जालसाज़ी: दो लोगों को बेच डाली एक ही जमीन, पुलिस ने शिकायत पर किया मामला दर्ज

जालसाज़ी: दो लोगों को बेच डाली एक ही जमीन, पुलिस ने शिकायत पर किया मामला दर्ज
Spread the love

 

हल्द्वानी। ठग दंपत्ति ने एक ही जमीन को दो लोगों को बेच दिया। अब आरोपी न तो भूखंड पर कब्जा दे रहे हैं और न ही रकम लौटा रहे हैं। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।   पुलिस को सौंपी तहरीर में पुष्पा पांडे पत्नी ललित पांडे, निवासी कैन्ट रोड, जिला बरेली ने कहा है कि उसने वर्ष 2019 में ग्राम भरतपुर नंबर एक में  विभा तिवाड़ी पत्नी विपिन चन्द्र तिवाड़ी, निवासी कल्पना चावला रोड, बैंगलोर से भूखंड का सौदा किया। विभा ने अपने पति विपिन को मुख्तारेआम नियुक्त करते हुए उपनिबन्धक कार्यालय बैंगलोर में भूमि का बैनामा उसके नाम कर दिया। इस पर उसने तय रकम भूमि विक्रेता को दे दी। इसके कुछ समय बाद जब वह भूखंड पर पहुंची तो वहां अन्य सख्श कब्जा जमाये बैठा था। इस संबंध में बातचीत करने पर उक्त शख्स ने बताया कि यह भूमि उसने खरीदी है। इस संबंध में उसने विभा तिवाड़ी से बातचीत की तो उसकी तरफ से टालमटोल की गई। अब पीड़िता ने पुलिस की शरण ली है। डीआईजी के निर्देश पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Parvatanchal