शिकंजा: किशोरी को धमकी देकर दुष्कर्म करने के आरोप में नामज़द गिरफ्तार

शिकंजा: किशोरी को धमकी देकर दुष्कर्म करने के आरोप में नामज़द गिरफ्तार
Spread the love

 

रुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस ने युवक के खिलाफ किशोरी को अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक साल से दुष्कर्म करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। विगत रात्रि को ट्रांजिट कैंप, जगतपुरा के लोग आवास विकास चौकी पहुंचे और वहां धरना शुरू कर दिया। इस दौरान पीड़िता के परिजनों का कहना था कि जगतपुरा निवासी एक युवक उसके पड़ोस में रहता है। आरोप है कि उक्त युवक ने उनकी 12 साल की पुत्री को पकड़ा और उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के रिश्तेदार महिला ने शोर मचाया तो आरोपित युवक फरार हो गया। इस दौरान किशोरी ने बताया कि आरोपित एक साल से उसकी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उससे दुष्कर्म करता आ रहा है। उन्होंने आरोपित के विरुद्ध कारवाई की मांग की। कोतवाल सुंदरम शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता और आरोपी का मेडिकल चेकअप कराने के बाद कोर्ट में पेश किया गया। मामले की विवेचना चौकी प्रभारी आवास विकास नीमा बोहरा को सौंपी गयी है।

Parvatanchal