पूर्वानुमान:  मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए बारिश व ओलावृष्टि का यलो अलर्ट

पूर्वानुमान:  मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए बारिश व ओलावृष्टि का यलो अलर्ट
Spread the love

देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तराखंड राज्य में अगले 48 घंटों तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहने का पूर्वानुमान जताया हैै।। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, अगले दो दिनों तक राज्य के जनपदों में गरज-चमक के साथ झोंकेदार हवाएं चलने,  तेज बारिश, ओलावृष्टि और कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना भी  है, जिसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 2 जून तक राज्य में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के जनपदों में कहीं-कहीं गरज- चमक के साथ तेज बारिश, ओलावृष्टि होने व 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने के साथ ही कुछ इलाकों में बिजली गिरने की संभावना भी है जिसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है तथा ऐहतियात बरतने की सलाह दी गई है।

Parvatanchal