नियुक्ति: पार्टी नेतृत्व ने विकास नेगी को सौंपा प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व
देहरादून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा विकास नेगी को उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया (आईटी) विभाग का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही विशाल मौर्या, साकेत कंडारी एवं घनश्याम फुलेरा को प्रदेश समन्वयक की जम्मेदारी सौंपी गयी है। इन पदाधिकारियों को नियुक्त किये जाने पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
माहरा ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा की है कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए कांग्रेस पार्टी को सोशल मीडिया के माध्यम से मजबूती प्रदान करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा का आईटी सेल लगातार देश की जनता के सामने गलत आंकड़़े रखकर भ्रमित करने का काम कर रहा है। ऐसे में पार्टी का कर्तव्य है कि देश और प्रदेश की जनता के सम्मुख सही आंकडे़ रखे ताकि कांग्रेस के प्रति लोगों का विश्वास बना रहे। उन्होंने कहा कि आज सोशल मीडिया के दौर में तथ्यहीन, भ्रामक एवं काट छंट करके खबरें चलाने के मामले में भाजपा के आईटी सेल को महारथ हासिल है हर झूठी खबर को तोड़ मरोड़कर पेश किया जा रहा है। भाजपा आईटी सेल लगातार झूठ फैलाने का काम कर रहा है, वहीं कांग्रेस सच को सामने रखने का प्रयास कर रही है। अब कांग्रेस आईटी सेल की जिम्मेदारी है कि वह सच को पुरजोर तरीके से जनता के सामने रखे व बिना तोडे़ मरोडे़ भाजपा के झूठ को जनता के सामने लाये।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, नव प्रभात, उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी, मनीष खंडूरी राष्ट्रीय समन्वयक मीडिया, महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, मुख्य उपनेता भुवन कापड़ी, विधायक सुमित हृदयेश, राष्ट्रीय सचिव संचार विभाग वैभव वालिया, प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी, महामंत्री नवीन जोशी, गोदावरी थापली, मीडिया सलाहकार अमरजीत सिंह, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, प्रदीप थपलियाल, मोहित उनियाल, पिया थापा, राजेन्द्र शाह, मनीष नागपाल, नीरज त्यागी, प्रदेश सचिव शान्ति रावत, प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट व राजेश चमोली आदि ने भी बधाई दी है।

