फेरबदल: डीआईजी दलीप सिंह कुंवर ने नौ दरोगाओं को किया इधर से उधर

फेरबदल: डीआईजी दलीप सिंह कुंवर  ने नौ दरोगाओं को किया इधर से उधर
Spread the love

देहरादून। पुलिस डीआईजी/एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने नौ दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में फेरबदल कर उनको तत्काल प्रभाव से अपना कार्यभार सम्भालने के आदेश दिये हैं।
मंगलवार को यहां एसएसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार डीआईजी/एसएसपी के द्वारा नौ दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में फेरबदल करते हुए सभावाला चौकी प्रभारी रजनीश कुमार सैनी को थाना बसंत विहार भेजा गया है। वहीं विवेक राठी को थाना चकराता से चौकी प्रभारी सभावाला, विनय शर्मा को चौकी प्रभारी करनपुर से चौकी प्रभारी आशारोड़ी, देवेश खुगशाल को चौकी प्रभारी बाईपास नेहरू कालोनी से चौकी प्रभारी करनपुर, दीपक द्विवेदी को कोतवाली डोईवाला से चौकी प्रभारी बाईपास नेहरू कालोनी, निखिल देव को चौकी प्रभारी लाखामण्डल से कोतवाली डालनवाला, जसपाल गुसांई को कोतवाली डालनवाला से चौकी प्रभारी लाखामण्डल, मुकेश डिमरी को थाना कैण्ट से कोतवाली पटेलनगर व देवेन्द्र गुप्ता को कोतवाली पटेलनगर से थाना कैण्ट भेजा गया। सभी को तत्काल प्रभाव से अपना कार्यभार सम्भालने के आदेश दिये गये।

Parvatanchal