शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
आज का राशिफल : रविवार, 21 मई 2023

मेष :
सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। व्यापारियों को आज अच्छी मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि जल्दबाजी में पैसों से जुड़ा कोई भी काम न करें। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। यदि आप अपने प्रिय की किसी बात से सहमत नहीं है तो आपको शांति से अपना पक्ष रखने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है।
वृषभ :
यदि लंबे समय से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य रुका हुआ है तो आज उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। हालांकि इसके लिए आपको काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। इसके अलावा आपको किसी बड़ी चुनौती का भी सामना करना पड़ेगा। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। आपका बजट असंतुलित हो सकता है। आप इस तरह की लापरवाही करने से बचें अन्यथा आप पर बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है। घर का माहौल अच्छा रहेगा। पिता के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। स्वास्थ्य को लेकर आप अधिक सतर्क रहें। खासतौर पर अगर आपको हृदय से जुड़ी बीमारी है तो आप क्रोध और तनाव से बचें।
मिथुन :
धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और आज आप किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। आप मानसिक रूप से बहुत ही अच्छा महसूस करेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई जोखिम भरा फैसला लेना पड़ सकता है। वहीं नौकरी करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। आपके लिए तरक्की का नया रास्ता खुल सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। दिन के दूसरे हिस्से में आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन ठीक रहेगा।
कर्क :
निजी जीवन की परेशानियों को अपने काम पर हावी न होने दें। यह समय आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है, इसलिए आप अपने काम पर पूरा फोकस करें अन्यथा अतीत में की हुई मेहनत व्यर्थ ही जाएगी। पैसों के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। यदि आप केवल जरूरत की चीजों पर खर्च करेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। आज काम से जुड़ी यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यह यात्रा आपके पेशेवर जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकती है। अगर बात सेहत की करें तो आज आपको हाथ या पैर से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
सिंह :
सेहत को लेकर आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें। आज अचानक आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। बेहतर होगा आप आराम पर भी ध्यान दें। कामकाज के मोर्चे पर दिन सामान्य रहने वाला है। अगर आप व्यापारी हैं और आपको निवेश का कोई अवसर मिलता है तो आप जल्दबाजी न करें। जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। अपने प्रिय का प्रेम और साथ पाकर आप काफी प्रसन्न रहेंगे और भाग्यशाली महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी।
कन्या :
अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हुए हैं और किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो आपको अपने बड़ों से सलाह जरूर लेनी चाहिए। जल्दबाजी में उठाया हुआ एक कदम आपको मुसीबत में डाल सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आज आप घर पर ही छोटी मोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। अति उत्साहित होकर अपने बजट से अधिक खर्च न करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको ज्यादा चाय कॉफी के सेवन से बचने की सलाह दी जाती है।
तुला :
अपनी अच्छी वाणी और व्यवहार के बल पर आज आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। निजी हो या पेशेवर जीवन आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। नौकरीपेशा जातकों की तरक्की हो सकती है। हालांकि आप पर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा। ऐसे में आप इसके लिए पहले से ही तैयार रहें। वहीं व्यापार से जुड़े लोगों को अपना कारोबार आगे बढ़ाने का मौका मिल सकता है। घर के बड़े बुजुर्ग आप से काफी प्रसन्न रहेंगे और उनका आशीर्वाद आपको मिलेगा। आज जीवनसाथी बहुत ही अच्छे मूड में रहेंगे। वे आपके लिए कोई कीमती तोहफा भी खरीद सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन ठीक रहेगा।
वृश्चिक :
अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपको अपने खर्चों में कटौती करने की आवश्यकता है। इसके अलावा बिना सोचे समझे आप कोई भी आर्थिक लेनदेन न करें। दफ्तर में आप ओवरकॉन्फिडेंस से बचें अन्यथा आज आपको शर्मिंदा होना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन कोई बड़ी चुनौती लेकर आएगा। हालांकि आप अपनी हिम्मत और सूझबूझ से इस मुश्किल को पार करने में सफल रहेंगे। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। अगर बात सेहत की करें तो आपको सिर दर्द, थकान आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
धनु :
परिजनों के साथ आज आपको अतिरिक्त समय बिताने का मौका मिलेगा। आज आप घूमने फिरने पिकनिक आदि की योजना बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। हालांकि सुख-सुविधाओं की चीजों पर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से आपको बचने की आवश्यकता है। दफ्तर में एक ही गलती को बार-बार दोहराने से बचें। आपकी ऐसी लापरवाही उच्च अधिकारियों का मूड खराब कर सकती है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को आज काफी संभलकर रहना होगा। वाद-विवाद से बचें। स्वास्थ्य का मामला कमजोर रहेगा।
मकर :
नौकरी की तलाश कर रहे जातकों के लिए आज का दिन बड़ी राहत लेकर आ सकता है। आपको मनचाही नौकरी मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप छोटे व्यापारी हैं और कारोबार आगे बढ़ाने का विचार कर रहे हैं तो आपको किसी करीबी का सहयोग प्राप्त हो सकता है। जल्द ही आपकी इच्छा पूरी होगी। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। अचानक खर्चों में वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने के कारण आपकी चिंता बढ़ सकती है। बेहतर होगा आज आप अपने प्रिय के साथ अधिक समय बिताने की कोशिश करें। अगर बात आपकी सेहत की करें तो आप व्यर्थ की चिंताओं से दूर रहें।
कुंभ:
व्यापार से जुड़े जातक कुछ नई व्यवसायिक योजनाएं बना सकते हैं। आज आपके कारोबार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। यदि हाल ही में आपने कोई नया काम शुरू किया है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में कठिन कार्य सौंपा जा सकता है। ऐसे में आपको कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। घरेलू जिम्मेदारियों को आप अनदेखा न करें। आपका ऐसा रवैया अपनों को दुखी कर सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।
मीन :
दफ्तर में आप अपने काम पर पूरा ध्यान दें। इसके अलावा जरूरत से ज्यादा किसी से भी उम्मीद न रखें अन्यथा आपके हाथ निराशा लगेगी। व्यापार से जुड़े लोगों को जल्दबाजी में कोई भी कार्य काम करने से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपके साथ धोखा हो सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। यदि आप कोई नया मकान, भूमि, प्रॉपर्टी आदि खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके हाथ अच्छा अवसर लग सकता है। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा और आपके बीच का प्रेम गहरा होगा। सेहत के मामले में दिन ठीक रहने वाला है।

