टिहरी। ऋषिकेश-श्रीनगर रोड पर गूलर के पास मैक्स गाड़ी और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में मैक्स में सवार 10 में से आठ लोग घायल हो गए। जबकि दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। ट्रक ड्राइवर भी घायल हुआ, जिसे एम्स पहुंचाया गया है।