बड़ी खबर: पहाड़ में एक और जानलेवा हादसा, बोलेरो दुर्घटनागस्त होने से तीन की मौत,कई घायल
चमोली। जिले में एक बार फिर सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। जानकारी के मुताबिक, कर्णप्रयाग-ग्वालदम मोटर मार्ग पर सवारियों से भरा एक बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और आठ लोग घायल बताए जा रहे हैं। दो लोगों की मौत घटनास्थल व एक की चिकित्सालय ले जाते हुए हुई। पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि यह हादसा घनियालधार के पास हुआ, जहां बोलेरो वाहन खाई में गिर गया। वाहन में 11 लोग सवार बताये जा रहे हैं। यह बोलेरो वाहन कर्णप्रयाग से ग्वालदम जा रहा था। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली लाया गया है। वाहन में सवार सभी लोग स्थानीय निवासी थे। मामले में अभी ब्यौरे का इंतजार है।
