कामयाबी: पांच करोड़ के गबन मामले में 25 हजार का ईनामी गिरफ़्तार

कामयाबी: पांच करोड़ के गबन मामले में 25 हजार का ईनामी गिरफ़्तार
Spread the love

चमोली। जनशक्ति मल्टीस्टे/ मल्टीपरपज कोआपरेटिव सोसायटी के नाम पर कई लोगों के लगभग 5 करोड़ रुपये का गबन करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एक साल से फरार चल रहा था जिस पर 25 हजार का ईनाम घोषित था।
मिली जानकारी के अनुसार कपिलदेव राठी, मोनिका कपूर, पंकज गम्भीर निवासी नागालोई, बाहरी दिल्ली तथा अनिल सिंह  पुत्र जय सिंह निवासी ढालवाला मुनीकीरेती द्वारा जनशक्ति मल्टीस्टेट कोआपरेटिव सोसायटी लिमिटेड के नाम से जनपद चमोली में पोखरी, गोपेश्वर, चमोली, जोशीमठ में अलग-अलग शाखाएं खोली गयीं। वहां इन लोगों द्वारा  स्थानीय लोगों को लालच देकर पैसे जमा कराये गये तथा लोगों के पैसे जमा कराने के बाद उनके साथ धोखाधड़ी कर पैसे लेकर फरार हो गये। इन सभी के द्वारा लगभग 5 करोड़ रुपये का गबन कर धोखाधड़ी की गयी। मामले में सन्तोष सिंह चौधरी पुत्र नारायण सिंह चौधरी, निवासी खदरी खड़कमाफ श्यामपुर, ऋषिकेश द्वारा  इन सभी आरोपियों के खिलाफ थाना पोखरी में मुकदमा दर्ज करा दिया गया था। इनमें से आरोपी पंकज गम्भीर को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है, जिसकी न्यायिक हिरासत के दौरान मृत्यु हो चुकी है, जबकि कपिलदेव राठी, मोनिका कपूर तथा अनिल सिंह लगातार फरार चल रहे थे। इन पर पुलिस द्वारा 25-25 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया गया था। हालांकि आरोपियों के बैंक खातों को पुलिस पूर्व में ही सीज करवा चुकी है और आरोपियों की तलाश कर रही थी। इस दौरान आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस व एसओजी टीम ने बीते रोज एक सूचना के आधार पर आरोपी अनिल सिंह  पुत्र जय सिंह, निवासी ढालवाला को ऋषिकेश से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह वर्ष 2014 से जनशक्ति मल्टीस्टेट मल्टीपरपज कोआपरेटिव सोसायटी से जुड़ा है तथा एस.बी.आई. पोखरी में कपिल देव राठी व पंकज गम्भीर के साथ सहखाताधारक है। जिसमें उसे कपिल राठी के समान साइन ऑथोरिटी प्राप्त है तथा सोसायटी में डायरेक्टर के पद पर नियुक्त है। बहरहाल पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

Parvatanchal