शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
आज का राशिफल: बुधवार, 08 मार्च 2023

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं !!
मेष –
पिछले कुछ दिनों में हुई खुद की गलतियों का एहसास होने से काम बेहतर तरीके से कर पाएंगे। जिन बातों के कारण जीवन में नकारात्मकता है, ऐसी बातों से खुद को दूर रखें। जीवन में धीरे-धीरे डिसिप्लिन बढ़ता हुआ नजर आएगा। खुद के लिए नकारात्मक नजरिया न रखें। काम से जुड़े लोगों के साथ चर्चा करके ही जरूरी निर्णय लें। रिलेशनशिप में उलझन बढ़ती हुई नजर आ रही है। वजन में अचानक से बदलाव आने से चिंता हो सकती है।
वृषभ –
आपको आपका लक्ष्य स्पष्ट महसूस होगा, लेकिन काम किस प्रकार से करना है, ये बात जानने के लिए और थोड़ा वक्त लेने की आवश्यकता है। अन्य लोगों के विचारों का प्रभाव अपने जीवन पर बिल्कुल भी न होने दें। पुरानी गलत बातों के बारे में विचार न करें। वर्तमान की बातों पर ध्यान दें। यात्रा संबंधी योजना सफल होगी। व्यक्तिगत जीवन में बड़ी प्रगति मिल सकती है। विदेश संबंधी काम की योजना बन सकती है। अपनी क्षमता को बढ़ाना जरूरी है, इस बात का भी ध्यान रखें। महत्वपूर्ण बातों के बारे में पार्टनर के साथ बातचीत न होने से नाराजगी बढ़ती हुई नजर आ रही है। बुखार के कारण अन्य दिक्कतें भी हो सकती हैं।
मिथुन –
परिवार संबंधी नाराजगी दूर होगी। व्यक्तिगत बातों में सुधार करने के परिवार के लोगों से मदद और सहयोग प्राप्त होगा। आपके मन को प्रसन्नता देने वाली कई घटनाएं हो सकती हैं। पैसों से संबंधित चिंता दूर होगी, लेकिन आर्थिक पक्ष मजबूत बनाने के लिए सही स्रोत खोजने होंगे। काम से जुड़ी हुई बातों को नई दिशा देने के लिए आपके द्वारा प्रयत्न बढ़ाए जाएंगे। पति-पत्नी में प्रेम बढ़ता हुआ नजर आएगा।
बुजुर्ग और बच्चों की सेहत पर ध्यान दें।
कर्क –
प्रयत्न के बाद भी काम पूरा न होने से निराशा होगी। जो लोग आपको प्रेरित करते हैं, उनके साथ बातचीत करने की कोशिश करें। भले ही आपको अपनी समस्या का समाधान न मिले, लेकिन जो बातें नकारात्मकता हो रही हैं, उन्हें दूर करने का रास्ता जरूर मिलेगा। काम का बोझ बढ़ने की संभावना है, काम डेडलाइन पर पूरा करने की कोशिश करें।
रिलेशनशिप संबंधी समस्या को समझने की कोशिश करें। पेट संबंधी तकलीफ बढ़ सकती है।
सिंह –
परिवार के लोगों के साथ मिलकर किसी योजना पर काम करना शुरू करें। षड़यंत्रों से खुद को दूर रखें। लोगों को दिया गया उधार प्राप्त हो सकता है। आर्थिक पक्ष आपकी अपेक्षा के अनुसार सुधरेगा। चिंता दूर होगी। विद्यार्थियों को प्रगति प्राप्त हो सकती है। विवाह संबंधी निर्णय अचानक से लिया जा सकता है। सिर दर्द या माइग्रेन की तकलीफ बढ़ने की संभावना है।
कन्या –
अपने काम पर अधिक से अधिक ध्यान देने की कोशिश करें। तभी किसी बड़ी समस्या को दूर करना आपके लिए संभव हो सकता है। पुराने मित्रों के साथ संबंध बदलते हुए नजर आ रहे हैं। गलतियों से सीख प्राप्त करने की कोशिश करें। कामों पर नियंत्रण करना जरूरी है। अपनी इच्छा शक्ति को प्रबल बनाएं। करियर में प्रगति मिलने से प्रसन्नता मिलेगी। नए लक्ष्य तय करना आपके लिए जरूरी है। पार्टनर्स एक-दूसरे की समस्या को दूर करने के लिए एक-दूसरे का साथ देते रहेंगे। पैर पर सूजन बढ़ने के कारण दर्द की समस्या हो सकती है।
तुला –
काम संबंधित सकारात्मक अवसर प्राप्त होंगे। आपके विचारों में बदलाव नजर आ रहा है, इस कारण नए लक्ष्य तय करना आपके लिए संभव हो सकता है। स्वभाव में लचीलापन रखें, परिस्थिति के अनुसार खुद में बदलाव करें। पैसों से संबंधित दिक्कत नहीं होगी। जिन लोगों ने पहले से ही लोन या उधार लिया है, उसे चुकता करने के लिए प्रयत्न करने होंगे। आपके द्वारा किए गए काम के कारण सहकर्मियों को प्रेरणा मिलेगी। नए रिलेशनशिप की शुरुआत हो सकती है। पेट की जलन गलत खान-पान के कारण हो सकती है।
वृश्चिक –
जीवन में स्थिरता का ठीक से अवलोकन करते हुए आगे की योजना बनाने की आवश्यकता होगी। आपके स्वभाव में जो बदलाव आ रहा है. उसे ठीक से समझने की कोशिश करें। कुछ बातों में आप अत्यंत सकारात्मक महसूस करते हैं और कुछ बातों में खुद को कमजोर बना रहे हैं। स्वभाव में संतुलन बनाए रखें। यदि काम का विस्तार करना है तो अपने निर्णय को दोबारा परखें। पार्टनर से मिल रहे सहयोग के कारण व्यक्तिगत जीवन में मुश्किल निर्णय ले पाएंगे। कान दर्द या कान संबंधी इंफेक्शन हो सकता है।
धनु –
अभी तक जिन लोगों के कारण आपको नकारात्मक महसूस रहा है, उनके लिए क्रोध बढ़ सकता है, लेकिन क्रोध से बचें। लोगों को माफ करके आगे बढ़ें। अपने विचार में सकारात्मक बदलाव करें। काम में एकाग्रता बनाए रखें। काम के साथ-साथ उच्च शिक्षा के भी अवसर प्राप्त हो सकते हैं। रिलेशनशिप संबंधी दिक्कत दूर होगी और पार्टनर के साथ व्यवहार सुधर सकता है। बढ़ती एसिडिटी के कारण सिर दर्द हो सकता है।
मकर –
किसी करीबी व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। इस व्यक्ति से नई जानकारी प्राप्त होगी। नया अवसर आपको मिल सकता है। लोगों के सामने अपने विचार रखते समय सतर्क रहें। आपका आर्थिक नुकसान न हो, इस बात का ध्यान रखें। करियर में चिंता बढ़ेगी। जो प्रगति आपको प्राप्त हो रही है, उस पर ध्यान देकर काम करने की कोशिश करते रहें। रिलेशनशिप संबंधी कोई जरूरी निर्णय लिया है तो उसे बदलना पड़ सकता है।
शुगर संबंधी तकलीफ के कारण सेहत बिगड़ सकती है।
कुंभ –
लोगों से प्राप्त हो रही मदद आगे चलकर आपके लिए नुकसान का कारण बन सकती है, इसलिए सोच-समझकर ही मदद लें। निवेश संबंधी कोई निर्णय गलत हो सकता है। अपने काम को ईमानदारी से करने की कोशिश करें। काम से जुड़ी बातें गंभीरता से लेंगे तो बेहतर रहेगा। पार्टनर के द्वारा बोली गई बातों को गलत तरीके से न लें, वर्ना विवाद हो सकता है। सेहत संबंधी समस्या को नजरअंदाज न करें। डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही उपचार लें।
मीन –
जीवन में कई सकारात्मक बदलाव नजर आएंगे। जिन लोगों के लिए नाराजगी महसूस हो रही है, वह कुछ हद तक दूर हो सकती है। किसी भी व्यक्ति या काम की जिम्मेदारी लेते समय परिणामों को ध्यान में रखकर आगे बढ़ें। पुराने सहकर्मी से कोई अवसर प्राप्त हो सकता है। रिलेशनशिप संबंधी निर्णय सही होने के बाद भी परिवार की आलोचना का सामना करना होगा। गर्दन और कंधे में जकड़न महसूस हो सकती है।

