शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
आज का राशिफल: शनिवार, 10 जून 2023

मेष : पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बड़ी राहत लेकर आ सकता है। यदि आपने कर्ज या उधार लिया है तो आज आपके सिर से यह बोझ उतर सकता है। हालांकि भविष्य में आपको पैसों से जुड़ा लेनदेन बहुत ही सोच समझकर करने की सलाह दी जाती है। कामकाज को लेकर आप कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहेंगे। आपको काम से जुड़ी लंबी यात्रा भी करनी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आप खानपान में लापरवाही ना करें अन्यथा सेहत में गिरावट आ सकती है।
वृषभ : घर का माहौल अच्छा रहेगा। यदि संतान के विवाह में कोई बाधा आ रही है तो आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। आज उनके लिए विवाह का कोई बढ़िया प्रस्ताव आने की प्रबल संभावना है। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। आपकी उर्जा और सकारात्मकता हर किसी को प्रभावित करेगी। व्यापारियों को मनचाहा लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
मिथुन : दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी। यदि हाल ही में आपने किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को सफलतापूर्वक पूरा किया है तो उसका परिणाम आज आपको मिल सकता है। आपकी पदोन्नति हो सकती है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहने वाला है। व्यापार में नुकसान हो सकता है। इसके अलावा पार्टनर के साथ भी आपकी कहासुनी हो सकती है। जीवनसाथी आज आपसे कोई बड़ी मांग कर सकते हैं। ऐसे में आपके बीच नोकझोंक हो सकती है। सेहत में सुधार आने की संभावना है।
कर्क : कार्यक्षेत्र में आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आज बेवजह की कहासुनी से बचें अन्यथा आपकी मानसिक शांति भंग हो सकती है और आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य भी बीच में अटक सकता है। पैसों के मामले में दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। आपको कर्ज या उधार लेना पड़ सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। हालांकि इस समय आपके प्रिय को पर्याप्त आराम करने की सलाह दी जाती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अपनी दिनचर्या में बदलाव करने की जरूरत है।
सिंह : घर का माहौल प्रफुल्लित रहेगा। आपके घर में किसी नए सदस्य की एंट्री हो सकती है। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए यदि आप प्रयास कर रहे हैं तो आपको अच्छी खबर मिल सकती है। दफ्तर में आज बॉस का मूड काफी गर्म रहेगा है। ऐसे में आप जरा सी भी लापरवाही ना करें। इसके अलावा समय का पूरा ध्यान रखें। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा हो सकता है। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो किसी करीबी और अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर लें। सेहत को नजरअंदाज करने से बचें।
कन्या : कुछ लोग आपको गलत जानकारी देकर भ्रमित करने का प्रयास कर सकते हैं। ऐसे लोगों से आप सावधान रहें। दफ्तर में आपको अपनी वाणी का पूरा ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। हंसी मजाक में कही हुई बात पर वाद विवाद होने की संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को नया ऑर्डर लेने से पहले पुराने लंबित कार्यों को पूरा करने का प्रयास करना चाहिए अन्यथा आप पर दबाव काफी बढ़ सकता है। इसके अलावा मार्केट में भी आपकी छवि खराब हो सकती है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको थकान महसूस हो सकती है।
तुला : अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हैं तो अपने बड़ों के आशीर्वाद से आज आपको किसी नए कार्य की शुरुआत करने का मौका मिल सकता है। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में कोई अच्छी खबर मिलेगी। आपकी मेहनत सफल हो सकती है। पैसों के मामले में दिन अच्छा रहेगा। हालांकि खुले दिल से खर्च ना करें तो बेहतर होगा। बच्चों की शिक्षा से जुड़ी चिंता दूर होगी। आज आप उनके साथ बहुत ही अच्छा समय व्यतीत कर पाएंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा।
वृश्चिक : आपको अपनी वाणी और व्यवहार के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ सकता है। आज आपका गुस्सैल स्वभाव आपकी मुश्किलें बढ़ाएगा। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें। व्यापार से जुड़े जातक यदि आज कोई नई डील करने वाले हैं तो किसी कारणवश आपका यह काम बीच में अटक सकता है। हालांकि आपको ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं है। जल्द ही आपकी समस्या का समाधान होगा। सेल्स और मार्केटिंग से जुड़ा काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन कोई बड़ी चुनौती लेकर आ सकता है। सेहत आपकी कमजोर रहेगी।
धनु : पैसों के मामले में आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। यदि आपको कर्ज या उधार लेने की सोच रहे हैं तो जरूरत से ज्यादा पैसे लेने से बचें। दफ्तर में आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा मौका मिल सकता है। आज बॉस आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंप सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातक बड़े मुनाफे के लिए छोटे फायदों को अनदेखा करने से बचें। यदि कुछ समय से जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन चल रही है तो बातचीत के द्वारा अपने बीच की कड़वाहट को कम करने के लिए आज का दिन अच्छा है। स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा चिंता ना करें।
मकर : इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। शिक्षा के क्षेत्र में आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। आज आप स्वयं के लिए किसी कीमती वस्तु की खरीदारी भी कर सकते हैं। दफ्तर में आपको ओवरकॉन्फिडेंस से बचने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर बॉस के सामने आप ठीक से बर्ताव करें। व्यापारियों के लिए आज का दिन औसत रहने वाला है। जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में किसी भी विवादित मुद्दे पर आप चर्चा करने से बचें। सेहत में गिरावट आ सकती है।
कुंभ: घर के सदस्यों के साथ आज आपको किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिल सकता है। मानसिक रूप से आप बहुत ही अच्छा महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी बेहतर रहेगी। यदि आप सुख सुविधा की कोई वस्तु खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आज आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। दफ्तर में आप पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ अपने काम पूरे करेंगे। जल्द ही इसका अच्छा फायदा आपको होगा। व्यापारियों को कड़े संघर्ष के बाद आर्थिक फायदा हो सकता है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आज आप काफी ऊर्जावान रहेंगे।
मीन : प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। आपको कोई भी फैसला जल्दबाजी में लेने से बचने की सलाह दी जाती है। कामकाज को लेकर आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। हालांकि आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। पैसों के मामले में दिन ठीक रहेगा। आप अपने खर्चों की लिस्ट में कटौती कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा। दैनिक कार्यों को पूरा करने में आपको उनका सहयोग मिलेगा। सेहत की बात करें तो आपको हड्डियों से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।

