दर्दनाक: आग लगने से किसान की झोपड़ी खाक,चपेट में आए मवेशी

दर्दनाक: आग लगने से किसान की झोपड़ी खाक,चपेट में आए मवेशी
Spread the love

हल्द्वानी। इमली घाट के पास झोपड़ी में आग लगने से किसान का परिवार बेघर हो गया है। झोपड़ी में आग लगने से किसान की दो बकरियां जल गई। इसके अलावा एक भैंस झुलस गई है। जबकि, अनाज, बिस्तर समेत घर का सारा राशन जलकर राख हो गया। अब पीड़ित ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। हालांकि, अभी तक आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है। यह घटना अलसुबह की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि गरीब किसान रोशन आर्य टैªक्टर चलाकर अपनी गुजर-बसर करता है। रविवार अलसुबह उसकी झोपड़ी में अचानक आग लग गयी। जब तक किसान की समझ में कुछ आता तब तक झोपड़ी में रखा सामान जलकर खाक हो गया। रोशन और उसका परिवार अपनी जान बचाकर किसी तरह से अपनी झोपड़ी से बाहर निकला। आग लगने से रोशन का परिवार पूरी तरह से बेघर हो गया। उसने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

Parvatanchal