एक्शन: ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर दो पुलिसकर्मी निलंबित,आठ लाईन हाजिर

एक्शन: ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर दो पुलिसकर्मी निलंबित,आठ लाईन हाजिर
Spread the love

देहरादून। पुलिस उपमहानिरीक्षक/ एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर दो पुलिस कर्मियों को निलम्बित तथा 8 को लाईन हाजिर कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा गत रात्रि चैकिंग के दौरान डयूटी पर लापरवाही बरतने पर अपर उप निरीक्षक खंजन लाल, यातायात पुलिस, कांस्टेबल अजय, पुलिस लाइन देहरादून को निलम्बित कर दिया तथा कांस्टेबल रजनीश, कोतवाली विकासनगर, कांस्टेबल मोहन, कोतवाली विकासनगर, कांस्टेबल मोनू, कोतवाली विकासनगर, कांस्टेबल त्रेपन सिंह, कोतवाली विकासनगर, कांस्टेबल रविन्द्र, कोतवाली विकासनगर, कांस्टेबल गणेश, कोतवाली विकासनगर, कांस्टेबल मुकेश पुरी, थाना सहसपुर, कांस्टेबल इरशाद, थाना सेलाकुई को लाईन हाजिर कर दिया है।

Parvatanchal