एक्शन: उत्तराखंड पुलिस का सख्त रुख, अब डिलवरी और रिकवरी ब्वायज का होगा सत्यापन

एक्शन: उत्तराखंड पुलिस का सख्त रुख, अब डिलवरी और रिकवरी ब्वायज का होगा सत्यापन
Spread the love

 

देहरादून। डीआईजी/एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने सभी थाना चौकी प्रभारियों को निर्देश दिये हैं कि वह अपने-अपने क्षेत्र में रहने वाले जमेटो व स्वीगी के डिलवरी ब्वायज का सत्यापन करेंगे तथा उसकी पृष्ठ भूमि को भी खंगालेंगे। इसके साथ ही बैंकों के रिकवरी ब्वायज पर भी शिकंजा कसे जांय, जिससे कि वह लोगों का उत्पीड़न न कर सकें।
डीआईजी/ एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने आदेश जारी करते हुए जनपद के सभी थाना चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया है कि वह अपने-अपने क्षेत्र में रहने वाले जमेटो व स्वीगी के डिलवरी ब्वायज का सत्यापन करेंगे। उन्होंने कहा कि कई बार अपराधिक घटनाओं में देखा गया कि उस अपराध में इन लोगों की अहम भूमिका होती है। यह खाना व सामान डिलवर करते समय घरोें की रैकी करके अपने साथियों को उक्त घर के बारे में जानकारी दे देते हैं और घटना घटित होती है। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए इन लोगों का सत्यापन कराना जरूरी हो गया है। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी डिलवरी ब्वाय का सत्यापन नहीं होता है और वह किसी घटना में लिप्त पाया गया तो कम्पनी(जमेटो व स्वीगी) के उच्चाधिकारियों के खिलाफ भी कार्यवाही की जायेगी। एसएसपी ने आदेश दिये हैं कि इसके साथ ही प्राईवेट बैकों के द्वारा भी रिकवरी ब्वायज रखे जाते हैं जो कि लोगों के घरों में जाकर उनसे अभद्रता करते हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ भी कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

डीआईजी/एस एस पी दलीप सिंह कुंवर 

उन्होंने सभी थाना-चौकी प्रभारियों को निर्देश दिये हैं कि ऐसे बैंकों के रिकवरी एजेंटों की सूची तैयार कर उनकी भी पृष्टभूमि को खंगाला जाये। यह भी देखने में आता है कि बैंकों के रिकवरी ब्वायज का भी आपराधिक इतिहास सामने आता है। यह लोन पर वाहन लेने वालों से उनके वाहन छीनकर ले जाते हैं और उनका उत्पीड़न करते हैं। ऐसों लोगों की सूची बनाकर दो दिन में उनका सत्यापन कर उनके समक्ष रखें। उन्होंने कहा कि जिस किसी भी थाना-चौकी क्षेत्र में सत्यापन ना होने के कारण कोई घटना हुई तो सम्बन्धित थाना-चौकी प्रभारी के खिलाफ भी कार्यवाही होगी। इसके साथ ही एसएसपी ने ब्याज पर पैसा देने वालों के खिलाफ भी कार्यवाही करने के आदेश दिये हैं।

Parvatanchal