शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

 

आज का राशिफल: मंगलवार, 18 जुलाई 2023

मेष :
घर परिवार के किसी मसले को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है। आज आपको कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचने की आवश्यकता है। दफ्तर में लंबे समय से यदि आपका कोई काम अधूरा है तो आज उसे पूरा करने का प्रयास करें अन्यथा बॉस आपसे काफी नाराज हो सकते हैं। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा।

वृषभ :
अगर आप अविवाहित हैं प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आपके रिश्ते को अपनों की मंजूरी मिल सकती है। जल्द ही आप परिणय सूत्र में बंधेंगेय। आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मिथुन :
आज दिन की शुरुआत बहुत ही अच्छी होगी। आप सारी चिंताओं को भूलकर स्वयं पर ध्यान देंगे। हो सकता है आप घूमने फिरने के लिए अपनी मनपसंद जगह पर भी जाएं। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो पार्टनर के साथ आपकी मुलाकात बहुत ही बढ़िया रहेगी। आपके प्रिय आपको कोई खूबसूरत तोहफा भी दे सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी।

कर्क :
दोस्तों के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग सोच समझकर करें। हंसी मजाक में कही हुई बात किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकती है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। आपको अपने बजट से दूर ना जाने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों को तरक्की प्राप्त करने के लिए और कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है।

सिंह :
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। अगर आप व्यापारी हैं तो दूसरों के कहने पर अपने फैसले लेने से बचें। वहीं नौकरीपेशा जातकों को सुस्ती और आलस्य का त्याग करने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन हो सकती है। हालांकि जल्द ही आपके बीच सब कुछ सामान्य हो जाएगा। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी।

कन्या :
प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहेगा। एक दूसरे के साथ आप बहुत ही बढ़िया समय बिताएंगे। पैसों के मामले में आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। कम प्रयास है आपको अच्छे धन की प्राप्ति हो सकती है। कामकाज से जुड़े प्रयास में सफलता मिलेगी।

 

तुला :
यदि स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो उसे नजरअंदाज ना करें। तुरंत किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लें। दफ्तर में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। अपनी मेहनत के बल पर आप उच्च अधिकारियों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। हालांकि आपको अपने खर्चों पर काबू रखने की आवश्यकता है।

वृश्चिक :
जीवनसाथी काफी अच्छे मूड में रहेंगे। आज आप एक दूसरे के साथ अधिक समय बिताएंगे। आपके प्रिय की ओर से कोई कीमती तोहफा भी मिल सकता है। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। आप इसी तरह परिश्रम करते रहें। जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की होगी। पैसों के मामले में दिन औसत रहने वाला है।

धनु :
आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। निजी हो या पेशेवर जीवन जिम्मेदारियों का बोझ अधिक रहेगा। ऐसे में आप कुछ दबाव महसूस कर सकते हैं। भाई या बहन की ओर से कोई अच्छी खबर मिलेगी। सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है। आप लापरवाही ना करें।

मकर :
कोर्ट कचहरी से जुड़ा कोई मामला आपको परेशान कर सकता है। बेहतर होगा आप जल्द से जल्द इस मामले को निपटाने का प्रयास करें। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो पार्टनर पर अपना भरोसा बढ़ाने की जरूरत है अन्यथा कारोबार में नुकसान हो सकता है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।

कुंभ :
पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। घर में पूजा पाठ, हवन आदि का आयोजन हो सकता है। मानसिक रूप से आज आप बहुत ही अच्छा महसूस करेंगे। कामकाज से जुड़ी समस्या का अंत होगा। आज आप ठीक से अपने काम पर फोकस कर पाएंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी।

मीन :
दोस्तों के साथ मौज मस्ती करने का अवसर मिलेगा। काफी दिनों बाद आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। पैसों को लेकर आप ज्यादा चिंता करने से बचें। उचित समय आने पर आपकी समस्या का समाधान जरूर होगा। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। अगर आप सिंगल हैं तो आज आपकी मुलाकात किसी खास से हो सकती है।

Parvatanchal