शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
आज का राशिफल: रविवार, 26 फरवरी 2023

मेष –
काफी समय से किसी कार्य को लेकर चल रहे प्रयासों में सफलता मिलने वाली है। साथ ही आज आपकी योजना को साकार रूप मिलने वाला है। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय जरूर दें। इससे आप शारीरिक और मानसिक रूप से सकारात्मक बने रहेंगे। फाइनेंस संबंधी कार्य बहुत ही ध्यान से करें। छोटी सी लापरवाही भी नुकसान कर सकती है। संतान की गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखने की जरूरत है। यह समय किसी भी तरह की आवाजाही के लिए अनुकूल नहीं है। बिजनेस में कुछ ना कुछ रुकावटें आ सकती हैं। लेकिन पब्लिक डीलिंग, कंप्यूटर से जुड़े बिजनेस सफल रहेंगे। काम करने के तरीकों में बदलाव की जरूरत है। बिजनेस में यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। पति-पत्नी के बीच चल रहे मनमुटाव का असर पारिवारिक व्यवस्था पर पड़ेगा। इसलिए समय रहते परिस्थितियों को संभालना जरूरी है। अत्यधिक कार्यभार स्वास्थ्य प्रभावित होगा।लापरवाही ना बरतें और और भरपूर आराम भी लें।
वृष –
किसी खास प्रयोजन को लेकर यात्रा संबंधी प्रोग्राम बन सकता है और इस यात्रा के सुखद परिणाम भी मिलेंगे। घर में नजदीकी संबंधियों का आगमन होगा और घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का स्नेह व आशीर्वाद अवश्य लें तथा उनका मान-सम्मान व आदर बनाए रखें। आपको अपने व्यवहार में कुछ सुधार लाने की भी जरूरत है। क्योंकि कभी-कभी आपका जल्दबाजी तथा आवेश पूर्ण स्वभाव आपके तथा लोगों के लिए परेशानियां उत्पन्न कर देता है। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह भी अवश्य लें। कार्यक्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा और सहयोगी तथा कर्मचारियों के साथ चल रहा कोई पुराना मतभेद दूर होगा। मीडिया तथा कंप्यूटर से जुड़े व्यवसाय में लाभदायक स्थिति बनेगी। लेनदेन में सावधान रहने की जरूरत है। घर के माहौल पर बाहरी लोगों का हस्तक्षेप ना पड़ने दें। वरना आपसी मनमुटाव हो सकते हैं। प्रेमी-प्रेमिका को भी एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान रखना जरूरी है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु मौसम की वजह से लापरवाही करना उचित नहीं है। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करते रहें।
मिथुन –
सकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ उत्तम वातावरण में कुछ समय जरूर व्यतीत करें। इससे जीवन से जुड़े प्रत्येक कार्य को करने का बेहतरीन नजरिया प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा। किसी विशेष उद्देश्य को लेकर किए गए प्रयासों में सफलता मिलने की संभावना है। व्यक्तिगत कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी, परंतु पारिवारिक तथा संतान संबंधी गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। इन्हें उचित समय देना जरूरी है। अपनी महत्वपूर्ण वस्तुएं खुद ही संभालकर रखें और ना ही इनके बारे में किसी से शेयर करें, अन्यथा कोई इनका गलत इस्तेमाल कर सकता है। दैनिक आय में सुधार आएगा। संपर्क सूत्रों के माध्यम से किसी व्यावसायिक पार्टी से कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। इसलिए अपने संपर्क सूत्रों के साथ संबंध बनाए रखें। नौकरीपेशा व्यक्तियों को भी अपना टारगेट पूरा होने से राहत मिलेगी।
जीवनसाथी तथा परिवारजनों का पूर्ण सहयोग रहेगा। अविवाहित लोगों के विवाह संबंधी कोई बातचीत उठ सकती है। अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह ना रहें। पोल्यूशन और बदलते वातावरण से अपना बचाव अवश्य रखें।
कर्क –
व्यस्ततम तथा थकान भरी दिनचर्या से राहत पाने के लिए कुछ समय मनोरंजन और मन मुताबिक कार्यों में जरूर व्यतीत करें। शारीरिक और मानसिक ऊर्जा बनी रहेगी। भविष्य संबंधी योजनाओं को बनाने में किसी वरिष्ठ व्यक्ति द्वारा उचित सलाह मिलेगी। कुछ समय मनन और चिंतन में भी जरूर लगाएं, क्योंकि एकाग्रता में कमी होने के कारण आप अपने कार्यों को उचित प्रारूप देने में दिक्कत महसूस करेंगे। अपने अहम और अति आत्मविश्वास जैसी कमियों में सुधार लाएं। व्यावसायिक गतिविधियों में अभी किसी भी तरह का परिवर्तन लाने की कोशिश ना करें। जैसा चल रहा है, उसी में अपना ध्यान लगाएं। मार्केटिंग संबंधी कार्यों को आज स्थगित रखें, क्योंकि समय और पैसा व्यर्थ ही होगा। नौकरी पेशा लोगों पर अतिरिक्त कार्यभार बना रहेगा। पति-पत्नी के बीच व्यक्तिगत कारणों से कुछ नोकझोंक रह सकती है। परंतु जल्दी ही परिस्थितियां संभल भी जाएंगी।
घुटनों व जोड़ों के दर्द की समस्या बढ़ सकती है। वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखें।
सिंह –
रुका हुआ पैसा मिल सकता है। आज आप कई प्रकार की गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। साथ ही सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। अभी रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए अपनी पूरी मेहनत लगा दीजिए। निश्चित ही सफल रहेंगे। कोई अनहोनी या भय होने जैसी स्थिति भी रहेगी। आज किसी काम के प्रति निर्णय लेने में वक्त आने पर घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह लें। साथ ही किसी अनजान व्यक्ति पर विश्वास करना आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। बिजनेस में बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। स्थान परिवर्तन के भी योग हैं। कर्ज जैसे मामलों में उलझनें उत्पन्न हो सकती हैं। इसलिए इन कामों को ना ही करें। सरकारी नौकरी में अतिरिक्त ड्यूटी देनी पड़ सकती है। दांपत्य जीवन सामंजस्य पूर्ण रहेगा। अविवाहित लोगों के विवाह संबंधी बातचीत भी संपन्न हो सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। तनाव और अत्यधिक व्यस्तता की वजह से सिरदर्द जैसी दिक्कत महसूस हो सकती है।
कन्या –
पारिवारिक तथा व्यवसायिक गतिविधियों में संतुलन बनाकर रखने से खुशनुमा माहौल बना रहेगा। इस समय आर्थिक लाभ संबंधी भी अच्छी संभावनाएं बन रही हैं। विद्यार्थी भी अपनी पढ़ाई में ध्यान केंद्रित रखेंगे। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें, अन्यथा आपके मान-सम्मान पर भी बात आ सकती है। किसी भी कार्य में रिस्क लेने से परहेज करें। इस समय सहजता से ही अपनी दिनचर्या व्यतीत करना उचित है। कामकाज में खास सफलता तो नहीं मिलेगी, परंतु कार्यस्थल पर चल रहा कोई विवाद आज दूर हो सकता है। मार्केटिंग संबंधी मामलों में कुछ नुकसान होने की स्थिति बन रही है इसलिए स्थगित रखें या बहुत अधिक सावधान रहें।
जीवनसाथी तथा परिजनों की सलाह के लिए फायदेमंद और सुकून दायक रहेगी। आपसी संबंधों में भी मधुरता बढ़ेगी। शारीरिक कमजोरी महसूस हो सकती है। प्राकृतिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।
तुला –
अपनी मेहनत और कार्य क्षमता बनाए रखें। किसी विशेष कार्य में आप उचित सफलता मिलेगी। साथ ही सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। कोई बड़ा निवेश भी करने के लिए समय उत्तम है। भविष्य में उचित लाभ देकर जाएगा। घर-परिवार में कुछ तनावपूर्ण स्थिति बन सकती है। गुस्से या आवेश की बजाए धैर्य व शांति से समस्या का समाधान निकालें। बाहरी लोगों के हस्तक्षेप की वजह से भी व्यक्तिगत दिक्कतें बढ़ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में लंबित योजनाओं को अमल करने के लिए उचित समय है। कर्मचारियों की गतिविधियों पर पूरी नजर रखें। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से आपकी कई परेशानियों का हल मिलेगा। फाइनेंस संबंधी मामले सुलझने में अभी समय लगेगा। पारिवारिक व्यवस्था सुखद बनी रहेगी। दोस्तों के साथ पारिवारिक मेल-मिलाप खुशी प्रदान करेगा। गुस्से और उत्तेजना पर काबू रखें क्योंकि इसका नकारात्मक प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा।
वृश्चिक –
इस समय ग्रह स्थिति आपको पूर्ण सहयोग कर रही है। बाधित कार्य पूर्ण करने के लिए अनुकूल समय है। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह व मार्गदर्शन सलाह तथा आशीर्वाद आपके लिए वरदान साबित होगा। भावनाओं में आकर आप अपना नुकसान भी कर बैठेंगे, इसलिए किसी के भी बहकावे में ना आएं तथा अपने निर्णय को ही प्राथमिकता दें। कोई भी नया कार्य अथवा निवेश करने से पहले उसके बारे में अच्छी तरह छानबीन कर लें। व्यावसायिक परेशानियां दूर होंगी। अधूरे पड़े कामों में तेजी आएगी। भूमि, संपत्ति संबंधी कोई कार्य लाभदायक रहेगा। अजनबी लोगों पर भरोसा ना रखें। पार्टनरशिप संबंधित गतिविधियों में सहयोगियों के साथ वाद-विवाद में ना पड़ें। दांपत्य जीवन सुखद और सौहार्दपूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान रखना जरूरी है। मौसम के अनुरूप अपना खानपान व दिनचर्या रखें। इससे आप स्वस्थ और ऊर्जावान रहेंगे।
धनु –
प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी कोई योजना बन रही है, तो समय बहुत ही अनुकूल है। किसी खास मित्र अथवा संबंधी के साथ किसी विशेष मुद्दे पर विचार विमर्श भी होगा। इसके साथ-साथ आप अपने परिवार की जरूरतों के प्रति भी जागरूक रहेंगे। कुछ रुकावटें भी रहेंगी। अपनी मेहनत के अनुरूप अभी उचित परिणाम हासिल नहीं होंगे। परंतु परिस्थितियों को गुस्से की बजाय धैर्य से सुलझाने का प्रयास करें। पड़ोसियों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें। व्यक्तिगत व्यस्तता की वजह से अपने व्यवसाय पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। अपने किसी नए काम संबंधी गतिविधियों पर किसी भी प्रकार की कार्यवाही ना करें। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को काम की अधिकता की इस वजह से अतिरिक्त समय देना पड़ेगा। पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। साथ ही अपने स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां रखना भी आवश्यक है।
मकर –
व्यक्तिगत अथवा व्यवसाय कार्यों में आ रही रुकावटें दूर होंगी। आज आपका अधिकतर समय परिवार के साथ आराम तथा मनोरंजन में व्यतीत होगा। आपसी सामंजस्य बेहतर होने से घर का माहौल पॉजिटिव रहेगा। आर्थिक दृष्टि से भी समय अनुकूल है। फालतू कार्यों में अपना ध्यान ना दें। लापरवाही की वजह से कोई महत्वपूर्ण काम अधूरा रह सकता है जिसकी वजह से कुछ नुकसान होने की भी आशंका है। इस समय किसी भी प्रकार की यात्रा को स्थगित रखना ही उचित है। कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों की वजह से कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी डील होने की संभावना है। कोई भी फैसला लेने से पहले अनुभवी की सलाह जरूर लें। ऑर्डर की डिलीवरी संबंधी काम समय पर पूरे करने की कोशिश करें। पत्नी-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में आपसी सामंजस्य के अभाव के कारण दूरियां आ सकती हैं। वर्तमान मौसम से अपना बचाव अवश्य करेंऔर मेडिटेशन तथा योगा को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
कुंभ –
पारिवारिक व्यवस्था को अनुशासित और शांतिपूर्ण बनाए रखने में आपका विशेष प्रयास रहेगा और आप काफी हद तक इन कार्यों में कामयाब रहेंगे। कोई भी निर्णय लेते समय उससे संबंधित पहलुओं पर उचित सोच-विचार करने से उचित सफलता मिलेगी। दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल हो सकती हैं। अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने में कुछ दिक्कतें आएंगी, परंतु साथ ही समय रहते हल भी मिल ही जाएंगे। खर्च करते समय बजट को नजरअंदाज ना करें, अन्यथा बाद में पछताना भी पड़ सकता है। कारोबारी व्यवस्था में बदलाव लाने से उत्तम परिस्थितियां बनेंगी। सहयोगियों और कर्मचारियों की मदद से जरूरत अनुसार कार्य चलते भी रहेंगे। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने काम नियत समय पर पूरे कर लें, वरना उच्चाधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है। परिवार में सुख-शांति और प्रेम पूर्ण माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता रहेगी। जुकाम जैसी हल्की-फुल्की परेशानियां रहेंगी। घरेलू इलाज से ही आप स्वस्थ महसूस करेंगे।
मीन –
सामाजिक और सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में खुशनुमा समय व्यतीत होगा। किसी निकट संबंधी के यहां समारोह आदि में जाने का भी निमंत्रण मिलेगा। काफी समय बाद लोगों से मिलना जुलना खुशी प्रदान करेगा। किसी के साथ चल रहे मनमुटाव आपके विवेक और समझदारी से दूर हो जाएंगे। यात्रा करते समय अनजान लोगों के संपर्क में ना आएं। वरना आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। कोई भी निर्णय जल्दबाजी की बजाय धैर्य पूर्वक लें। आपको लाभदायक नतीजे मिलेंगे। जमीन, जायदाद से संबंधित कागजात संभालकर रखें। व्यावसायिक गतिविधियों और कार्यप्रणाली को किसी से भी शेयर ना करें। अन्यथा कोई अन्य व्यक्ति इसका फायदा भी उठा सकता है। प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय में महत्वपूर्ण डील फाइनल हो सकती है। सरकारी नौकरी में किसी तरह की राजनीति हो सकती है। सावधान रहें। जीवनसाथी तथा परिवार जनों के साथ खुशनुमा समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। नींद ना आने की समस्या परेशान कर सकती हैं। कुछ समय मेडिटेशन और ध्यान में भी जरूर लगाएं।

