शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
आज का राशिफल: शनिवार, 13 मई 2023

मेष :
पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य होती नजर आ रही है। यदि कुछ समय से घर में किसी बात को लेकर तनाव है तो आज सब कुछ शांत हो सकता है। परिजनों के बीच एक बार फिर प्रेम और एकता देखने को मिलेगी। पैसों के मामले में दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। अनावश्यक खर्चे हो सकते हैं। आपको अपने बजट को ध्यान में रखना होगा। कामकाज को लेकर आज आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। नौकरी हो या व्यापार आप कड़ी मेहनत करेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है।
वृषभ :
किसी पुराने कानूनी मामले को लेकर आज आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। इस समय आपको किसी अनुभवी व्यक्ति के सलाह की आवश्यकता है। दफ्तर में आपको सुस्ती और आलस्य का त्याग कर तेजी से अपने काम पूरे करने की सलाह दी जाती है। हो सकता है आज बॉस की नजर आप पर बनी रहे। व्यापार से जुड़े लोगों को अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। लाभ कमाने का बढ़िया मौका आपके हाथ लग सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। माता की ओर से लाभ संभव है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
मिथुन :
घर में पूजा पाठ हवन आदि का आयोजन हो सकता है। मानसिक रूप से आज आप बहुत ही अच्छा महसूस करेंगे। कामकाज से जुड़ी समस्या का समाधान होगा और आज आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी ले सकते हैं। अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हैं तो पिता का पूरा सहयोग आपको प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। अगर आप आय का नया स्त्रोत तलाश रहे हैं तो आज आपको अपने प्रयासों में सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है। आपको सही समय पर डॉक्टर से सलाह लेने की आवश्यकता है।
कर्क :
संतान पक्ष से कष्ट संभव है। किसी बात पर आपके बीच वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। बेहतर होगा आप बहुत ही संतुलित व्यवहार करें। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। हालांकि शौक मौज पर जरूरत से ज्यादा धन खर्च करना आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। दफ्तर का माहौल आज काफी सकारात्मक रहेगा। हो सकता है उच्च अधिकारी आपको आपका मनपसंद कार्य भी सौंपे। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आप अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। सेहत आपकी ठीक रहेगी। हालांकि आपको पर्याप्त आराम करने की सलाह दी जाती है।
सिंह :
संतान के करियर से जुड़ा कोई भी फैसला लेने में आप किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें। अच्छी तरह से सोच विचार करने के बाद ही अपना निर्णय लें। नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। भाग्य का साथ मिलेगा और आपके हाथ कोई बढ़िया मौका लग सकता है। यदि आप इस अवसर का लाभ उठाते हैं तो आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। अतीत में किए हुए निवेश का डबल फायदा आपको हो सकता है। अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो आप क्रोध और तनाव से बचें।
कन्या :
यदि घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य यदि ठीक नहीं है तो किसी भी तरह की लापरवाही न करें। तुरंत किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लें। बीती बातों को भूलकर इस समय आपको एक नई शुरुआत करने की आवश्यकता है। यदि आप बेवजह की बातों को लेकर बैठे रहेंगे तो इसका लबुरा असर आपके वर्तमान और भविष्य पर पड़ेगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। आज काम से जुड़ी यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाली है।
तुला :
काफी दिनों बाद आज आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। आप अपने परिजनों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर दिन बेहतर साबित होगा। आज आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिल सकता है। नौकरी करने वाले लोगों की तरक्की होने की संभावना है। वहीं व्यापारियों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने का भी निर्णय ले सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। सेहत की बात करें तो आपको गैस, अपच, एसिडिटी आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
वृश्चिक :
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। आपको कर्ज या उधार लेने से बचने की आवश्यकता है। दफ्तर में काम के प्रति लापरवाही उच्च अधिकारियों का मूड खराब कर सकती है। हो सकता है आपको दी हुई कोई जिम्मेदारी आपसे वापस ले ली जाए। व्यापारियों को लाभ कमाने के लिए आज एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ेगा। सरलता से पूरे होने वाले कार्य में भी रुकावट आ सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेंगी। सेहत में गिरावट आ सकती है।
धनु :
यदि आपने जीवनसाथी से कोई वादा किया है तो आज उस वादे को पूरा करने का प्रयास करें। अपने प्रिय को महसूस कराएं कि वे आपके लिए कितने खास हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। हालांकि आप सोच समझकर खर्च करेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। आपका कोई काम बीच में अटकने से नुकसान हो सकता है। व्यापारियों को आज कोई बड़ा काम करने से बचने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा।
मकर :
मकर राशि के जातकों को आज काफी संभलकर रहना होगा। शत्रु आप पर हावी होने का प्रयास कर सकते हैं, इसके अलावा वे आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा डालने की भी कोशिश करेंगे। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ ज्यादा हंसी मजाक करने से बचें। आपकी फिसली हुई जुबान आज विवाद का रूप ले सकती है। व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आपको अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा। आपके वैवाहिक जीवन की कोई पुरानी अच्छी याद आज एक बार फिर ताजा हो सकती है। स्वास्थ्य के मामले में दिन औसत रहने वाला है।
कुंभ:
यदि आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी करने वाले हैं तो आपको अपने बजट का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। अति उत्साहित होकर जरूरत से ज्यादा खर्च न करें। दफ्तर में यदि बॉस ने आपको कोई काम सौंपा है तो आज आप समय का पूरा ध्यान रखें और छोटी सी भी गलती करने से बचें। आपकी आज की मेहनत आपको बड़ी तरक्की दिला सकती है। व्यापारियों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। संतान की शिक्षा को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। अगर आपको अर्थराइटिस की समस्या है तो आपकी यह परेशानी बढ़ सकती है।
मीन :
व्यापारियों का लंबे समय से कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आज आपको आर्थिक फायदा होने की भी संभावना है। दफ्तर में कंपटीशन काफी बढ़ सकता है। ऐसे में आपको और कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज आप पैसों से जुड़ा कोई बड़ा काम भी कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी काफी अच्छे मूड में रहेंगे। आपके प्रिय आपको कोई खास सरप्राइज भी दे सकते हैं। खुद को तरोताजा और ऊर्जावान रखने के लिए आप आप अपने दिन की शुरुआत व्यायाम से करें।
