डीजीपी ने सरदार पटेल के जन्मदिवस पर दिलाई एकता की शपथ
देहरादून। देश के पहले गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जन्म दिवस (राष्ट्रीय एकता दिवस) के अवसर पर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने पुलिस मुख्यालय में पुलिस बल को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री के श्अति उत्कृष्ट सेवा पदकश् और श्उत्कृष्ट सेवा पदकश् के लिए घोषित अधिकारियों और कर्मचारियों को पदक से अलंकृत किया ।
डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता और कड़े फैसलों से ही देश की एकता और अखंडता संभव हुई है। हम सभी को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए खुद को समर्पित करने और देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने को संकल्पित रहना है। उन्हांेने कहा कि भारत में लगभग दुनिया के सभी धर्मो के लोग निवास करते है। किन्तु इस अनेकता के बीच भी गणतंत्र भारत में नागरिकों की एकता हमेशा से दुनियां में मिसाल मानी जाती रही है। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्यो के लिए पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को सेवा पदक से नवाजा गया।
