डेंगू के डंक से लोगों में बुखार, कई शहरों में बढ़ रही है मरीजों की संख्या

Spread the love

खटीमा। कोरोना के बाद अब खटीमा में डेंगू के लक्षण वाले मरीज काफी संख्या में सरकारी और निजी अस्पतालों में आ रहे हैं । जिसमें से अधिकांश संख्या इस्लामनगर गोटिया की है। तपन हॉस्पिटल में इस समय 10 से 12 मरीज अपना उपचार करा रहे हैं। जिनकी हालत इस समय सही बताई जा रही है। सरकारी अस्पताल में भी डेंगू से मिलते जुलते लक्षण वाले मरीज पहुंच रहे हैं।
नागरिक अस्पताल में डॉ. कलीम ने बताया कि उनके पास जो भी मरीज आए हैं उनकी कार्ड से जांच की गई, जिसमें मरीज डेंगू पॉजिटिव पाया गया है, लेकिन जब उनका एलाइजा टेस्ट कराया गया तो उसमें रिपोर्ट नेगेटिव आई है। कहा कि रिकॉर्ड के अनुसार खटीमा में कोई भी डेंगू का मरीज उनके पास नहीं पहुंचा है। इस्लामनगर और गोटिया से 10-12 मरीज ऐसे उनके पास आए हैं जिनकी प्लेटलेट्स गिर रही थी।
जब उनका एलाइजा टेस्ट कराया गया तो वह नेगेटिव आया है। इधर तपन अस्पताल के वरिष्ठ सर्जन डॉ.जीसी पांडेय ने बताया कि अस्पताल में इस समय 10 मरीज भर्ती हैं। जिनकी डेंगू की जांच कार्ड से की गई है जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी मरीजों की प्लेटलेट्स गिर रही थी उनका उपचार किया जा रहा है। सभी मरीजों की हालत सही है। इसी अस्पताल में भर्ती वार्ड नंबर 15 के सभासद असलम अंसारी के परिवार में उनके अलावा उनके उनके दो पुत्र और पत्नी बीमार हैं।

Parvatanchal