आपदा काल: सीएम धामी ने प्रभारी मंत्रियों को याद दिलाया फ़र्ज़, अपने-अपने जिलों में रहकर करायें राहत व बचाव कार्य

आपदा काल: सीएम धामी ने प्रभारी मंत्रियों को याद दिलाया फ़र्ज़, अपने-अपने जिलों में रहकर करायें राहत व बचाव कार्य
Spread the love

 

देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त मन्त्रीगणों से अपने-अपने प्रभार वाले जनपदों में प्रवास कर राहत एवं बचाव के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने की अपेक्षा की है। विदित है कि वर्तमान में राज्य में निरन्तर भारी वर्षा के कारण जगह-जगह आपदा की स्थिति उत्पन्न हुई है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुसार शासन व प्रशासन के सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी राहत व बचाव कार्यों में तत्परता से लगे हैं। इस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री धामी द्वारा आपदा के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सभी मंत्रीगणों को अपने-अपने जनपदों में प्रवास कर राहत एवं बचाव कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने की अपेक्षा की है।

Parvatanchal