शुभ प्रभात : जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात : जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

आज का राशिफल : शनिवार, 03 जून 2023

मेष :
आज आपको कोई बड़ा मान सम्मान मिलेगा और आपकी स्थिति मजबूत होगी। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। कम प्रयास में आपको अच्छे धन की प्राप्ति हो सकती है। कामकाज के मोर्चे पर दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज काम का बोझ कुछ अधिक रहने वाला है। ऐसे में आप काफी दबाव महसूस कर सकते हैं। आपको शांत दिमाग से अपने काम पूरे करने की सलाह दी जाती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अपनी दिनचर्या में योग और ध्यान शामिल करने की सलाह दी जाती है।

वृषभ :
शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहने वाला है। अगर काफी कड़े परिश्रम के बावजूद आपकी तरक्की नहीं हो पा रही है और आप बदलाव के विषय में सोच रहे हैं तो यह समय उचित है। हालांकि आपको सही दिशा में प्रयास करने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। भाई बहनों के साथ आज आप अच्छा समय व्यतीत कर पाएंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहेगा।

मिथुन :
पैसों के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। खासतौर पर बिना सोचे समझे आप उधार लेन-देन करने से बचें अन्यथा नुकसान हो सकता है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। अगर आप अब व्यापारी हैं तो आपकी आर्थिक स्थिति में उछाल आने के संकेत मिल रहे हैं। नौकरीपेशा जातकों काम से जुड़ी छोटी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा आपके लिए तरक्की के द्वार खोल सकती है। जीवनसाथी के बर्ताव में रूखापन रहेगा। आज आपके प्रिय का गलत रवैया आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। सेहत के मामले में दिन औसत रहने वाला है।

कर्क :
यदि कुछ दिनों से आपकी सेहत ठीक नहीं है तो आप लापरवाही करने से बचें और डॉक्टर से सलाह लें। आपको अपने खान-पान की आदतों में बदलाव करने की जरूरत है और आप ज्यादा काम का प्रेशर लेने से भी बचें। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण है। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतना अच्छा परिणाम आपको मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। आज आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है, घर के सदस्यों के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने का प्रयास करें। क्रोध और अहंकार से बचें।

सिंह :
दफ्तर में यदि बॉस ने आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा है तो आप उससे जुड़ी बातें इधर-उधर शेयर करने से बचें अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोग यदि आज किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो विरोधी आपके मार्ग में बाधा डाल सकते हैं। ऐसे में आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। खर्चों की लिस्ट कुछ बढ़ती नजर आ रही है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आज भविष्य की योजनाओं पर आप चर्चा भी कर सकते हैं। सेहत की बात करें तो आज आप काफी कमजोर और थका हुआ महसूस करेंगे।

कन्या :
अगर आप विद्यार्थी हैं और आपकी शिक्षा में कोई बाधा आ रही है तो आपको अपने बड़ों और गुरुजनों की मदद लेनी चाहिए। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। आज जीवनसाथी आपके साथ अधिक समय बिताने की मांग कर सकते हैं। हो सकता है आज आप उनके लिए कुछ बढ़िया प्लान भी करें। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को आज काफी संभलकर रहना होगा। आपकी छोटी सी लापरवाही के कारण भारी नुकसान हो सकता है। व्यापारियों के लिए आज का दिन औसत रहने वाला है। अगर बात स्वास्थ्य की करें तो आपको डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।

तुला :
आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। घर हो या कार्यस्थल आज आप इस बात का खास ध्यान रखें। पैसों के मामले में दिन अच्छा रहेगा। आपकी जमा पूंजी में इजाफा हो सकता है। इसके अलावा आज आप पैसों से जुड़ा कोई लेन-देन भी कर सकते हैं। नौकरी हो या व्यापार आज आपको बहुत ही सूझबूझ से काम लेने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में आपको कोई कठिन कार्य सौंपा जा सकता है। ऐसे में आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। हालांकि उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को जल्दबाजी में कोई भी नया व्यवसायिक प्रस्ताव स्वीकार करने से बचने की आवश्यकता है। सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है।

वृश्चिक :
अगर आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर करना चाहते हैं तो आज का दिन उचित है। आपको अपनों का भी पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत बड़ी राहत लेकर आ सकता है। यदि आपके वेतन से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आज आपकी इस परेशानी का अंत हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरने वाला है। दैनिक कार्यों को पूरा करने में आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। हालांकि बड़ा खर्चे करने से बचें। अगर आपको माइग्रेन की समस्या है तो आज आपकी यह परेशानी बढ़ सकती है।

धनु :
घर के माहौल में सुधार आ सकता है। यदि कुछ समय से घर में किसी बात को लेकर तनाव चल रहा है तो आज सब कुछ शांत हो सकता है। बेहतर होगा आप भी अपनी वाणी और व्यवहार का ध्यान रखें। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको सफलता मिल सकती है। जल्द ही आपकी आर्थिक समस्याओं का अंत होगा। दफ्तर में ज्यादा हंसी मजाक या गप्पेबाजी करने से बचें। आज बॉस की नज़र आप पर बनी रहेगी। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।

मकर :
कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। दफ्तर में किसी भी कार्य को करते समय आप जल्दबाजी ना करें अन्यथा आप से बड़ी गलती हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। पैसों की कमी की वजह से आपका कोई काम अटकने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। आप एक दूसरे को समझने का प्रयास करें। सेहत में गिरावट आने से आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

कुंभ :
व्यापारी अपने फैसले बहुत ही सोच समझकर लें। आज आप कोई भी जोखिम भरा कार्य करने से बचें। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आज कुछ नया सीखने का अवसर प्राप्त हो सकता है। यदि हाल ही में आपने नई नौकरी ज्वाइन की है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। माता की ओर से लाभ संभव है। अगर आप अविवाहित हैं तो आज घर में आपके विवाह की चर्चा हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।

मीन :
आज अचानक कोई शुभ सूचना मिल सकती है। घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। अपनों के साथ आप जमकर मौज मस्ती करेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। आपकी कोई रुकी हुई योजना आगे बढ़ सकती है। आपको आर्थिक फायदा होने की भी प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी की ओर से आज आपको कोई कीमती तोहफा मिल सकता है। एक दूसरे के प्रति आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आज आप काफी तंदुरुस्त और फुर्तीले रहेंगे।

Parvatanchal