शर्मनाक: चलती बस में शिक्षिका के साथ अश्लील हरकत, मामला दर्ज

शर्मनाक:  चलती बस में शिक्षिका के साथ अश्लील हरकत, मामला दर्ज
Spread the love

देहरादून। यूपी के सहारनपुर जिले में एक विद्यालय में तैनात देहरादून की शिक्षिका के साथ बस में छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि 21 जून को सुबह करीब 7 बजे पति ने ड्यूटी जाने के लिए उन्हें बाइक से देहरादून आईएसबीटी बस अड्डे पर छोड़ा, जहां से वह सहारनपुर की बस में बैठकर ड्यूटी जाने के लिए निकली। पीड़िता ने बताया कि इससे पहले जब वह पति के साथ आईएसबीटी आ रही थीं तो उन्हें लगा जैसे उनका कोई पीछा कर रहा है। यह बात उन्होंने अपने पति को भी बताई थी।
घटना के लगभग 9 दिन बाद शहर कोतवाली में दी गई तहरीर में शिकायतकर्ता की ओर से बताया गया कि वह अपने परिवार के साथ शहर कोतवाली क्षेत्र में रहती है। बताया कि वह उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में स्थित एक सरकारी विद्यालय में शिक्षिका हैं। वह सुबह देहरादून से ड्यूटी पर जाती है और शाम को वापस अपने देहरादून स्थित आवास पर लौटती है।
पुलिस को दी गयी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि 21 जून को अपनी ड्यूटी से लौटते समय रात 9 बजे वह गणेशपुर से उत्तराखंड परिवहन निगम की बस में बैठी। परिचालक ने उन्हें अपनी दूसरी तरफ वाली सीट पर बैठा लिया और टिकट काटा, इसी दौरान तीन व्यक्ति एक साथ बस में चढ़े। इनमें से 2 लोग उसकी बगल वाली सीट पर बैठ गए जबकि एक पीछे की सीट पर बैठ गया।
चढ़े तीन व्यक्तियों में से एक व्यक्ति ने तीन सवारियों की टिकट के लिए परिचालक को ₹500 दिए और कहा शेष रुपए आप रख लीजिए। इसके बाद उसी व्यक्ति ने 500 रुपए का एक और नोट परिचालक को दिया, तीनों अज्ञात व्यक्तियों में से एक ने महिला के मुंह पर स्प्रे मारा जिसके बाद वह बेहोश हो गई। महिला के मुताबिक स्प्रे से उसके हाथ और पांव ने काम करना बंद कर दिया, उसे बस सुनाई दे रहा था। जिसका फायदा उठाकर आरोपियों ने उन्हें चादर से कवर कर लिया और परिचालक से बस की लाइट बंद करने को कहा। इसके बाद आरोपियों ने उनके साथ छेड़छाड़ की। एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। परिचालक को बुलाकर उसके बयान दर्ज किए जाएंगे इसके बाद ही पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।

 

Parvatanchal