शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
आज का राशिफल: गुरुवार, 09 मार्च 2023

बेहतरीन समय है। सिर्फ अत्यधिक मेहनत और एकाग्रता की जरूरत है। आप अपनी योग्यता और काबिलियत के बल पर प्रयासों और कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे। किसी मांगलिक कार्य संबंधी योजनाएं भी बनेगी। किसी भी नकारात्मक परिस्थिति के बनने पर अपना मनोबल कमजोर ना करें और कोई भी निर्णय जल्दबाजी तथा भावुकता में ना लें। दोस्तों तथा रिश्तेदारों का आपके कार्यों में मीन मेख निकालना आपकी कार्यप्रणाली में रुकावट डाल सकता है। व्यापारिक मामलों में कुछ मध्यम स्थिति रह सकती है, परंतु आपका जमकर मेहनत करना जल्दी ही आपकी व्यावसायिक गतिविधियों को मजबूत बना देगा। नौकरीपेशा लोगों की कोई तरक्कीदायक ऑफिशियल यात्रा हो सकती है। पारिवारिक माहौल कुछ अव्यवस्थित रहेगा। समय रहते इन्हें सुलझा लें अन्यथा दिक्कतें बढ़ सकती हैं। मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर बनाए रखने के लिए व्यायाम, योगा आदि को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें।
आज दिन भर दौड़-धूप की अधिकता रहेगी परंतु उसके परिणाम भी शानदार ही मिलेंगे। काफी समय से कोई रुका हुआ कार्य भी आज हल हो सकता है, जिससे आप पुनः सकारात्मक होकर अपने कार्यों के प्रति ध्यान दे पाएंगे। सभी कार्यों में सफल होने के लिए अत्यधिक मेहनत की भी जरूरत है। भाग्य भरोसे रहने से अक्सर अच्छे अवसर हाथ से निकल जाते हैं। आपके अपने ही कुछ लोग जलन की भावना से आपकी बुराइयां और गलतफहमी उत्पन्न करेंगे। इन बातों पर ध्यान ना दें। व्यवसाय में बेहतरीन लाभ होने की संभावना है। आप जिस काम को जटिल समझकर छोड़ रहे थे, उस पर दोबारा काम शुरू करें। इसमें उचित सफलता मिलेगी। ऑफिस का माहौल तनाव मुक्त रहेगा। रुके हुए सरकारी मामले हल होंगे। पारिवारिक सदस्यों का आपसी तालमेल व सामंजस्य उचित बना रहेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान रखें। गर्म-सर्द होने की वजह से मौसमी बीमारियां जैसे खांसी, जुकाम आदि परेशान करेंगे। आयुर्वेदिक चीजों का ज्यादा सेवन करें।
बाहरी संपर्क और अधिक मजबूत करें। आपके लिए कुछ लाभदायक परिस्थितियों का निर्माण हो रहा है। लोग आपकी गतिविधियों और व्यवहार से प्रभावित भी होंगे। घर की सुख- सुविधाओं संबंधी कार्यों में भी समय अच्छा व्यतीत होगा।जल्दबाजी में कोई भी प्रॉमिस अथवा डील ना करें। कोई व्यक्ति जलन की भावना से आपके बारे में कुछ अफवाह फैला सकता है, जिसका प्रभाव आपके मान-सम्मान पर नकारात्मक रूप से पड़ेगा। नई गतिविधियों पर ही फोकस रहें, क्योंकि व्यावसायिक गतिविधियां अभी यथावत ही रहेंगी। साथ ही मार्केट में स्थितियां भी सामान्य ही रहेंगी। नौकरी पेशा लोगों को अपने कार्य में और अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। वैवाहिक जीवन में सहयोगात्मक तथा भावुकता भरे संबंध रहेंगे। दोस्तों के साथ भी मनोरंजन संबंधी कार्यक्रम बनेंगे। वर्तमान मौसम आपके स्वास्थ्य पर कुछ नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। थोड़ी सी सावधानी से स्वास्थ्य उत्तम ही रहेगा।
समय अनुसार अपनी लाइफ स्टाइल में भी परिवर्तन लाएं इससे आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही आपके कार्य योजनाबद्ध तरीके से बनते जाएंगे। घर में रिश्तेदारों की आवाजाही रहेगी तथा आपसी मेल मुलाकात सबको खुशी देगी। आपके व्यक्तिगत कार्यों में कुछ व्यवधान रहेंगे, परंतु इस समय आपकी प्राथमिकता घर की देखभाल ही रहेगी। किसी अपरिचित व्यक्ति की चिकनी-चुपड़ी बातों में ना आएं। विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी में लापरवाही ना करें। बिजनेस में लेनदेन में गड़बड़ी हो सकती है। इसलिए सावधानी बरतें। कारोबार में कोई नया प्रयोग अमल करना लाभदायक रहेगा। किसी भी तरह का पेपर वर्क करते समय छोटी सी गलती भी बहुत बड़े नुकसान का कारण बनेगी। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व सहयोग घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाकर रखेगा। प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग के अवसर सुलभ होंगे। व्यवस्थित दिनचर्या की वजह से गैस और एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती हैं। संतुलित खानपान रखना जरूरी है।
बाधित हुए कार्यों में सुधार आएगा और कार्य बनने शुरू हो जाएंगे। विद्यार्थियों तथा युवाओं को पढ़ाई व करियर से संबंधित समस्याओं का निवारण मिलेगा और वह एकाग्रता से अपने कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। सिर्फ थोड़ी सूझबूझ और समझदारी से कार्य करने की जरूरत है। इमोशनल होने की वजह से आप की कोई योजना गलत साबित हो सकती है। इसलिए बेहतर होगा कि कोई भी कार्य शुरू करने से पहले उस पर पुनर्विचार अवश्य कर लें। बिना सोचे-समझे दूसरों पर विश्वास करना उचित नहीं है। कुछ कारोबारी परेशानियां रहेंगी। समय रहते उनका हल भी निकल आएगा। नई पार्टियों और नए लोगों से व्यवहार करते समय सावधानी अवश्य बरतें। ऑफिस में काम की अधिकता की वजह से अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है। दांपत्य संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंध में गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं, जिसका असर आपके सुख शांति पर भी पड़ेगा। शारीरिक कमजोरी व जोड़ों में दर्द जैसी समस्या परेशान कर सकती है। एक्सरसाइज, योगा आदि को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
किसी का उचित मार्गदर्शन मिलेगा तथा आगे बढ़ने के शुभ अवसर भी मिलेंगे। आध्यात्मिक क्षेत्र से जुड़े किसी अनुभवी व्यक्ति का सानिध्य प्राप्त होगा। विद्यार्थी अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र चित्त रहेंगे और सफल भी रहेंगे। लेनदेन संबंधी मामलों में बिल्कुल भी लापरवाही ना करें। भाइयों से संपत्ति व बंटवारे संबंधी विवाद का हल किसी की मदद से हल हो जाएगा। आपसी संबंधों को ना बिगाड़ें। युवा वर्ग अपने करियर पर और ज्यादा ध्यान दें। व्यापार में अपना पूरा ध्यान मार्केटिंग तथा अपनी प्रोडक्ट्स के प्रमोशन पर लगाएं। कई बेहतरीन संभावनाएं मिलेंगी। सरकारी नौकरी में बॉस व अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। घर में किसी मांगलिक आयोजन संबंधी योजनाएं बनेंगी तथा सुखद गतिविधियों में समय व्यतीत होगा। व्यवस्थित दिनचर्या बनाए रखें। काफी समय से चल रही शारीरिक अस्वस्थता से राहत मिलेगी।
मित्रों तथा संबंधियों के साथ मेलजोल होगा और भविष्य संबंधी योजनाओं पर भी चर्चा होगी। अगर जमीन-जायदाद संबंधी कोई काम रुका हुआ है, तो आज उसके बनने की पूरी संभावना है। कोई रुका हुआ पैसा आ जाने से राहत मिलेगी। विवादित मामलों से खुद को दूर ही रखें। अपने महत्वपूर्ण काम दिन के पहले पक्ष में ही पूरा करने का प्रयास करें। दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल रहेंगी। बनते कार्यों में किसी गलत निर्णय की वजह से बाधा भी आ सकती है। व्यावसायिक स्थल पर लाभदायक योजनाओं पर सकारात्मक विचार होगा। अगर किसी के साथ साझेदारी करने की योजना बना रहे हैं, तो यह साझेदारी फायदेमंद साबित हो सकती है। नौकरी में बॉस और अधिकारियों के साथ संबंध उचित बने रहेंगे। परिवार के साथ मनोरंजन व शॉपिंग आदि में भी समय व्यतीत होगा तथा प्रसन्नतापूर्ण वातावरण बना रहेगा। प्रेम प्रसंगों में मधुरता बढ़ेगी। खांसी, जुकाम जैसी हल्की फुल्की दिक्कत परेशान कर सकती है। घरेलू इलाज से ही आप स्वस्थ हो जाएंगे।

