शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

आज का राशिफल: शनिवार, 25 फरवरी 2023

मेष –
 ग्रह स्थिति बहुत ही सकारात्मक बनी हुई है। इसलिए अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर विशेष ध्यान दें। किसी लक्ष्य की प्राप्ति में भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में विद्यार्थियों की रुचि बनी रहेगी और परीक्षा की तैयारी में भी मन लगेगा। दोपहर बाद कोई दिक्कत भी आ सकती है। ऐसा लगेगा जैसे परिस्थितियां हाथ से निकलती जा रही हैं, परंतु धैर्य और संयम से आप समस्या को काबू में कर लेंगे। घर-परिवार के कार्य में अत्यधिक व्यस्तता के कारण स्वयं पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। कम्पिटीशन की वजह से दिक्कतें आएंगी, जिन्हें आप समझदारी से सुलझा लेंगे। इस समय बिजनेस संबंधी उधारी न करें। नौकरीपेशा लोग मेहनत और योग्यता से टारगेट पूरा कर लेंगे। वैवाहिक संबंध खुशनुमा रहेंगे। मित्रों से मेल-मुलाकात दिन भर के तनाव से राहत प्रदान करेगी। खान-पान के प्रति लापरवाही ना करें। गले में किसी प्रकार का इंफेक्शन तथा खांसी-जुकाम की समस्या रहेगी।

वृष –
 मन मुताबिक तरीके से दिनचर्या व्यतीत होगी,जिससे आपकी मानसिक स्थिति बहुत ही सकारात्मक रहेगी। सिर्फ अपनी आंतरिक शक्तियों को महसूस करने की जरूरत है। संतान की समस्याओं को सुलझाने में भी समय व्यतीत होगा। ध्यान रखें कि जल्दबाजी में लिया गया निर्णय गलत हो सकता है। अपने व्यक्तिगत मामलों में किसी का भी हस्तक्षेप ना होने दें और ना ही किसी पर अधिक विश्वास करें। अहंकार और जिद में आकर कोई लाभदायक उपलब्धि गंवा भी सकते हैं। कारोबारी में सावधान रहने की जरूरत है। आर्थिक मामलों में भी किसी कर्मचारी पर भरोसा न करें। सभी फैसले खुद लेना बेहतर रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को टूर पर जाना पड़ सकता है। परिवारजनों के बीच सामंजस्य रहने से सुख-शांति भरा माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में निराशा का मुंह देखना पड़ सकता है। एलर्जी और पेट से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है। प्रदूषित वातावरण तथा खानपान से परहेज रखें।

मिथुन –
 इन दिनों आपने अपने व्यक्तित्व को निखारने में बहुत अधिक मेहनत की है। उसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। आपका बोलचाल का लहजा आपके आर्थिक व व्यावसायिक मामलों में बहुत अधिक सफलता प्रदान करेगा। कुछ समय सामाजिक और सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में भी जरूर व्यतीत करें। कभी-कभी अपने बारे में ही अधिक सोचना और कुछ स्वार्थीपन आने की वजह से कुछ संबंधों में खटास आ सकती है। इन गुणों का सकारात्मक रूप में उपयोग करें। आज बिजनेस में इनकम अच्छी रहेगी। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी कार्य गति पकड़ेंगे। नौकरी पेशा लोगों को स्थान परिवर्तन संबंधी कोई सूचना प्राप्त हो सकती है। घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात भी पुरानी यादें ताजा करवाएगी। जिन लोगों को डायबिटीज तथा बीपी की समस्या है वह लापरवाही ना बरतें और अपनी दिनचर्या को सीमित रखें।

कर्क-
 अनुभवी लोगों के साथ मेल मुलाकात के अवसर मिलेंगे। साथ ही आपकी विचार शैली और दिनचर्या में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा। किसी सामाजिक गतिविधि में आपके योगदान व काम की प्रशंसा होगी। अपने काम से ही मतलब रखें, दूसरों के मामले में दखलअंदाजी करना मानहानि दे सकता है। रुपए-पैसे के मामले में किसी पर भी भरोसा ना करें, इसकी वजह से आप आर्थिक नुकसान भी पा सकते हैं। परिस्थितियां फायदेमंद नहीं हैं। परंतु आप अपनी मेहनत और योग्यता से काफी हद तक संभाल लेंगे। दिखावे की प्रवृत्ति से बचें। पार्टनरशिप संबंधी किसी भी कार्य में पुराने नकारात्मक मुद्दों को हावी ना होने दें। पति-पत्नी के बीच बेहतरीन तालमेल रहेगा। प्रेम संबंधों को मजबूत बनाकर रखने की जरूरत है।
 अत्यधिक कार्यभार की वजह से स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। शारीरिक और मानसिक थकान रह सकती है।

सिंह –
 आपकी कार्यप्रणाली और योग्यता की सराहना रहेगी। घर के वरिष्ठ सदस्यों का आशीर्वाद व स्नेह आप पर बना रहेगा तथा कोई महत्वपूर्ण कार्य भी उनकी मदद से पूर्ण होगा। आज का दिन महिलाओं के लिए बहुत ही शुभ है। बीती हुई नकारात्मक बातों को अपने वर्तमान पर हावी ना होने दें और किसी के साथ भी व्यर्थ की बहसबाजी में ना पड़ें। इससे आपका ही नुकसान होगा। अपना कार्यभार हल्का करने के लिए दूसरों के साथ भी कार्य को बांटने का प्रयास करें। बिजनेस संबंधी विभागीय जांच चल रही है, तो उसका नतीजा आपके हक में रहेगा। बिजनेस की गतिविधियों में सुधार होगा। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति के अवसर मिलेंगे साथ ही स्थान परिवर्तन भी संभव है। दांपत्य जीवन में घर की व्यवस्था को लेकर कुछ मनमुटाव की स्थिति रह सकती है, परंतु प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। अत्यधिक कार्यभार की वजह से पैरों में दर्द व सूजन की समस्या रहेगी। स्वस्थ रहने के लिए उचित आराम और खान-पान भी जरूरी है।

कन्या –
 आज आपके रुके हुए काम सुचारू रूप से संपन्न होते जाएंगे। घर का माहौल भी अनुशासित रहेगा। किसी सामाजिक धार्मिक समारोह में जाने से लोगों के साथ मेल मिलाप बढ़ेगा। सिर्फ फालतू की गतिविधियों मे रुचि ना लेकर काम की बातों पर ध्यान दें। आपका मन किसी छोटी सी बात को लेकर विचलित हो सकता है और इसका नकारात्मक असर आपके परिवारिक जीवन पर भी पड़ेगा। बेहतर होगा कि अपनी मनःस्थिति नियंत्रित रखें। भाइयों के साथ संबंध अवश्य मधुर बनाकर रखें। पार्टनरशिप करने की सोच रहे हैं तो उस पर तुरंत काम करें। इसमें सफलता मिलने के पूरे योग हैं। स्त्री वर्ग से जुड़े व्यवसाय में विशेष सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यभार की अधिकता की वजह से आज भी कार्य करना पड़ सकता है। विवाहित जीवन सुखद रहेगा। विवाहेतर संबंध भी उपज सकते हैं, परंतु इसका नकारात्मक असर आपके पारिवारिक जीवन पर भी पड़ेगा। बादी, गैस आदि जैसी समस्याएं परेशान करेंगी। खानपान व दिनचर्या बहुत दिन संयमित रखें। गैस तथा अफारा की स्थिति रहेगी।

तुला –
 इस समय भाग्य और कर्म दोनों आपके पक्ष में हैं। अगर कोई प्रॉपर्टी संबंधी मामला उलझा हुआ है, तो आज उससे संबंधित कार्य बन सकता है। कुछ नवीन कार्यों की भी योजनाएं बनेंगी। कुछ खास लोगों से मुलाकात आपके लिए लाभदायक रहेगी। शांतिपूर्ण तरीके से परिवार संबंधी किसी भी समस्या का समाधान करें। गुस्से और आवेश में आकर परिस्थितियां उलझ भी सकती हैं। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों में कटुता ना आने दें। किसी के साथ भी प्रॉमिस करके निभाना भी जरूरी है। नए व्यावसायिक जनसंपर्क आपके लिए लाभदायक साबित होंगे। व्यवसाय में इस समय क्वालिटी को और अधिक बेहतर बनाने का प्रयत्न करें। सहयोगियों और कर्मचारियों का उचित सहयोग मिलेगा, परंतु आय के स्त्रोत अभी मंद ही रहेंगे। परिवार के साथ कोई मनोरंजन संबंधी प्रोग्राम बनाना घर के वातावरण को खुशनुमा बनाएगा। प्रेम संबंधों में चल रहा मनमुटाव दूर होगा। गैस और बदहजमी की वजह से पेट में दर्द की शिकायत रह सकती है। आयुर्वेदिक घरेलू चीजों का सेवन आपको स्वस्थ रखेगा।

वृश्चिक –
 ग्रह स्थिति बहुत ही अनुकूल बनी हुई है। इनका भरपूर सम्मान तथा सदुपयोग करें। सभी महत्वपूर्ण काम आसानी से बनते जाएंगे। घर तथा व्यवसाय दोनों जगह उचित सामंजस्य बना रहेगा। कोई महत्वपूर्ण यात्रा भी हो सकती है। अपने गुस्से और कड़वे बोल पर अंकुश लगाकर रखें, अन्यथा इस वजह से किसी मित्र के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। स्वभाव में लचीलापन रखना अति आवश्यक है। बेहतर होगा कि पुराने गिले-शिकवे को वर्तमान व्यवस्था पर हावी ना होने दें। कंसल्टेंसी और पब्लिक डीलिंग से जुड़े लोग अपने कार्य को अधिक गंभीरता से लें। इस समय फायदेमंद परिस्थितियां बनी हुई हैं इसलिए समय का भरपूर फायदा उठाएं। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को किसी कार्य के लिए दूरदराज की यात्रा करनी पड़ सकती है। पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य बेहतरीन बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी और अधिक नजदीकियां आएंगी। वर्तमान मौसम की वजह से एलर्जी व खांसी-जुकाम जैसी शिकायत रहेगी। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करना उचित रहेगा।

धनु –
 नवीन योजनाओं को कार्य रूप देने के लिए कुछ लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। इस समय आत्म विश्लेषण द्वारा स्वयं के व्यक्तित्व में और अधिक निखार लाने का प्रयास करें। स्थान परिवर्तन की संभावनाएं प्रबल होंगी। अपनी व्यक्तिगत गतिविधियों की गोपनीयता बनाकर रखें। वरना आपके कार्य में व्यवधान आ सकते हैं। अभी खुद को साबित करने के लिए बहुत अधिक मेहनत की भी आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में हाथ तंग रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में किसी पर भी भरोसा ना करें तथा अपने निर्णय को ही प्राथमिकता पर रखें। बीमा तथा कमीशन संबंधी कार्यों में अप्रत्याशित सफलता प्राप्त होगी। आपके सपने जल्दी ही साकार होने वाले हैं। ऑफिस में कुछ दिक्कतें खड़ी हो सकती हैं। दांपत्य जीवन में कुछ मनमुटाव की स्थिति बनेगी। कुछ समय मनोरंजन तथा डिनर आदि के लिए व्यतीत करना आपसी संबंधों को मधुर बनाएगा। खांसी, जुकाम जैसी परेशानी रहेगी। आयुर्वेदिक इलाज इसका उचित उपाय है।

मकर –
 कुछ समय अपने मनपसंद कार्यों में जरूर व्यतीत करें। इससे खुद को तरोताजा और प्रफुल्लित महसूस करेंगे। घर में मेहमानों के आगमन से चहल पहल रहेगी तथा परिवार में कुछ समय से चल रही अव्यवस्था को दूर करने के लिए आप कुछ महत्वपूर्ण नियम भी बनाएंगे। खर्च करते समय अपने बजट को नजरअंदाज ना करें वरना बाद में पछताना भी पड़ सकता है। संतान को लेकर किसी प्रकार की टेंशन रह सकती है। घर के वरिष्ठ व्यक्तियों की सलाह से समस्या का समाधान अवश्य निकलेगा। बिजनेस में साथियों और कर्मचारियों की मदद से सब काम सुचारू रूप से संपन्न हो जाएंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपने काम के प्रति ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। किसी प्रकार की इंक्वायरी होने की संभावना है। सपरिवार आपस में बैठकर मिलना जुलना आपको तनावमुक्त और ऊर्जावान रखेगा। घर में भी खुशनुमा माहौल बना रहेगा। चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है। किसी भी प्रकार का रिस्क ना लें तथा वाहन भी सावधानी पूर्वक चलाएं।

कुंभ –
 अनुभवी लोगों का सानिध्य मिलेगा। व्यक्तिगत तथा सामाजिक गतिविधियों में दिन का अधिकतर समय व्यतीत होगा। आपकी योग्यता और प्रतिभा खुलकर लोगों के सामने आएगी। अपने प्रतिद्वंद्वियों पर सफलता और विजय की प्राप्ति भी होगी। अपने लक्ष्य के प्रति फोकस रहें। परंतु कई बार जल्दबाजी व अति उत्साह में बना नया खेल बिगड़ सकता है। अपने आवेश और क्रोध पर काबू रखें जिससे पारिवारिक सुख-शांति भी प्रभावित हो सकती है। व्यवसाय में कुछ ना कुछ व्यवधान बने रहेंगे। फिर भी आपके प्रयासों द्वारा कार्य विस्तार की योजना कार्य रूप में परिणित होगी, परंतु उस योजना का पुनः परीक्षण जरूर करें। आप बुद्धिमत्ता व विवेक से सभी परेशानियों का हल शांतिपूर्ण ढंग से ढूंढ लेंगे। पारिवारिक माहौल सुखद और शांतिपूर्ण बना रहेगा। प्रेम संबंध और अधिक मधुर होंगे। मौसमी बीमारियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। त्वचा संबंधी दिक्कत उत्पन्न हो सकती है।

मीन –
 फाइनेंस संबंधी रुके हुए कार्य आज पूरे हो जाएंगे। बहुत समय बाद घर में मेहमानों के आगमन से प्रसन्नतापूर्ण वातावरण रहेगा। साथ ही कोई पारिवारिक मसला भी हल होगा। संतान की सकारात्मक गतिविधियां आप को सुकून देंगी। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय घर के वरिष्ठ सदस्यों से मार्गदर्शन अवश्य लें। आपकी किसी जिद अथवा व्यवहार की वजह से मामा पक्ष के साथ संबंधों में खटास आ सकती है। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ मेलजोल रखना आपके लिए हितकर नहीं है। व्यवसाय के स्थान पर अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें, क्योंकि सहयोगियों तथा कर्मचारियों के बीच मनमुटाव होने से उसका नकारात्मक असर कार्यक्षमता पर भी पड़ेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों को आज अतिरिक्त कार्यभार की वजह से अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है। घर की सुख-शांति तथा व्यवस्था बनाए रखने के लिए आपके प्रयास जरूरी हैं। व्यर्थ के प्रेम संबंधों से दूर रहें। अनियमित दिनचर्या और खानपान की वजह से पेट खराब रहेगा। हल्का खानपान रखें तथा उचित इलाज भी लें।

Parvatanchal