शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

आज का राशिफल: शुक्रवार, 02 जून 2023

मेष :
आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आपके जीवन में कोई बड़ा सकारात्मक बदलाव आ सकता है। कामकाज को लेकर यदि कोई समस्या है तो आज आपकी इस परेशानी का भी अंत हो जाएगा और आप अपने काम पर ठीक से ध्यान दे पाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए लाभ का योग बन रहा है। आज आप कोई पुराना कर्ज चुका पाएंगे। जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतें हो सकती हैं। ऐसे में लापरवाही महंगी साबित होगी। ऐसे में उन्हें किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह लेने की जरूरत है।

वृषभ :
आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। निजी हो या पेशेवर जीवन जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। ऐसे में आप अपने दिनभर की योजनाएं पहले ही बना लें। इससे आप जल्दबाजी हड़बड़ाहट से भी बचे रहेंगे। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की, दफ्तर में आज किसी सहकर्मी के छुट्टी पर जाने के कारण आपको अतिरिक्त कार्य करने पड़ सकते हैं। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को अचानक काम से जुड़ी लंबी यात्रा करनी पड़ेगी। यदि लंबे समय से कुछ कोई घरेलू कार्य लंबित हैं तो आज आप उसे पूरा करने का प्रयास करें अन्यथा घर के सदस्यों की नाराजगी झेलनी पड़ेगी। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।

मिथुन :
विद्यार्थियों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। यदि हाल ही में आपने कोई परीक्षा दी है तो आपको जबरदस्त सफलता मिल सकती है। वहीं दूसरी ओर अगर आप अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और आपको अच्छी नौकरी की तलाश है तो आज किसी बड़ी कंपनी से आपके पास ऑफर आ सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। हो सके तो घर के बड़े बुजुर्गों के साथ आप अधिक समय व्यतीत करने का प्रयास करें। उनकी भावनाओं को अनदेखा ना करें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप बेहतर महसूस करेंगे।

कर्क :
केवल खयाली पुलाव पकाने से कुछ हासिल नहीं होगा। सफलता प्राप्त करने के लिए आपको कड़ा परिश्रम करने की आवश्यकता है। घर का माहौल आज अशांत रहेगा। पैसों को लेकर घर में वाद विवाद होने की संभावना है। ऐसे में आपको बहुत ही समझदारी से मामले को सुलझाने का प्रयास करना होगा। निजी जीवन की परेशानियां आपके काम पर हावी हो सकती है। आज काम में आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा। हो सकता है आपका कोई काम आज अधूरा ही रह जाए। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। अगर बात स्वास्थ्य की करें तो आपको सिर दर्द की समस्या हो सकती है।

 

सिंह :
प्रोपर्टी से जुड़ा काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। आज आप कोई बड़ी डील कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों की आमदनी में वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी का मूड आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आप किसी भी विवादित मुद्दे पर चर्चा करने से बचें नहीं तो आपके घर की शांति भंग हो सकती है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको छोटी दूरी की यात्रा करने का अवसर मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज कुछ सुधार देखने को मिल सकता है।

कन्या :
रोमांटिक लाइफ में कुछ उथल पुथल रहेगी। पार्टनर के साथ आपकी अनबन हो सकती है। आपके बीच विश्वास की कमी देखने को मिलेगी। पैसों के मामले में आज आपको काफी संभलकर रहना होगा। आपका धन अटक सकता है या फिर उसके चोरी होने की संभावना है, दफ्तर में आपको क्रोध और अहंकार से बचने की सलाह दी जाती है। यदि उच्च अधिकारी आपके द्वारा किए हुए कार्यों में कमियां निकालते हैं तो आपको बहुत ही समझदारी और शांति से अपना पक्ष रखने की सलाह दी जाती है। व्यापारियों के लिए आज का दिन औसत रहने वाला है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको गैस, अपच, एसिडिटी आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

 

तुला :
आज घर में पूजा पाठ, हवन आदि का आयोजन हो सकता है। मानसिक रूप से आप बहुत ही अच्छा महसूस करेंगे। आपको अपनों के साथ भी अधिक समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। यदि लंबे समय से आपका वेतन अटका है तो आज आपकी इस समस्या का भी समाधान होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को मनचाहा परिणाम मिल सकता है। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है।

वृश्चिक :
यदि कुछ समय से आप अपने काम पर ठीक से ध्यान नहीं दे पा रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आप सारी चिंताओं को भूलकर अपने काम पर फोकस कर पाएंगे। दफ्तर में आपको उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को किसी कानूनी मामले से छुटकारा मिल सकता है। हालांकि आपका काफी पैसा खर्च होने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ आज आप अपनी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। आपके प्रिय का प्यार भरा बर्ताव आपको खास होने का एहसास कराएगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है।

 

धनु :
जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। हालांकि आपको अपनी वाणी और व्यवहार का पूरा ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। आप अपने प्रिय के साथ प्यार और सम्मान से पेश आएं। पैसों की स्थिति में गिरावट आने की संभावना है। धन हानि के संकेत मिल रहे हैं। पैसों से जुड़ा कोई भी काम आज आप सावधानी से करें। दफ्तर में बॉस आपके प्रदर्शन से काफी नाखुश रहेंगे। आज आपको उनके गुस्से का भी सामना करना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को आज निवेश करने से बचने की सलाह दी जाती है। सेहत की बात करें तो आपको कान से जुड़ी समस्या हो सकती है।

 

मकर :
व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। कोर्ट कचहरी से जुड़े किसी मामले में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आज आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। वहीं नौकरीपेशा जातकों को आगे बढ़ने का अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। आज बॉसर आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंप सकते हैं। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। हालांकि दूसरों को प्रभावित करने के लिए आप जरूरत से ज्यादा खर्च ना करें। इसके अलावा आपको कर्ज और उधार लेने से भी बचने की सलाह दी जाती है। घर का माहौल प्रफुल्लित रहेगा। माता-पिता का समर्थन मिलेगा। सेहत आपकी ठीक रहेगी। आपको अपने मनपसंद व्यंजनों का आनंद उठाने का अवसर प्राप्त होगा।

 

कुंभ:
सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। आज आप काफी प्रसन्न और उत्साहित रहेंगे। वहीं व्यापारियों को अटके हुए मुनाफे की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। आज आपके हाथ निवेश करने का भी बढ़िया मौका लग सकता है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। आपका बजट असंतुलित हो सकता है। बेहतर होगा आप पर लापरवाही ना करें नहीं तो आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आज आपके प्रिय आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको ज्यादा मीठे के सेवन से बचने की सलाह दी जाती है।

 

मीन :
दफ्तर में आपका लापरवाह रवैया बॉस का मूड खराब कर सकता है। आज वे आपके साथ काफी सख्ती से पेश आ सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातक यदि किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपके मार्ग में बाधा आ सकती है। आज आपका आर्थिक नुकसान होने की भी संभावना है। निजी जीवन की बात करें तो घर के किसी सदस्य के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। आपका अनियंत्रित क्रोध अपनों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। सेहत में गिरावट आने के संकेत मिल रहे हैं।

Parvatanchal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: कॉपी नहीं शेयर कीजिए!