खोजबीन: हरियाणा के कृषि अधिकारी की तलाश में चलाया गया सर्च अभियान, नहाते वक्त बह गए थे गंगा में

खोजबीन: हरियाणा के कृषि अधिकारी की तलाश में चलाया गया सर्च अभियान, नहाते वक्त बह गए थे गंगा में
Spread the love

 

ऋषिकेश। शुक्रवार को आईएएस अधिकारी जगराज सिंह डांडी पुत्र जगबीर सिंह की तलाश में गंगा नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। गौरतलब है कि गुरुवार शाम को हरियाणा के कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक जगराज डांडी देवप्रयाग संगम में स्नान करते हुए पैर फिसलने के कारण गंगा नदी में बह गए थे। उनकी तलाश में एनडीआरएफ एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीमें लगी हैं।
शुक्रवार को आईएएस अधिकारी जगराज सिंह डांडी पुत्र जगबीर सिंह की तलाश में गंगा नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया गया लेकिन अभी तक उनका कुछ पता नहीं चला है। उनकी तलाश में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीमें लगी हैं।
गुरुवार शाम को हरियाणा के कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक जगराज डांडी निवासी हाउस नंबर 2173 सेक्टर 27सी चंडीगढ़ उम्र 54 वर्ष अपने पत्नी व बेटी के साथ यात्रा पर आए थे जो देवप्रयाग संगम में स्नान करते हुए पैर फिसलने के कारण गंगा नदी में बह गए थे।

Parvatanchal