दून आगमन पर आर्य का भव्य स्वागत

दून आगमन पर आर्य का भव्य स्वागत
Spread the love

देहरादून। पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के कांग्रेस में वापसी के बाद पहली बार दून आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
भाजपा सरकार में साढ़े चार साल तक मंत्री पर रहे यशपाल आर्य और उनके पुत्र संजीव आर्य ने कुछ समय पहले ही कांग्रेस में वापसी की थी। आर्य की वापसी का उनके विधानसभा क्षेत्र में भव्य स्वागत किया गया तो वहीं कुछ विरोध के स्वर भी उठे। हालांकि आर्य की वापस की पर लोगों की खुशी को देख कर विरोध के स्वर दब गये थे।
यशपाल आर्य की कांग्रेस में वापसी को लेकर आज कांग्रेस भवन में उनके अभिनंदन का कार्यक्रम रखा गया। आज दून आगमन पर यशपाल आर्य का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दो पहिया और चौपहिया वाहनों में सवार हो कर आर्य के समर्थन में नारेबाजी करते हुए रैली निकाली।
वहीं कांग्रेस भवन में आर्य के स्वागत में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें यशपाल आर्य और संजीव आर्य की कांग्रेस में वापसी को कांग्रेस और प्रदेश के हित में बताया गया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा, विधायक काजी निजामुद्दीन, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना सहित अन्य कंाग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।

Parvatanchal