शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

आज का राशिफल: सोमवार, 27 मार्च 2023

मेष –
आज व्यक्तिगत तथा पारिवारिक गतिविधियों में अत्यधिक व्यस्तता बनी रहेगी। सभी कार्य सुचारू रूप से बनेंगे और पारिवारिक सदस्यों का भी पूर्ण सहयोग रहेगा। इससे आप भावनात्मक रूप से अधिक मजबूत रहेंगे।अपने स्वभाव में लचीलापन बनाकर रखें। वर्तमान परिवेश में बच्चों के साथ ज्यादा अनुशासन रखने की बजाय मित्रवत व्यवहार रखना जरूरी है। युवा वर्ग अपने टारगेट को हासिल करने के लिए अधिक ध्यान दें। व्यावसायिक कार्य प्रणाली और आंतरिक व्यवस्था में बदलाव लाने की जरूरत है। वास्तु के नियमों का ध्यान रखें। मशीनरी आदि से संबंधित व्यवसाय में बेहतरीन सफलता के योग बने हुए हैं। ऑफिस का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य और तालमेल बना रहेगा, जो संबंधों को और अधिक खुशनुमा बनाएगा। लव पार्टनर के साथ चल रही गलतफहमी दूर होगी। ज्यादा तनाव लेने और अत्यधिक कार्यभार से बचें। शारीरिक और मानसिक थकावट महसूस हो सकते हैं।

 

वृष –
आप कर्म और पुरुषार्थ के माध्यम से कोई उपलब्धि हासिल करने में सक्षम रहेंगे। उचित मार्गदर्शन भी मिलेगा। संतान के भविष्य से संबंधित कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होने से बहुत सुकून और राहत मिलेगी। कभी-कभी ज्यादा जिद रखने या किसी बात पर अड़ जाने से आपके हाथ से महत्वपूर्ण उपलब्धि निकल भी सकती है। विपरीत परिस्थितियों में विचलित होने की अपेक्षा समस्याओं का हल ढूंढें। अपनी सामर्थ्य से ज्यादा उधारी ना करें। कारोबारी मामलों में दिक्कतें रहेंगी। हिम्मत रखें। अनुभवी इंसानों की सलाह भी लें। नौकरी पाने के लिए प्रयासरत व्यक्तियों को इंटरव्यू और प्रतियोगी परीक्षा में ज्यादा मेहनत की आवश्यकता है। दंपत्ति आपसी सामंजस्य से घर में उचित माहौल बनाकर रखेंगे। किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात से सुखद अनुभूति होगी। स्वास्थ्य संबंधी कोई पुरानी समस्या दोबारा उभर सकती है। लापरवाही ना करके डॉक्टर से अवश्य संपर्क करें।

 

मिथुन –
आज आपको अपने किसी कार्य के प्रति की गई मेहनत के परिणाम मिलने वाले हैं। सामाजिक रूप से भी आपका मान-सम्मान व प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अपनी इन उपलब्धियों को कायम रखने के लिए आपको स्वभाव में सौम्यता व आदर्श बनाकर रखना अति आवश्यक है। घर के वरिष्ठ सदस्य और बुजुर्गों का मान-सम्मान बनाकर रखें तथा उनके मार्गदर्शन की अवहेलना ना करें। आर्थिक रूप से कुछ परेशानियां उत्पन्न होने से चिंता रहेगी, परंतु यह तात्कालिक है, इसलिए ज्यादा परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। व्यवसाय संबंधी किसी नए कार्य को क्रियान्वित करने का उचित समय है। कमीशन इंश्योरेंस आदि से संबंधित व्यवसाय में फायदेमंद स्थितियां बनी हुई हैं। नौकरीपेशा व्यक्तियों की स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है। पारिवारिक माहौल सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति लेने का अनुकूल समय है। आपकी स्वास्थ्य के प्रति उत्तम तथा संयमित दिनचर्या आप को निरोग तथा स्वस्थ रखेगी, परंतु योगा और व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना अति आवश्यक है।

 

कर्क –
राजनीति के क्षेत्र में रुचि रखने वाले लोगों का वर्चस्व व पराक्रम बढ़ेगा तथा नए-नए लोगों से संपर्क स्थापित होंगे। घर के वरिष्ठ व्यक्तियों की देखभाल में भी आपका मुख्य सहयोग रहेगा। फाइनेंस संबंधी कोई समस्या हल हो जाएगी। किसी भी समस्या में घबराने के बजाय समाधान ढूंढने की कोशिश करें। किसी नजदीकी रिश्तेदार से संबंधित कोई दुखद समाचार प्राप्त हो सकता है, जिसकी वजह से मन व्यथित रहेगा। सहज बने रहने के लिए मेडिटेशन जरूर करें। कार्यक्षेत्र में नए एग्रीमेंट हासिल होंगे। उन पर काम करने से पहले अच्छी जानकारी हासिल करें। पार्टनर के साथ चल रहे विवाद व गलतफहमियों का अंत होगा। संबंध फिर मधुर हो जाएंगे। घर परिवार की देखभाल में आपका सहयोग रहेगा, जिससे उचित व्यवस्था बनी रहेगी। प्रेम प्रसंगों से दूरी बनाकर रखें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, परंतु घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है।

 

सिंह –
बेहतरीन समय है, इसका भरपूर सदुपयोग करें। नजदीकी मित्रों अथवा संबंधियों के साथ सकारात्मक विचार विमर्श होगा। आपकी मेहनत व परिश्रम से कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होगा। आपकी योग्यता और क्षमता पर परिवार के सदस्य गर्व महसूस करेंगे।
जल्दी परिणाम हासिल करने की वजह से गलत रास्तों का चयन ना करें तथा अपनी मर्यादा का भी ध्यान अवश्य रखें। आपका क्रोध पूर्ण व्यवहार भी आपकी योजनाओं को डगमगा सकता है। वक्त के अनुसार खुद को ढालना बहुत जरूरी है। बिजनेस में नई संभावनाएं सामने आएंगी। विस्तार करने अथवा किसी नए काम को शुरू करने के लिए समय बहुत ही अनुकूल है। शेयर और तेजी-मंदी जैसे कामों में नुकसान हो सकता है। ऑफिस में क्लाइंट के साथ वाद-विवाद में ना पड़ें। वैवाहिक संबंधों में इगो और जिद की वजह से दूरियां आ सकती हैं। अपने व्यवहार को संतुलित रखें। प्रेम संबंधों में समय नष्ट ना करें। अपच और भूख ना लगने जैसी समस्या बढ़ सकती है। शीतल आहार का सेवन करें।

 

कन्या –
अपने आसपास के लोगों के साथ संपर्क में रहें तथा सहयोगात्मक व्यवहार रखें। इससे आपका मान-सम्मान बना रहेगा तथा मनोबल मजबूत होगा। बड़े बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। किसी जरूरतमंद मित्र की मदद करने से मन में खुशी रहेगी। निकट संबंधियों के साथ संबंध मधुर बनाए रखने में आपका सहयोग जरूरी है। युवाओं को अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने और मेहनत करने की जरूरत है। कानूनी मामलों में कोई भी दखलअंदाजी ना करें, वरना कोई कार्यवाही भी हो सकती है।
बिजनेस के कागजी काम व्यवस्थित रखें। इससे आप इंक्वायरी से बच जाएंगे। मशीनरी व तेल संबंधी व्यवसाय भरपूर मुनाफा कमाने की स्थिति में है। ऑफिशियल कामों को आलस की बजाय समय पर पूरा करें। जीवनसाथी तथा परिवारजनों का सहयोग पारिवारिक वातावरण को उचित बनाकर रखेगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बढ़ेंगी। गले से संबंधित परेशानी जैसे खासी-जुकाम रह सकता है। लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।

 

तुला –
आज व्यस्ततापूर्ण दिनचर्या रहेगी। वित्तीय योजना संबंधी कार्यों पर आज अपना अधिक ध्यान केंद्रित रखें क्योंकि ग्रह स्थिति लाभदायक वातावरण बना रही है। घर में कोई मांगलिक कार्य संबंधी भी योजना बन सकती है। व्यर्थ के घूमने-फिरने व मौज मस्ती में अपना समय व्यतीत ना करें। इसकी वजह से आपके काफी महत्वपूर्ण कार्य रुक सकते हैं। बच्चों के साथ कुछ समय जरूर व्यतीत करें तथा उनकी समस्याओं का समाधान करने में अपना योगदान अवश्य दें। कारोबार में नई योजना या काम न शुरू करें। क्योंकि अभी कामयाबी मिलने की संभावना नहीं है। बेहतर होगा कि जैसा वर्तमान में चल रहा है उसी पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। ऑफिस में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। पति-पत्नी के बीच कुछ तनाव  की स्थिति बन सकती है। हालांकि दोपहर बाद संबंधियों अथवा मित्रों के आगमन से वातावरण सामान्य भी हो जाएगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परंतु तनाव व थकान से बचने के लिए आराम भी लेना आवश्यक है।

 

वृश्चिक –
आज आपको कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि मिलने वाली है और उसका सकारात्मक प्रभाव पूरे परिवार पर पड़ेगा। किसी समाज सेवी संस्था के प्रति आपको सहयोग की भावना प्रबल होगी। और ऐसा करने से आपको मानसिक और आत्मिक सुकून मिलेगा।
कोई आपका नजदीकी रिश्तेदार अथवा मित्र जलन की भावना से आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकता है। किसी भी प्रकार का निवेश करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर विचार विमर्श अवश्य करें। कारोबार में कोई रुका हुआ आय का साधन पुनः शुरू होगा, इसलिए अपने प्रयासों में बिल्कुल भी कमी ना आने दें। अपनी कार्यप्रणाली में भी वर्तमान स्थिति के अनुसार परिवर्तन लाना जरूरी है। नौकरी में कुछ विवादित स्थितियां बन सकती हैं। पारिवारिक सदस्यों के बीच तालमेल ना रहने से व्यवस्था कुछ अस्त-व्यस्त रहेगी। प्रेम संबंध गंभीर और सौहार्दपूर्ण रहेंगे। अधिक थकान की वजह से सिर दर्द और माइग्रेन जैसी स्थिति रह सकती है। उचित आराम ले तथा खानपान व्यवस्थित रखें।

 

धनु –
बच्चों के भविष्य को लेकर कोई योजना सफल होने की उम्मीद है, जिससे राहत मिलेगी। जमीन-जायदाद संबंधी कार्यों में भी प्रगति आएगी। स्वयं को साबित करने का मौका मिलेगा। अपने रुचि पूर्ण कार्यों के लिए भी समय निकाल लेंगे। वार्तालाप करते समय अनुचित अथवा कठोर शब्दों का प्रयोग ना करें। यह समय धैर्य और संयम से व्यतीत करने का है। फालतू खर्चा करना उचित नहीं है। विद्यार्थी अपने फ्री समय को ज्ञान अर्जन में उपयोग करें।
व्यवसाय में कोई लक्ष्य या उपलब्धि हासिल होने से राहत मिलेगी। विस्तार संबंधी गतिविधियों पर भी विचार होगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। अपरिचित लोगों से कोई भी व्यावसायिक डील करते समय सावधानी बरतना जरूरी है। पति-पत्नी के बीच सुखद संबंध रहेंगे। प्रेम प्रसंगों में मुलाकात के अवसर बनेंगे। अपने खान-पान और दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखना जरूरी है।

 

मकर –
कुछ समय अपने मनोनुकूल कार्यों में व्यतीत करने से मानसिक सुकून मिलेगा और आप अपनी पारिवारिक व व्यावसायिक जिम्मेदारियों को बखूबी अंजाम देंगे। यश-कीर्ति और मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। किसी विशेष कार्य को लेकर भी विचार-विमर्श होगा। आपका ज्यादा आत्म केंद्रित होने से भाई-बहनों के साथ संबंध कुछ बिगड़ सकते हैं। परिस्थितियां कितनी भी नकारात्मक हों, आप सकारात्मकता ढूंढ ही लेंगे। सिर्फ वाणी और गुस्से पर काबू रखें अन्यथा बना बनाया काम बिगड़ जाएगा। व्यावसायिक व्यवस्था बेहतरीन और शांतिपूर्ण रहेगी तथा स्टाफ और कर्मचारियों का भी उचित सहयोग बना रहेगा। नौकरीपेशा लोग अपने लक्ष्य आसानी से पा लेंगे। वैवाहिक संबंधों में चल रहे तनाव बढ़ सकते हैं। बहुत अधिक धैर्य और समझदारी रखने की आवश्यकता है। नजला-जुकाम व बुखार जैसी परेशानी रहेगी। मौसमी बचाव अवश्य करें तथा कुछ ना कुछ आयुर्वेदिक चीजों को भी अपने भोजन में शामिल करें।

 

कुंभ –
आज बहुत ही व्यस्ततापूर्ण तथा लाभकारी दिन है। अपने उद्देश्यों पर पूरा ध्यान दें। अवश्य ही सफलता मिलेगी। घर के रखरखाव तथा साज-सज्जा संबंधी कार्यों में भी खुशनुमा समय व्यतीत होगा। विवादित स्थितियां बनने की वजह से संबंधों में दूरियां बढ़ सकती हैं। बेहतर होगा कि पुराने मुद्दों को पुनः ना उठाएं और अपनी सोच को सकारात्मक बनाकर रखें। आर्थिक मामलों पर विशेष ध्यान दें क्योंकि कुछ मंदी की स्थिति रहेगी। बिजनेस में नए एग्रीमेंट हो सकते हैं। उसके अच्छे नतीजे मिलने में समय लगेगा। अनिर्णय की स्थिति में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। नौकरी में ऑफिस का माहौल उचित बना रहेगा। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा, परंतु मित्रों के साथ अधिक मेलजोल रखना आपसी संबंधों में परेशानियां उत्पन्न कर सकता है।अत्यधिक मेहनत की वजह से थकान व कमजोरी हावी हो सकती है। समय-समय पर आराम भी अवश्य लें।

 

मीन –
मित्रों तथा रिश्तेदारों के साथ में मुलाकात के अवसर बनेंगे। रुकावट तथा बाधाओं के बावजूद आप सभी महत्वपूर्ण कामों को निपटाने में सक्षम रहेंगे। पिछले कुछ समय से चल रहा विवाद किसी की मध्यस्थता से हल हो सकता है। बढ़ते खर्चे चिंता में डाल सकते हैं। भूमि या वाहन के लिए अगर ऋण लेने का विचार बन रहा है, तो उस पर एक बार पुनः विचार अवश्य करें। घर के किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। बिजनेस संबंधी नई जानकारियां हासिल करने में ध्यान दें। अनुभवी इंसान की सलाह भी लें। शेयर बाजार और तेजी-मंदी से जुड़े लोग सावधानी से काम करें। विस्तार की योजना पर भी निवेश फायदेमंद रहेगा। किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से घर के सदस्यों के बीच गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। बेहतर होगा कि समस्याओं को आपस में ही बैठकर सुलझाएं। विवाह योग्य लोगों के लिए कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है। तनाव और जल्दबाजी आपको मुसीबत में डालेगी। वाहन चलाते समय किसी भी प्रकार की लापरवाही ना करें ।

Parvatanchal