शुभ प्रभात : जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

आज का राशिफल: गुरुवार, 25 मई 2023
मेष :
आज का दिन आपके लिए कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। दफ्तर में आज आपको दी गई कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आपसे वापस ली जा सकती है। इससे आपके आत्मविश्वास में गिरावट आएगी। हालांकि आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। आप अपनी गलतियों से सबक लें। व्यापारियों को तंगी का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ आपको समय बिताने का मौका मिलेगा। आज आप अपने मन की बात अपने प्रिय से साझा कर सकते हैं। सेहत में गिरावट आ सकती है।
वृषभ :
प्यार मोहब्बत के मामले में अब काफी भाग्यशाली रहेंगे। पार्टनर के साथ आज आप अपनी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने का मौका मिलेगा। एक दूसरे का साथ पाकर आप काफी प्रसन्न रहेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। आपको आय का नया स्त्रोत मिल सकता है। दफ्तर में यदि लंबे समय से आपका कोई काम पेंडिंग है तो आज आप उसे समय पर पूरा कर लें नहीं तो बॉस आप से काफी नाराज हो सकते हैं। व्यापारियों को आर्थिक लेन देन करने का मौका मिलेगा। सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
मिथुन :
जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आप किसी भी विवादित मुद्दे पर चर्चा करने से बचें। संतान की शिक्षा को लेकर आप की चिंता बढ़ सकती है। आप उनकी पढ़ाई से जुड़ा कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें तो बेहतर होगा। दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। आपको काम करने में एक अलग ही आनंद महसूस होगा। अगर आप व्यापारी हैं और कोई बड़ी डील करने वाले हैं तो वह किसी कारणवश आपका यह काम बीच में अटक सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा।
कर्क :
पैसों के मामले में दिन बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। अचानक खर्चों में वृद्धि होने से आपका बजट असंतुलित हो सकता है। बेहतर होगा आप अपने खर्चों पर काबू रखें। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। उनकी बातों को नजरअंदाज न करें अन्यथा नुकसान आपका ही होगा। दफ्तर में किसी महत्वपूर्ण मीटिंग के लिए बुलावा आ सकता है। आपको पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना पक्ष रखना होगा। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए लंबी यात्रा का योग बन रहा है। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है।
सिंह :
अगर आप व्यापारी हैं और किसी नए कार्य की शुरुआत करने की योजना बना रहे हैं लेकिन आपके मार्ग में आर्थिक परेशानियां आ रही है तो आज आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को उच्च अधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ यदि आपका मनमुटाव चल रहा है तो बातचीत के द्वारा अपने बीच में खटास को कम करने की कोशिश करें। क्रोध और अहंकार से बात और बिगड़ सकती है। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा। सेहत में सुधार आ सकता है।
कन्या :
काफी दिनों बाद आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा और आप अपनी मनपसंद जगह पर घूमने के लिए जा सकते हैं। आज आप काफी तरोताजा और मानसिक रूप से बेहतर महसूस करेंगे। दफ्तर में बॉस आपके कार्यों की प्राप्ति प्रशंसा करेंगे। आपको अहंकार जैसी नकारात्मक भावना से दूर रहने की जरूरत है। व्यापारियों को निवेश करने का अच्छा अवसर प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। पिता के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा।
तुला :
जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। आपके प्रिय के कड़वे शब्द आपके दिल को ठेस पहुंचा सकते हैं। भावनात्मक रूप से आप काफी कमजोर महसूस करेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को कानूनी मामलों में सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। आप जरा सी भी लापरवाही न करें। हंसी मजाक या इधर-उधर की बातों में अपना कीमती समय नष्ट करने से बचें और अपने जरूरी कार्यों पर ध्यान दें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको कमर या पीठ से जुड़ी समस्या हो सकती है।
वृश्चिक :
पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा, लेकिन आपके अच्छे सितारे कोई समस्या नहीं होने देंगे। कामकाज के मोर्चे पर दिन अच्छा रहेगा। आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। अगर आप व्यापारी हैं और हाल ही में आपने कोई लंबी व्यवसायिक यात्रा की है तो उसका अच्छा फल आज आपको मिल सकता है। भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। आज उनकी ओर से कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। यदि जीवनसाथी को कोई बढ़िया सरप्राइज देने की सोच रहे हैं तो आज का दिन अच्छा है। सेहत आपकी ठीक रहेगी। आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे।
धनु :
घर के सदस्यों के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरेगा। आपको उनका स्नेह और समर्थन मिलेगा। बड़े भाई या बहन का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। पैसों से जुड़ी चिंता दूर होगी। आपको आय का नया स्त्रोत प्राप्त होने की प्रबल संभावना है। कामकाज के मोर्चे पर दिन व्यस्त रहेगा। हालांकि आप अपनी मेहनत और समझदारी से अपने सभी काम सही समय पर पूरे कर पाएंगे। आपकी आज की मेहनत का अच्छा परिणाम जल्द ही आपको मिलेगा। खुद को तरोताजा और ऊर्जावान रखने के लिए आप अपनी दिनचर्या में कुछ जरूरी बदलाव कर सकते हैं।
मकर :
दफ्तर में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है और आप अपने काम पर ठीक से ध्यान नहीं दे पाएंगे। यदि कोई बात आपको परेशान कर रही है तो आप अपने किसी करीबी से अपने मन की बात खुलकर साझा करें। हो सकता है आपकी समस्या का हल आपको मिल जाए। व्यापारियों को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के साथ बातचीत करते समय गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें। हंसी मजाक में कही हुई कोई बात आपके प्रिय को दुखी कर सकती हैं। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।
कुंभ:
अगर आप अविवाहित हैं और प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो परिजनों से बातचीत करने के लिए आज का दिन उचित है। मुमकिन है आपके रिश्ते को हरी झंडी मिल जाए। आर्थिक स्थिति में सुधार आने के संकेत मिल रहे हैं। आज आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि अपनी मेहनत से कमाए हुए धन आप सही उपयोग करें। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन औसत रहेगा। आप कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है।
मीन :
कामकाज के लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। आज आपको व्यवसायिक यात्रा करनी पड़ सकती है। इसके अलावा आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होने से आपको आर्थिक फायदा होगा। नौकरी करने वाले लोग यदि लंबे समय से अपने प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं तो आज आपको खुशखबरी मिल सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। उनका पूरा सहयोग आपको मिलेगा। सेहत में अचानक गिरावट आ सकती है। आपको सतर्क रहना होगा।