी विशेष कार्य के प्रति आपकी भरपूर मेहनत रहेगी और काफी हद तक सफल भी होंगे। आय का भी कोई रुका हुआ स्त्रोत पुनः शुरू हो सकता है। विवाह योग्य लोगों को इस समय विवाह प्रस्ताव मिलने की भी संभावना है।
 कानूनी मामलों के प्रति किसी भी तरह की अवहेलना करना आपको मुसीबत में डाल सकता है। किसी भी महत्वपूर्ण कागजातों अथवा दस्तावेजों के मामले में लापरवाही ना बरतें और ना ही किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करें। अगर कोई विवादित मामला चल रहा है, तो उसे समय रहते सुलझाना जरूरी है। व्यवसाय संबंधित नई संभावनाओं पर विचार विमर्श होगा। आपको अपनी मेहनत के उचित परिणाम तुरंत ही हासिल होंगे। शेयर्स, तेजी-मंदी जैसी गतिविधियों से दूर रहें। नुकसान हो सकता है। नौकरी में कुछ समस्याएं रहेंगी। जीवनसाथी तथा परिवारजनों का उचित सहयोग बना रहेगा। मनोरंजक गतिविधियों में खुशनुमा समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों के मामले में कुछ निराशा रह सकती है। अपनी दिनचर्या और खान पान को व्यवस्थित रख के खुद को एनर्जी और आत्मविश्वास से परिपूर्ण महसूस करेंगे। नियमित योगा और मेडिटेशन करना भी स्वस्थ रखेगा।

धनु –  
वरिष्ठ लोगों की सलाह और मार्गदर्शन पर अमल करने से कई तरह की उपलब्धियां सामने आएंगी, जो कि आर्थिक दृष्टि से भी आपके लिए लाभदायक रहेगी। फोन के माध्यम से कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। कहीं भी वार्तालाप करते समय संतुलित और व्यवस्थित रहें और किसी के बहकावे में ना आएं। वरना भावनाओं में आकर कोई गलत निर्णय ले सकते हैं और धोखा भी खा सकते हैं। विद्यार्थियों को किसी खास विषय में दिक्कतें रहेंगी। पिछले कुछ समय से कार्यक्षेत्र में जो परेशानियां चल रही थीं, उनका समाधान मिलेगा और अपनी काबिलियत प्रदर्शित करने का भी मौका मिलेगा। भूमि, संपत्ति संबंधी कोई डील हो सकती है। नौकरी में पब्लिक डीलिंग करते वक्त किसी पर भी भरोसा न रखें।
जीवनसाथी तथा परिवारजनों का सहयोग आपके मनोबल को बढ़ाएगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान रखना जरूरी है। स्वस्थ रहने के लिए मौसम के अनुरूप अपना खानपान व दिनचर्या रखें। नियमित व्यायाम आदि करने से मानसिक और शारीरिक रूप से खुद को प्रफुल्लित महसूस करेंगे।

मकर –
वरिष्ठ तथा अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन आपके लिए वरदान रहेगा। समय रहते पुराने मतभेदों तथा गलतफहमियों को सुलझा लेने से किसी बड़ी समस्या से बच सकते हैं। प्रोफेशनल स्टडी के लिए प्रयासरत विद्यार्थियों को सफलता मिलने की पूरी संभावना है।
 दोपहर बाद परिस्थितियों में कुछ प्रतिकूलता आएगी। अपरिचित लोगों के साथ ज्यादा संपर्क ना बढ़ाएं। ना ही किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप अपने परिवार पर होने दें। किसी भी तरह की उधारी संबंधी लेनदेन करने के लिए रिस्क उठाना उचित नहीं है। व्यवसाय में खुद को साबित करने के लिए और अधिक संघर्ष और मेहनत की जरूरत है। हालांकि आप भी गंभीरता और संजीदगी से समस्याओं का हल निकालने में सक्षम रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव रहेगा, परंतु परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेम संबंध भी प्रगाढ़ होंगे। ज्यादा मेहनत और परिश्रम के वजह से आपका स्वास्थ्य कुछ नरम रह सकता है। इसलिए अपने स्वास्थ्य का ध्यान भी रखना बहुत जरूरी है।

कुंभ –
 आज का दिन अपने सपने और महत्वाकांक्षाओं को साकार करने का है। इसलिए पूरे मनोयोग से अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहें। कोई रुका हुआ सरकारी काम आज पूरा हो सकता है। इसलिए पूरा ध्यान उस पर केंद्रित रखें। दूसरों के व्यक्तिगत मामलों और हस्तक्षेप से खुद को दूर ही रखें, वरना इस वजह से आप भी किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। घर के बड़े बुजुर्गों का सम्मान बनाकर रखें। रुपए-पैसे के मामले में किसी पर भी विश्वास ना करके सारे निर्णय स्वयं ही लें। आज कई तरह की गतिविधियों में आप व्यस्त रहेंगे परंतु वर्तमान समय धैर्य रखने का भी है। अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम हासिल नहीं होंगे। सरकारी संस्थाओं से संबंधित कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेम प्रसंगों में कुछ गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। जोखिम पूर्ण कार्यों से दूर रहें। इस समय बहुत ही सावधानी रखने की जरूरत है। वाहन चलाने से परहेज रखें या बहुत ही सावधानी बरतें।

मीन –  
विद्यार्थियों की पढ़ाई या करियर संबंधी किसी समस्या का समाधान होगा। सिर्फ अपनी क्षमताओं का भरपूर इस्तेमाल करने की जरूरत है। इससे आपको सुखद परिणाम हासिल होंगे। पैतृक संपत्ति संबंधी वाद-विवाद भी किसी की मध्यस्थता से आसानी से हल हो जाएंगे।
 अपरिचित व्यक्तियों पर बिल्कुल भी भरोसा ना करें,आपके साथ विश्वासघात या धोखा हो सकता है। संतान की कोई जिद या अड़ियल रवैया आपके लिए चिंता का कारण बनेगा, लेकिन समस्या को शांति से सुलझाएं और उनका मार्गदर्शन करें। अगर कोई यात्रा का प्लान है तो आज स्थगित रखना बेहतर होगा।
 कारोबार की आंतरिक व्यवस्था में सुधार लाने से गतिविधियां व्यवस्थित होंगी। कोई बड़ा ऑर्डर भी मिल सकता है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के विषय में सावधानी बरतें, किसी प्रकार के नुकसान की भी आशंका बनी हुई है। ऑफिस में किसी कर्मचारी की वजह से दिक्कत आ सकती है। किसी तीसरे व्यक्ति के कारण पति-पत्नी में तनाव उत्पन्न हो सकता है। इसलिए सचेत रहें। प्रेम संबंधों में स्थायित्व रहेगा। जोड़ों में दर्द एवं वायु विकार संबंधी परेशानी उत्पन्न हो सकती हैं। इस मौसम में ज्यादा गरिष्ठ और तैलीय भोजन खाने से परहेज करें।

Parvatanchal