सफलता: एक किलो अफीम के साथ अंतर्राज्यीय नशा तस्कर गिरफ्तार, एसटीएफ ने यूपी व उत्तराखंड के बार्डर से दबोचा

सफलता: एक किलो अफीम के साथ अंतर्राज्यीय नशा तस्कर गिरफ्तार, एसटीएफ ने यूपी व उत्तराखंड के बार्डर से दबोचा
Spread the love

 

देहरादून। एसटीएफ की कुमाऊं यूनिट से एक किलो 69 ग्राम अफीम के साथ अन्तराज्यीय नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद अफीम की कीमत 12 लाख बताई जा रही है। एसटीएफ ने नशा तस्कर को थाना रुद्रपुर को सौंप दिया है। पुलिस ने नशा तस्कर को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
एसटीएफ ने नशे के बड़े नेटवर्क को ध्वस्त करते हुए उत्तर प्रदेश व उत्तराखण्ड के बार्डर से एक किलो 69 ग्राम अफीम के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया। नशा तस्कर की पहचान रूप सिंह पुत्र भगवानदास निवासी जगन्नाथपुर मंजरा थाना सिरौली तहसील आंवला बरेली उत्तर प्रदेश के रूप में हुई।
एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल बताया कि कल शाम एसटीएफ की एएनटीएफ कुमाऊं यूनिट को उत्तर प्रदेश- उत्तराखंड बॉर्डर पर ड्रग की बड़ी डिलीवरी होने की गोपनीय सूचना मिली। जिस पर टीम ने कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे जनपद उधमसिंहनगर के रुद्रपुर थाना क्षेत्र से एक अन्तर्राज्यीय ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से भारी मात्रा में अफीम की बरामदगी हुयी है। गिरफ्तार नशा तस्कर से ड्रग के सम्बन्ध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। उसके आधार पर आगे कार्यवाही की जायेगी। उत्तराखंड के ऐसे इलाके, जो पड़ोसी उत्तर प्रदेश राज्य की सीमा से लगे हुए हैं वहाँ पर उत्तर प्रदेश के ड्रग माफिया ड्रग की सप्लाई करते हैं फिर वहाँ से उत्तराखंड के छोटे-छोटे ड्रग डीलर उसे पूरे उत्तराखंड में सप्लाई करते हैं। इस प्रकार नशे का नेटवर्क चलता रहता है। टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नशा तस्कर के विरुद्ध एसटीएफ ने थाना रुद्रपुर में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजाकृत कराया है।
नशा तस्कर को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसटीएफ के निरीक्षक पावन स्वरूप, एसआई विपिन चन्द्र, कांस्टेबल संजय कुमार, मनमोहन सिंह, वीरेंद्र सिंह चौहान, अमरजीत सिंह, राजेंद्र सिंह महरा, नवीन कुमार व थाना रुद्रपुर पुलिस टीम से उप निरीक्षक केसीआर आर्य, कांस्टेबल अमित व महेंद्र सिंह शामिल रहे।

Parvatanchal