शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
आज का राशिफल: शनिवार, 11 मार्च 2023

मेष –
जिस व्यक्ति के साथ बातचीत बंद हुई है, उनके पक्ष को समझने की कोशिश करें। अचानक से कुछ बातें सामने आने से अन्य लोगों के लिए नकारात्मकता की सोच दूर होगी। साथ में दूसरों के पक्ष को समझकर मदद करने की कोशिश आपके द्वारा की जा सकती है। जीवन में संतुलन बनाए रखने की कोशिश करें। काम संबंधी लक्ष्य आपकी क्षमता से कई गुना बड़ा होने से तनाव हो सकता है। लक्ष्य को छोटे हिस्सों में बांटकर काम करने की कोशिश करें। पार्टनर के साथ रिश्ते सुधारने की कोशिश करें। सेहत संबंधी दिक्कत को नजरअंदाज न करें।
वृषभ –
मेहमानों का घर पर आना-जाना बढ़ेगा, इस कारण दिनभर व्यस्तता रहेगी। मेहमानों की वजह से व्यक्तिगत जीवन में बदलाव आएंगे। किसी व्यक्ति की नकारात्मक बातों की वजह से कोई काम अचानक रुक सकता है, लेकिन चिंता न करें, आपको नया अवसर प्राप्त हो सकता है। काम से जुड़ी समस्या को सुलझाने के लिए योग्य लोगों से मदद मांगे। पार्टनर की अपेक्षाएं पूरी करते समय उनके विचार को ठीक से समझना होगा। शारीरिक कमजोरी के कारण निराशा हो सकती है।
मिथुन –
जिन बातों की वजह से अभी तक नकारात्मक महसूस हो रहा है, वे बातें दूर हो सकती हैं। लोगों के साथ संबंध गहरा होगा। परिवार के लोगों का साथ प्राप्त हो सकता है। जो लोग आपका विरोध कर रहे हैं, वह भी आपके पक्ष में होंगे। करियर संबंधी तनाव की वजह से कोई काम बिगड़ सकता है। इसलिए हाथ में लिए काम पर पूरा ध्यान दें। आपके विवाह संबंधित लिए निर्णय का शुरुआत में कड़ा विरोध होगा, लेकिन धीरे-धीरे लोगों का साथ मिलेगा। गलत खान-पान के कारण सेहत बिगड़ सकती है।
कर्क –
पुराने बातों की वजह से आपकी चिंता बढ़ सकती है। तय किए गए लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आर्थिक पक्ष मजबूत बनाने की कोशिश करें। अपने सीमित विचारों को दूर करके नए अवसर पर ध्यान दें। जिन बातों में आप खुद को कमजोर समझते हैं, उनमें बदलाव जल्द ही नजर आएगा। अपने कार्यक्षेत्र से जुड़े लोगों की मदद आसानी से मिलती रहेगी। रिलेशनशिप संबंधी बुरे अनुभव के कारण आपके विचार नकारात्मक बन सकते हैं, लेकिन नकारात्मकता से बचना होगा। पैर पर सूजन हो सकती है।
सिंह –
पैसों से संबंधित किए गए लेन-देन की वजह से किसी व्यक्ति के लिए गलतफहमी हो सकती है। अपेक्षा से अधिक खर्च हो सकते हैं। अपने काम पर बारीकी से ध्यान दें। परिवार के लोगों की नाराजगी बढ़ सकती है। इसलिए जितना हो सके, उतना मानसिक रूप से उन्हें सहायता करने की कोशिश करें। व्यापार से जुड़े लोगों को मार्केटिंग के लिए नए आइडिया प्राप्त होंगे। रिलेशनशिप को सुधारने के लिए आपके द्वारा प्रयत्न किए जा रहे हैं, लेकिन इन प्रयत्नों की वजह से पार्टनर को दबाव महसूस हो सकता है, इस बात पर ध्यान दें। पेट दर्द या पेट संबंधित इन्फेक्शन हो सकता है।
कन्या –
परिवार के किसी व्यक्ति के साथ बातचीत की वजह से आपकी इच्छाशक्ति प्रबल बनती हुई नजर आ रही है। अभी के समय में केवल वर्तमान पर ध्यान दें। निराशा के कारण नकारात्मक विचार बढ़ सकते हैं। इस बात का खास ध्यान रखें। परिवार के लोगों की मदद करें, लेकिन अपना काम नजरअंदाज न हो, इस बात का ध्यान रखें। काम से जुड़े हुए टारगेट पूरे करने के बाद भी तनाव हो सकता है। गलत व्यक्ति की वजह से रिलेशनशिप में समस्याएं बढ़ सकती हैं। शारीरिक कमजोरी और लो बीपी की तकलीफ हो सकती है।
तुला –
रिस्क की वजह से बड़ा नुकसान हो सकता है। जो लोग आपका साथ देते हैं, उनके साथ दूरियां बन सकती हैं, इस बात को ठीक से समझने की कोशिश करें। खुद के लिए बन रही नाराजगी का असर अन्य रिश्तों पर हो सकता है। जीवन में बढ़ रहे तनाव को दूर करने के लिए गलत संगत से बचना होगा। व्यापारी वर्ग को विदेश संबंधी काम ठीक से परखकर करें। आपका झुकाव किसी व्यक्ति के लिए बढ़ता हुआ नजर आ रहा है, गलत रिलेशनशिप के कारण वैवाहिक जीवन में दिक्कत बढ़ सकती है। किडनी संबंधी दिक्कत होने में वक्त लगेगा।
वृश्चिक –
अनेक प्रयत्न करने के बाद भी जीवन में नयापन महसूस नहीं होगा। जिन बातों में स्थिरता है, उनके लिए सकारात्मक विचार बनाए रखें। अपने स्किल्स को बेहतर बनाने की कोशिश करें। जिस प्रकार से आपके स्किल्स बेहतर बनेंगे, उस प्रकार से विचार भी बदलते हुए नजर आएंगे। कोई अपरिचित व्यक्ति आपकी मदद कर सकता है। लोगों के साथ संवाद को ठीक से बनाए रखें। पार्टनर के साथ दूरियां बनी रहेंगी, लेकिन यह परिस्थिति जल्दी ही बदल सकती है। पैर दर्द और मांसपेशियों में खिंचाव के कारण तकलीफ होगी।
धनु –
जो बदलाव आपको महसूस हो रहे हैं, उन पर पूरी तरह से ध्यान देने की कोशिश करें। सीमित विचारों से खुद को बाहर निकालकर नई बातों का आनंद लें। आपकी संगत सुधरेगी। नए लोगों के साथ हुए परिचय के कारण खुद की गलतियों का एहसास होगा, जिन्हें सुधारने के लिए प्रयत्न किए जाएंगे। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को बडा अवसर प्राप्त हो सकता है, इस कारण आर्थिक परिस्थिति बदल सकती है। परिवार संबंधी निर्णय लेते समय पार्टनर्स को एक-दूसरे के विचारों को ठीक से जानने की कोशिश करें। बच्चों की सेहत की चिंता हो सकती है।
मकर –
अनजाना डर रह सकता है, उसका सामना करें। तभी आगे बढ़ना आपके लिए संभव हो सकता है। अन्य लोगों के विचारों का प्रभाव आपके जीवन पर बना रहेगा। अपने व्यक्तित्व के अनुसार विचार बदलने होंगे। लोगों को खुश रखने की कोशिश करना और उनसे प्रशंसा प्राप्त न होने से निराशा हो सकती है। आपके द्वारा किए काम की क्वालिटी में बड़ा और सकारात्मक बदलाव नजर आ सकता है, इस कारण नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। रिलेशनशिप से जुड़े निर्णय परिवार के खिलाफ जाकर लेने पड़ सकते हैं।
डिहाइड्रेशन की तकलीफ बढ़ सकती है।
कुंभ –
परिवार के लिए चिंता हो सकती है। फिर भी आप अपने कर्तव्य को निभाने की कोशिश करेंगे। लोगों की भावनात्मक जरूरतों को ठीक से समझना आपके लिए संभव हो सकता है। आपको थकान हो रही है तो खुद को थोड़ा आराम दें। क्षमता के अनुसार दूसरों की मदद करने की कोशिश करें। अपने काम को बेहतर करने के लिए प्रयत्न करें। रिलेशनशिप संबंधित निर्णय आपकी अपेक्षा के अनुसार आगे बढ़ेगा। महिलाओं को सेहत के लिए सतर्क रहना होगा।
मीन –
किसी बड़े निर्णय पर काम करना चाहते हैं तो दिक्कतें दूर होती हुई नजर आएंगी। भविष्य संबंधी बातों में आप कुछ हद तक उलझे हुए नजर आएंगे। अपने काम पर नियंत्रण रखें। आज इन लोगों की आलोचना हो सकती है। तनाव से बचना होगा। आपके द्वारा किए काम के कारण सकारात्मक बनी रहेगी। नए रिलेशनशिप की शुरुआत होने से प्रसन्नता बनी रहेगी। सेहत संबंधी तकलीफ दूर करने के लिए नेचुरोपैथी की सहायता लें।

