कैबिनेट बैठकः विधायक निधि को पांच करोड़ रुपए किए जाने का फैसला

कैबिनेट बैठकः विधायक निधि को पांच करोड़ रुपए किए जाने का फैसला
Spread the love

गैरसैंण। उत्तराखंड कैबिनेट मीटिंग में राज्य के विधायकों की विधायक निधि में वृद्धि करने का धामी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब विधायक निधि को बढ़ाकर 5 करोड़ रुपए कर दिया गया है।
उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र भराड़ीसैंण में सोमवार 13 मार्च से शुरू हुआ। बजट सत्र के पहले दिन आज कैबिनेट मीटिंग में राज्य की धामी सरकार ने कई महत्वपूर्ण फैसले लेते हुए उत्तराखंड में विधायकों की विधायक निधि को अब 5 करोड़ रुपए कर दिया गया है। वहीं महिला मंगल दलों को मिलने वाली धनराशि को भी बढ़ाने के साथ-साथ मंदिरों के निर्माण और सौंदर्यीकरण की धनराशि को भी बढ़ाने का फैसला लिया गया है।
प्रदेश के मंदिरों के सौन्दर्यीकरण के लिए अब एक साल में 25 लाख की बजाय 50 लाख मिलेंगे। वहीं महिला मंगल दलों को मिलने वाली राशि 25 लाख से बढ़ाकर 40 लाख रुपए कर दी गई है। बता दें कि विधानसभा सत्र आहूत होने के चलते कैबिनेट मीटिंग की जानकारी सरकारी प्रेस नोट से उपलब्ध नहीं होती है जो जानकारी उपलब्ध हुई है वो आधिकारिक रूप से सूत्रों के हवाले से है।

Parvatanchal